इस बार कर्मचारियों ने अपने बॉस मैनेजर को ऐसा गिफ्ट दिया की वह हैरानी से देखता रह गया: Video

0
4180
McDonalds manager
Mcdonalds staff gifted a laptop to manager. The viral video shows the manager getting surprised gift as Chromebook from his colleagues.

Photo Credits: Twitter Video Crap

Delhi: बॉस अपने आप में ही एक वजनदार शब्द है। अक्सर लोग यदि जॉब करते हैं, तो उनका सामना सबसे पहले बॉस से होता है। अपने एम्पलाई को निर्देश देकर उनसे सारे काम को ठीक तरीके से कराना बॉस (Boss) का काम होता है। कभी-कभी बॉस बहुत अच्छे और कभी-कभी बहुत बुरे भी होते हैं। बॉस का अच्छा होना या बुरा होना वर्कर के काम पर निर्भर करता है।

प्राइवेट जॉब करने वाले व्यक्ति हमेशा अपने बॉस से परेशान रहते हैं, वह इसलिए क्योंकि आज के समय में बॉस अपने एम्पलाई से काम काफी ज्यादा मात्रा में लेते हैं और सैलरी काफी कम देते हैं। इसीलिए लोग कभी-कभी बॉस से परेशान हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इन सब बातों की बिल्कुल उलट है, क्योंकि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों (Employees) ने अपने बॉस को गिफ्ट में लैपटॉप दिया है और बॉस भी अपने कर्मचारियों से काफी खुश नजर आ रहा है। तो आइए जाने इस वीडियो की पूरी सच्चाई।

क्रिसमस डे पर दिया तोहफा

25 दिसंबर को हर वर्ष क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। इस क्रिसमस डे से ही शुरू होती है, नए वर्ष के सेलिब्रेशन की तैयारियां। हर वर्ष लोग अपने चाहने वालों को गिफ्ट देते हैं और गिफ्ट लेते हैं। इस तरह वे अपने नए वर्ष की शुरुआत करते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हुई है, जिसमें एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने अपनी मेहनत की कमाई से थोड़े थोड़े पैसे कलेक्ट करके अपने बॉस के लिए एक लैपटॉप लिया और उन्हें गिफ्ट किया।

बॉस उस गिफ्ट को देखकर भावुक हो गए और काफी खुश भी नजर आए इस तरह रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने अपने बॉस का न्यू ईयर और क्रिसमस बहुत ही ज्यादा स्पेशल कर दिया।

ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो वेस्ट लंदन के उक्सब्रिज के एक रेस्टोरेंट जिसका नाम मैकडॉनल्ड (Mcdonalds) का है। सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट @UB1UB2 पर यह वीडियो शेयर किया गया था। कैप्शन में लिखा है कि रेस्टोरेंट के मैनेजर ने जब गिफ्ट को खोला तो वह एकदम मूक हो गया।

मैनेजर के पास अपने कर्मचारियों के लिए शब्द नहीं केवल भावनाएं ही रह गई थी। कर्मचारियों ने अपनी मेहनत की कमाई से अपने बॉस के न्यू ईयर और क्रिसमस को बहुत ही ज्यादा विशेष बना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि उनके बॉस अपने काम के प्रति बेहद समर्पित है इसीलिए उनके लिए यह तोहफा बनता है।

शेयर वीडियो का सच

शेयर वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट के बॉस एक चेयर पर बैठे हुए हैं और उनके हाथ में पिंक कलर के पेपर से पैक किया हुआ एक बहुत बड़ा सा बॉक्स है। वे इस बॉक्स को देखकर काफी सरप्राइस लग रहे।

उनके आसपास उनके रेस्टोरेंट्स के कर्मचारी खड़े हुए हैं और काफी खुशी का माहौल लग रहा है। बॉस अपने कर्मचारियों से पूछता है कि इस डब्बे के अंदर क्या है परंतु कर्मचारी उसे कुछ नहीं बताते जैसे ही वह गिफ्ट पेपर को खोलता है, तो उसे डब्बे पर आसुस कंपनी का लोगो दिख जाता है।

जिससे उसे अंदाजा लग जाता है कि इस बॉक्स के अंदर क्या हो सकता है। बॉस इस स्थिति में कुछ बोल नहीं पाता बस थोड़ा सा हंस देता है और शांत हो जाता है। कर्मचारी उनकी प्रतिक्रिया देखकर काफी उत्सुकता भरी नजर से उन्हें देखते हैं।

थोड़े ही समय में वीडियो हो गई वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही कम समय में वायरल हो गई इस वीडियो को अभी तक करीब 13000 से ज्यादा लोगों ने देख चुका है। कुछ लोगों ने वीडियो पर अच्छे-अच्छे कमेंट भी किए इनमें से एक व्यक्ति ऐसा है जिसने बताया कि उसने भी वीडियो में दिखाए जा रहे बॉस के अंडर में काम किया है और वह बॉस बहुत ही अच्छे हैं।

वह शख्स बताता है कि वीडियो में दिखाए गए आदमी ने कभी अपनी पावर का दुरुपयोग नहीं किया। वह सभी के साथ एक समान व्यवहार रखते हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट में कहा कि एक अच्छी टीम के साथ बॉस किसी भी काम को बहुत अच्छी तरह कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here