
Pauri Garhwal: दोस्तों देश और दुनिया में बेटियां अपने हुनर से माता पिता ही नहीं बल्कि देश और अपने राज्य का नाम ऊंचा कर रही हैं। बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं और अपना नाम रोशन कर रहे हैं। शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का मैदान हो हर जगह महिला अपनी पहुंच का प्रदर्शन कर रहे हैं।
पहले के बूढ़े बुजुर्गों से कहते हुए सुना है कि बेटा ही घर का चिराग और मां-बाप के बूढ़ी हड्डियों का सहारा होता है, परंतु इस बात को भी बेटियों ने साबित कर दिया कि बेटे ही नहीं बल्कि बेटियां भी हैं जो बूढ़े मां बाप का सहारा बन सकती हैं।
कामों में बटवारा था कि यह काम आदमी ही कर सकता है औरत (Woman) नहीं कर सकती परंतु औरत ने उनका भी मुंह बंद करा दिया क्योंकि एक नारी शक्ति से बढ़कर कोई शक्ति नहीं होती। नारी हर वह काम कर सकती है जो इस दुनिया में संभव है।
सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म जहां रोजाना कुछ ना कुछ विशेष वायरल होते ही रहता है इसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारी बेटियों के हैरतअंगेज कारनामे वायरल होते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से एक ऐसी ही महिला के विषय में जाने के लिए जिसने महिला बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में खुद का नाम मशहूर कर लिया है आइए जानें इस महिला के बारे में।
उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल
पहाड़ों में रहने वाली प्रतिभा थपलियाल ने अपने हुनर से पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया। उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य में रहने वाली महिलाएं इस समय उत्तराखंड की शान बनी हुई है, आए दिन सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की इन बेटियों की चर्चा होती रहती है। उत्तराखंड की महिला कभी सोशल मीडिया की शान होती है, तो कभी देश की शान बन जाती हैं।
उत्तराखंड के साथ-साथ देश की शान बनी प्रतिभा थपलियाल (Pratibha Thapaliyal) ने महिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप (Women’s Bodybuilding Championship) में गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रतिभा थपलियाल ने अपनी काबिलियत के बल पर किया मुकाम हासिल किया। इन्होंने 13 वी जूनियर मिस्टर इंडिया चैंपियनशिप के साथ साथ सीनियर महिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल (Gold Medal) हासिल करके देश की शान बढ़ाई।
दो बच्चों की मां है प्रतिभा थपलियाल
जानकारी के अनुसार प्रतिभा थपलियाल उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत आने वाला पौड़ी गढ़वाल जिले की निवासी है। आपको जानकर अचंभा होगा कि वह एक ग्रहणी भी है साथ ही 2 बच्चों की मां है। आप सोच सकते हैं कि नारी शक्ति कितने सारे टास्क एक साथ लेकर पूरे कर सकती हैं। दोस्तों एक महिला घर परिवार को संभालने के साथ साथ 3 वर्ष से बॉडी बिल्डिंग कर रही है।
पौड़ी निवासी प्रतिभा थपलियाल जी ने 13वीं जूनियर महिला बॉडीबिल्डिंग नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर समूचे राज्य को गौरवान्वित किया है।
इस बेहतरीन उपलब्धि पर आपको हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि अवश्य प्रदेश की बालिकाओं व मातृशक्ति के लिए प्रेरणा बनने का काम करेगी।
@bjpmm4uk pic.twitter.com/VoE814mqdz— Asha Nautiyal (@AshaNautiyal8) March 7, 2023
प्रतिभा पिछले 3 वर्ष से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की दौड़ में आगे बढ़ रही हैं। जैसा उनका नाम है उसी प्रकार उन्होंने काम भी किया है। प्रतिभा का पूरा परिवार उन्हें सपोर्ट करता है और उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत भी रहता है। इतना ही नहीं उनका परिवार उनकी उपलब्धियों से काफी खुश है।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आयोजित प्रतियोगिता
जानकारी के अनुसार आपको बता दें खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मध्यप्रदेश के रतलाम में IBBF याने महिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप का हिस्सा उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल भी बनी। उन्होंने इस प्रतियोगिता से गोल्ड मेडल जीता जो पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव की बात है।
उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल बीमारी से लड़ने के लिए जिम में गईं और बॉडी बिल्डर चैंपियन बन गईं. देखिए उनके इस अनोखे सफ़र की कहानी.
रिपोर्ट: राजेश डोबरियाल, बीबीसी के लिए
वीडियो: सदफ़ ख़ान pic.twitter.com/SwbNfrUjEQ— BBC News Hindi (@BBCHindi) March 15, 2023
प्रतिभा थपलियाल से जब इंटरव्यू लिया गया तो उन्होंने बताया कि वे 6 घंटे जिम में कड़ी मेहनत करती हैं। इंटरव्यू देते समय काफी खुश नजर आ रही थी, उन्होंने लोगों को जानकारी भी दी कि उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। दोस्त आपको बता दें थपलियाल ने इससे पहले ढेरों प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उस प्रतियोगिता को जीता भी है।
पति के सपोर्ट से बढ़ रही हैं आगे
दोस्तों प्रतिभा थपलियाल ने अपने इंटरव्यू में बताया कि आज वे जो कुछ भी कर पा रही है अपने पति के बदौलत कर पा रहे हैं। प्रतिभा को अपने परिवार और अपने पति से पूरा सपोर्ट मिल रहा है, इसीलिए आज भी परिवार के साथ साथ पूरे राज्य का नाम रोशन कर रहे।
खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त IBBF द्वारा रतलाम में आयोजित १३वीं सीनियर महिला बॉडीबिल्डिंग, नेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी प्रतिभा थपलियाल ने भारतीय सीनियर महिला प्रतिभागियों के सभी राज्यों से स्वर्ण पदक जीता. Video courtesy @BeingUttarakhandi 🙏💐🌹 pic.twitter.com/reXm1aOGGW
— पंकज क्षेत्री 🇮🇳 (@pankajchhetri_) March 6, 2023
प्रतिभा के पति उमेश थपलियाल अपनी पत्नी को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए एक प्रशिक्षक की तरह साथ दे रहे हैं। प्रतिभा के पति उनके सपने को अपना सपना बना कर जी रहे हैं। उनके साथ से यह आज प्रतिभा इस मुकाम पर है।



