मात्र 6 हजार का कोर्स करके, हर महीने 25 हजार रु कमाने का मौका, यहाँ के कॉलेज में शुरू हो रहा ऐसा कोर्स

0
1839
Useful Courses
Girl Students In India Demo File Photo

Patna: दुनिया में बढ़ती आबादी के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है। क्योंकि सरकार सभी लोगों को रोजगार मुहैया नहीं करा पा रही है। इस कारण हम देख रहे है रोज़गार की अधिक मांगे बढ रही हैं। जिसे देखते हुए कुछ कोर्स की शुरुवात की गई है।

इस कोर्स के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दे दी है। जितने भी स्टूडेंट इस कोर्स में प्रवेश लेना चाहते है उनको बता दें कि 5 से 23 सितम्बर तक कालेज के आधिकारिक वेबसाइट पर नामांकन के लिए आवेदन वह कर सकते हैं। एडमिशन के लिए सभी स्टूडेंट का एग्जाम 25 सितम्बर को लिया जायेगा।

नये कोर्स के लिए इसी साल होगी नामांकन की शुरुआत

आपको बता दे कि बेला में उपस्थित राजकीय टेक्निक में दो नए कोर्स का संचालन हो रहा है। प्रौद्योगिकी विज्ञान और विज्ञान ने कोर्स को मान्यता भी प्रदान कर दी है। इसमें दो प्रकार के कोर्स है।

पहले कोर्स का नाम डाटा एंट्री एंड फाइनेंशियल अकाउंटिंग कोर्स (Data entry and financial accounting course) हैं और दूसरे का नाम लैंड सर्वेयर कोर्स (Land Surveyor course) है। आपको बता दे कि इन दोनों कोर्स के नामांकन की शुरुवात भी इसी साल से होगी।

इस अधिसूचना को विज्ञान विभाग कि ओर से लागू किया गया है। वर्तमान में इन दोनों कोर्स की बहुत ज्यादा मांग बढ रही है। इसलिए आज के समय में इस बढ़ती हुई मांग को देखते हुए विज्ञान विभाग की तरफ से इस कोर्स को करने की परमिशन दी गई है।

पहले कोर्स की निर्धारित फीस 10 हजार रूपए है

आपको बता दे कि इन दोनों कोर्स को करने के लिए पहले नामांकन की आश्यकता होती है। जिसके लिए आपको मैट्रिक या फिर इसी के आधार पर कोई अन्य शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। आपको इस कोर्स को करने के लिए लगभग 10 हजार रुपए खर्च होंगे।

यह लैंड सर्वेयर का कोर्स पूरे एक साल का होता है। जिसमे आपको इसे करने के बाद कुछ अच्छा रोज़गार मिल सकता हैं। इसमें आपको 10 हजार फीस को दो बार में भी जमा कर सकते हैं। पहली किस्त में छह हजार रूपए और दूसरी किस्त में चार हजार रूपए की फीस जमा करना पड़ता है।

दूसरे कोर्स की फीस है 6 हजार रूपए

वहीं दूसरे कोर्स के बारे में बात करे तो इस कोर्स का नाम डाटा इंट्री एंड फिनासिंयल अकाउंटिंग है। यह कोर्स पूरे छह माह का होता है। इस कोर्स के लिए आपको छः हजार रुपए की फीस लगेगी। पहली किस्त में आपको 3,500 रूपए चुकानी होंगे और वहीं 2,500 रुपए दूसरी किस्त में चुकाने पड़ेंगे।

वेबसाइट पर नामांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन

जो भी स्टूडेंट इस कोर्स को करने के लिए इच्छुक है। वह कालेज के अधिकारिक वेबसाइट पर नामांकन के लिए 5 से 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको आनलाइन के माध्यम से फीस जमा करनी होगी। जो कि अलग से 200 रुपए आवेदन की फीस के रूप में लगेंगे।

ऑनलाइन माध्यम से आवेदन होने के बाद आपको 24 सितंबर तक अपने कुछ डाक्यूमेंट्स का पीडीएफ बनाकर और भुगतान की पावती को जिस कालेज से यह कोर्स कर रहे है उसी कालेज के ईमेल आईडी पर भेजना होगा। इस कोर्स में नामांकन के बाद एडमिशन के लिए एग्जाम रखा जायेगा।

इस कोर्स से नौकरी में मिलेंगे हर महीने 20 हजार रूपए

अगर आप इस लैंड सर्वेयर कोर्स को करके अच्छे अंक से पास हो गए फिर आप कही नौकरी करना चाहते हो तो आपको आसानी से नौकरी मिल सकती हैं। आपको यह नौकरी पुल निर्माण से जुड़ी कंपनियों में या सड़क बनाने वाली कंपनियों में भी मिल सकतीं हैं या फिर कुछ दूसरी अन्य संरचनात्मक ढाचा बनाने के काम से जुड़ी अनेक कम्पनियों में भी अच्छा खासा काम मिल सकता है।

हम बिहार राज्य की बात करे तो यहां पर वर्तमान समय में काफी काम कराया जा रहा है। जैसे यहां भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग कि ओर से लैंड सर्वेयर का काम कराया जा रहा है। जिससे यहां पर आपको नौकरी के चांस ज्यादा मिलेंगे। आप इस लैंड सर्वेयर का कोर्स 10 हजार रूपए में करके लगभग हर महीने में 20 हजार रूपए की नौकरी कर अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

दूसरे कोर्स से नौकरी में मिलेंगे लगभग 15 से 25 हजार रूपए

दूसरे कोर्स की बात करे जिसका नाम डाटा एंट्री एंड फिनासिंयल अकाउंटिंग है। इस कोर्स को कंप्लीट करने में पुरे छह हजार रूपए लगते है। इस कोर्स को पूरा कंप्लीट करने कर बाद कही भी आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस नौकरी से 15 से 25 हजार रूपए प्रति माह आसानी से कमाए जा सकते हैं।

आपको शैक्षणिक सस्थानों में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में या फाइनेंसियल काउंटेंट की पोस्ट पर रख सकते हैं। विभिन्न कम्पनियों के डीलरशिप, व्यवसायिक संस्थाओ एवं ओधौगिक प्रतिष्ठानों में इस काम की जरुरत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here