दो भाइयों की जोड़ी ने कारनामा कर दिया, 35000 रुपये में बाइक बनाई, 5 रुपये में 150KM चलती है

0
2908
Electric Bike Tejas
Meerut two real brothers made Tejas E bike in 35 thousand Rupees 150km runs in 5 Rupees. Meerut Brothers Electric Bike Tejas info.

Meerut: प्रतिभा बचपन से ही बच्चों में नजर आने लगती है। जिसकी वजह से ही अविष्कार का जन्म होता है। ऐसा ही अविष्कार मेरठ शहर में रहने वाले 2 युवको ने किया है। जिसके चलते उनकी पहचान पूरे देश मे हो गई है। आपको बता दे कि 16 साल के अक्षय तथा 21 साल के आशीष इन दोनों युवको ने एक ऐसी बाइक बनाई है। जो कि केवल एक बार चार्जिंग करने पर ही पूरे 150 किलोमीटर का सफर तय कर लेती है।

इस बाइक की बात करे तो इसको चार्ज करने पर सिर्फ 5 रुपये का ही खर्च आता है। अगर इसकी बैटरी चार्ज की बात करे तो य़ह 7 घंटे में ही फुल चार्ज हो जाती हैं। वही अगर बिजली खर्च की बात करे, तो इसमे केवल एक यूनिट के बराबर खर्चा बेटरी चार्ज करने पर आता है। आइए इस बाइक के बारे मे विस्तार से जानते है।

2 भाइयों ने बनाई 5 रुपये के खर्च में चलने वाली बाइक

हमने देखा है कि आजकल पेट्रोल की कीमत बढ़ने की वजह से सभी प्रकार की बाइक्स तथा कार के संचालन में बहुत सी दिक्कतों का सामना लोगों को उठाना पड़ता है। ऐसे मे उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में निवास करने वाले दोनो भाईयों ने जो बाइक निर्मिति की है। उससे लोगों को बहुत कम का खर्चा आएगा। क्योंकि इसको चार्ज करने का खर्चा केवल 5 रुपये आता है।

तेजस नाम रखा गया बाइक का जो मिसाइल की तरह दिखती है

इन दोनों व्यक्तियों की बात करे तो अक्षय जो पालीटेक्निक के स्टूडेंट हैं, उन्होंने पूरे बाइक को बनाते समय टेक्निकल काम को देखा है। वही अगर हम बात करे आशीष (Aashish) कि तो वह अभी एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। यह दोनों सगे भाई हैं।

ई-बाइक बनाने का सारा knowledge अक्षय (Akshay) को है। उन्होंने ही ई-बाइक (E-Bike) बनाने से संबंधित सभी अलग-अलग पार्ट्स को इकट्ठा किया है। फिर दोनों भाइयों ने मिलकर ही कुछ नए तथा कुछ पुराने सभी सामान इकट्ठा कर इस न्यू ई-बाइक को बनाया।

इस ई-बाइक के नाम कि बात करे तो इसका नाम तेजस (Tejas) रखा गया है। आशीष ने बताया कि इस बाइक को जब भी वह निकलते थे। सभी लोग उनसे कहते थे यह रॉकेट तथा मिसाइल के जेसे दिखती है।

पिता की बात से Motivate होकर बनाई बाइक 

आशीष कुमार ने अपने इस Invention में बताया कि कि जब उन्होंने अपने पिता जी से बुलेट मोटरसाइकिल की मांग रखी तो उनके पिताजी ने उनसे कहा था कि आजकल अखिर कौन बुलेट को देखता है।

जब उनके पिताजी ने यह बात कही तो उनको लगा कि अब उनको कुछ ऐसी मोटरसाइकिल या फिर बाइक निर्मित करनी चाहिए। जिसे देखकर लोग उनकी बाइक की तारीफ करे इसलिए उन्होंने ऐसी अनोखी बाइक निर्मित की।

जाने कार के फीचर के बारे मे

दोनों भाई बताते है कि जब भी वह लोग तेजस बाइक को लेकर अपने घर से निकलते हैं, तो सभी लोग उनसे यह पूछने लग जाते है कि उन्होंने यह केसे बनाईं। यह बताते है कि ई-बाइक को बनाने के लिए उनको लगभग 35000 रुपये का खर्चा आया है।

अगर हम इस बाइक के सभी फीचर्स के बारे मे बात करें तो इस बाइक को चलाने का खर्चा मात्र 5 रुपए का ही आएगा क्योंकि यह केवल 5 रुपये में ही फुल चार्ज हो जाएगी। समय की बात करे तो इस इसको चार्ज होने में लगभग 7 घंटे का समय लगता हैं और वही खर्चा एक यूनिट बिजली का आटा है। यह बाइक 7 घंटे चार्ज हो जाने के बाद मे 150 किलोमीटर सफर तय करती है।

इस बाइक में कई सारे फीचर है इसमें बैक गियर भी है। इसको बनाने की बात करे तो इसको पीवीसी का उपयोग करके बनाया गया है। इस बाइक की स्पीड लगभग 60 से 65 किमी प्रति घंटे की है। कुल मिलाकर यह कहे कि यह बाइक हर तरीके से डेली उपयोग के लिए परफेक्ट है तो गलत नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here