
Bhopal: कुदरत कई सारे रहस्य अपने अंदर छुपाये हुए है। कुदरत इतना अनोखापन अपने अंदर समेटे हुए है, जिसके बारे मे अंदाजा लगा पाना हमारे लिए बिल्कुल भी मुमकिन नहीं है। अक्सर ही हम लोग प्रकृति से जुड़ी ऐसी चीजों का सामना करते है। जिसमें भरोसा कर पाना हमारे लिए काफि मुश्किल होता है।
अभी ऐसा ही वीडियो सोशल साइट्स पर Viral हो रहा है। एक मछली जो कि वीडियो में इतनी अनोखी लग रहीं हैं कि कुछ ही समय मे वह वायरल हो गई। विभिन्न प्रकार को मछली अपने देखी होगी पर जिसकी हम बात करेंगे वह दूसरी मछलियों से बिल्कुल ही अलग है। यह मछली ऐसी अच्छी है, जिसका शिकार आपके लिए कर पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है।
मछली का वीडियो सोशल साइट्स पर हुआ वायरल
इंस्टाग्राम पर अभी एक ऐसी अनोखी मछली से संबंधित वीडियो वायरल हुआ है। जो देखने में फुटबाल के समान गोल दिखाई देती है। यह मछली पूरी तरह गुब्बारे की तरह दिखती है। इस मछली को देखकर हर व्यक्ति आश्चर्य में पड़ गए है। यह जो मछलि वीडियो (Fish Video) मे दिखाई पड़ रही है, वह बहुत ही क्रम देखने को मिलती है।
यह मछली काफी दुर्लभ हैं। इस मछली को असल में पफरफिश कह्ते है। इस मछली के फुटबॉल (Football) की तरह बनने का एक कारण होता है। दरअसल जब इस मछली को खतरे का अंदाजा लगता है, तो यह खुद को ऐसा फूला लेती है। यह ऐसा इसलिये करती है, ताकि वह किसी की पकड़ में कभी ना आए।
फुटबॉल के समान गोल मछली दिखी समुद्र के किनारे
वायरल जो वीडियो हैं उसमें देखने पर समंदर किनारे आपको लोगों के मध्य में एक मछली दिखती है, जो कि फुटबॉल की तरह दिखाई देती है। वास्तव में यह जो गोल मछली आपको दिखाई देती है, असल में वह गोल होती नही है।
यह मछली सुरक्षा के लिए अपने आप का आवरण ऐसा बनाती है, जिससे उसको कोई भी व्यक्ति नुकसान ना पहुंचा। असल रूप में जब आप इसे देखेंगे तो यह आम मछलियों के समान ही दिखाई देती है। जब इसको खतरे का अनुभव मिलता है, तो यह फूल जाती है। ठीक उसी प्रकार जैसे यह वायरल वीडियो में नजर आती है।
लोगों से डर होने के कारण यह अपना बदन फुटबॉल की तरह फुला लेती है। लोग इस अनोखी मछली को देखकर बार बार उसे उठाने का उसे पकड़ने का प्रयास करते हैं। लेकिन इस मछली का बदन कँटीला होता है। जिस कारण इसे उठाना नामुमकिन सा लगता है। यह मछली जब पानी में जाति है, तो अपने वास्तविक स्वरूप में ही आ जाती है।
पफरफिश सुरक्षा के लिए अपने आप को गुब्बारे की तरह फूला लेती हैं
पफरफिश (Puffer fish) की विशेषताएं की बात करे तो यह एक ऐसी फिश है, जो कुदरत के तमाम तरीकों से भरी हुई है। जब खतरा यह फिश भांप लेती है, तो पफरफिश गुब्बारे तथा फुटबॉल के समान खुद को फुला सकती है।
यह पफरफिश (Pufferfish) की महत्पूर्ण विशेषता है। इस मछली का शरीर पूरा कंटीला आवरण से बना होता है। इस कारण इस मछली को पकड़ पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है।
अलग अलग नामों से जाना जाता है उस मछली को
इस पफरफिश का केवल एक ही नाम से नहीं ब्लकि अनेकों नाम से जाना जाता जाती हैं। जैसे पफरफिश, पफर्स, बैलूनफिश, टोडीज, टॉडल, हनी टॉड्स ब्लोफिश, ब्लोवीज, बबलफिश, शुगर टॉड्स, ग्लोबफिश तथा इसे सी स्क्वैब भी कहा जाता है।
Awesome Fish Like Football
Video Credits: Instagram(@mrosegrech) pic.twitter.com/kA1lpMr4Gv— sanatanpath (@sanatanpath) November 24, 2022
कंटीली बदन होने के साथ साथ यह मछली बहुत विषैली भी भी होती है। यह जहर बहुत जानलेवा भी होता है। जापान तथा चाइना ऐसे देश हैं, जहां पर इस मछली को खाने की तरह इस्तेमाल किया जाता है।



