
Presentation Image
Delhi: आज के समय में आप सभी इंडियंस के पास आधार कार्ड है। 1 जनवरी 2013 को आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों के लिए पहचान पत्र की तरह कार्य करने हेतु बनाया गया है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है। जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (भा.वि.प.प्रा.) जारी करता है। यह संख्या भारत में कहीं भी, व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होता है।
इसमें संपूर्ण जानकारी होती है, लोगो के लिए यह सब से अहम् दस्तावेज मे से एक है। खाता खुलवाने से लेकर बच्चे का एडमिशन कराने तक आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। सरकारी योजना, बैंक, सब्सिडि और सभी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड (Aadhar Card) की आवश्कयता पड़ती है।
कुछ जगह आधार कार्ड से जुड़े बहुत से फ्रॉड सामने आए जैसे आधार कार्ड का उपयोग कर नकली अकाउंट बनाना, दूसरा सिम या अकाउंट से पैसे निकलने जैसी बर्दाते हुई। अगर कभी आधार कार्ड चोरी हो गया और किसी ने इसका गलत उपयोग कर लिया तो क्या होगा। इन परेशानी से बचने के लिए आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिससे आप अपने आधार कार्ड को लॉक करवा ले और होने वाली बर्दातों से से बच सकें।
आधार कार्ड के डेटा को करें सुरक्षित
आधार कार्ड में उपलब्ध बायोमेट्रिक जानकारी बहुत ही संवेदनशील होती है, जैसे आंखों की स्कैनिंग और फिंगरप्रिंट का डेटा। इस जानकारी का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इसलिए आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डेटा को लॉक कराना अतिआवश्यक होता है।
हालिया समय में आधार कार्ड को यूनिक ID के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इस लिये इसमें मौजूद बायोमेट्रिक डेटा को हैकर्स से सुरक्षित (Secure) रखना बेहद जरूरी है। इसी बात को मद्दे नज़र में रखते हुए UIDAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नागरिकों को आधार कार्ड के बायोमेट्रिक डेटा (Aadhaar Biometric Data) को लॉक करने की सुविधा दी हुई है।
किस तरह करें आधार कार्ड को लॉक
सबसे पहले आधार की वेबसाइट में जाकर My आधार और आधार सेवाएँ पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने बायोमेट्रिक डेटा को लॉक करने के लिए लॉक और अनलॉक यूआईडी ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक कर, अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। फिर अपना पूरा नाम, एड्रेस और पिन कोड दर्ज करें। इसके बाद बायोडेटा लॉक करने के लिए पासवर्ड डालें।
इसके बाद लिंक किये नंबर पर आई ओटीपी (OTP) डालें। ओटीपी डालते ही आपके आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डेटा लॉक हो जाएगा। इसके बाद स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा। जिससे इस बात की पुष्टि होगी कि आपका आधार नंबर सफलतापूर्वक लॉक हो गया है।
SMS से करे आधार कार्ड लॉक (Aadhar Card Lock)
SMS के जरिये भी आधार कार्ड की बॉयोमेट्रिक इन्फॉर्मेशन को लॉक किया जा सकता है। यह काम घर बैठे भी कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 यानि आधार केंद्र में GETOTP टाइप करके, SMS भेज देना होगा, फिर आपके फोन पर एक OTP आएगा।
फिर से एक बार और इस OTP को LOCKUID आधार नंबर लिखकर। 1947 नंबर पर सेंड करें। इतना करते ही आपका आधार नंबर लॉक हो जायेगा और आपका आधार कार्ड गुम भी हो जाएगा तो भी कोई इसका उपयोग नहीं करेगा।
आधार नंबर अनलॉक करने का तरीका
अगर किसी काम के लिए आपको अपना आधार नंबर को अनलॉक (Aadhar Card Unlock) करने की आवश्यता लगे, तो इसके लिए आप UIDAI के वेबसाइट पर जाएं और MY आधार और आधार सेवाएँ के विकल्प पर क्लिक करें और आधार लॉक और अनलॉक के ऑप्शन पर जाएं।
इसके बाद स्क्रिन पर अपना आधार नंबर डालें। सत्यापन के लिए एक कैप्चा कोर्ड आएगा। उसे प्रविष्ट करके ओटीपी सेंड के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद लिंक किये हुये, मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे आप वेबसाइट पर दर्ज करें। इतना करते ही आपके सामने आधार कार्ड की बायोमेट्रिक डेटा को अनलॉक करने का ऑप्शन आ जाएगा। जिस पर क्लिक करते ही आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा, इसके बाद आप डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।



