किसान खेती करके करोड़पति बन गया, सफलता देख कृषि मंत्री मिलने पहुंचे और खेती का तरीका जाना

0
7637
Harda Farmer Madhu Dhakad
Madhu Dhakad became crorepati made millions money by farming in Harda. Madhya Pradesh Harda Crorepati Kisan success story in Hindi.

Harda: कड़ी धूप में खेतों में पसीना बहा कर अपनी मेहनत से एक किसान बन गया करोड़ो का मालिक, प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल (Minister Kamal Patel) उस किसान का इंटरव्‍यू लेने उनके आशियानें पहुँचे, किस तरह फसलें उगाई उन्‍होंने इसकी जानकारी प्राप्‍त की आइये जानते है।

सफलता देख मंत्री पहुंचे मिलने

मध्‍यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छोटे से जिले हरदा (Harda) के एक किसान ने अपनी मेहनत से नया मुकाम हासिल किया। मधु धाकड़ (Madhu Dhakad), जो कि एक संयुक्‍त परिवार से हैं। उन्‍होनें अपने परिवार के साथ मिलकर पुरानी रूढ़ीवादी खेती के बजाय नयी उ़द्यानिकी तकनीकी अपनाई और करोड़ों पैसे कमाये, करोंड़ो रुपये कमाने के साथ-साथ उन्‍होंने अपनें गॉंव के कई बेरोजगार मजदूरों को रोजगार देने का भी कार्य किया जो कि सराहनीय है।

मधु धाकड़ (Harda Crorepati Kisan) आज कई युवाओं के लिए व उन किसानों के लिए जो कि आज भी परंपरागत कृषि करते है उनके लिए एक उदाहरण बन कर सामने आये है। उनके कामयाब होनें की खबर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल जी तक पहुँची, फिर मंत्री जी ने ग्राम सिरकंबा जाने का फैसला किया। वहॉं पहुँचकर पटेल जी ने मधु धाकड़ से मिलकर उनके खेती करने की तकनीक के बारे में जानकारी ली। जिससे आज वह इस मुकाम तक पहुँचे व उनकी तकनीक को जाना व समझा।

नई तकनीक से की खेती

रूढ़ीवादी खेती करने के पुराने तरीकों की जगह उद्यानिकी की तकनीक अपनाकर हरदा जिले के एक छोटे से गॉंव के किसान जो कि एक संयुक्‍त परिवार से है, अपने परिवार के साथ मिलकर उन्‍होंने केवल करोंड़ो कि कमाई ही नहीं की, बल्कि गॉंव के कई गरीब बेसहारे बेरोजगारों को रोजगार भी दिलवाने का कार्य किया, उनके इस कारनामें ने उन्‍हें एक नई पहचान दी व आज वह ऐसे किसान बन गये है, जो कि सिर्फ परंपरागत किसानी करते हैं।

उनके लिए एक नया उदाहरण बन कर सामने आये हैं, उद्यानिकी खेती में टमाटर, मिर्च, मूंगफली, शिमला मिर्च, अदरक इत्‍यादि की फसल उगा कर उन्‍होंने सिर्फ 12 महीनों में ही करोड़ों का धन अर्जित कर लिया। यह बात जब प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल जी को पता लगी तो वह मधु धाकड़ जी से मिलने से अपने आप को रोक ना पाये। वह मधु धाकड़ के गॉव सिरकंबा उनकी सफलता का राज पूछनें पहुँच गये।

उन्‍होंने कम समय में ही चना, सोयाबीन, गेहूँ जैसी रबी की रूढ़ीवादी फसल को छोंड़कर अपने संयुक्‍त परिवार के साथ 150 एकड़ जमीन पर उद्यानिकी फसल जैसे टमाटर, मूंगफली, शिमला मिर्च इसके साथ ही अदरक की खेती करके इनकी बहुत अधिक मात्रा में उपज प्राप्‍त की, इस फसल की उपज को बेचकर मधु धाकड़ जी के संयुक्‍त परिवार ने करोड़ों का धन प्राप्‍त किया।

150 एकड़ जमीन के बने मलिक

सिरकंबा के किसान ने पुराने परंपरागत खेती जो कि केवल घाटे की खेती थी। उसकी जगह मुनाफे की उद्यानिकी फसल लगा कर अपने लिए सफलता व समृद्धि का एक नया रास्‍ता खोज निकाला। मधु धाकड़ जी ने 150 एकड़ में मुनाफे की खेती की शुरूआत की।

उन्‍होंने 70 एकड़ की जमीन में टमाटर, 30 एकड़ की जमीन में शिमला मिर्च, 20 एकड़ की जमीन में अदरक इसके अलावा 30 एकड़ की जमीन में हरी मिर्च की खेती की। मधु धाकड़ जी ने बताया कि उन्‍होंने इस खेती की शुरूआत 8 वर्ष पहले की थी, वह दो भाई हैं और दोनों के परिवार ने साथ मिलकर परिवार की 70 एकड़ की जमीन में खेती की शुरूआत की थी।

Money Investment

उन्‍होंने बताया कि खेती की सफलता से उन्‍होंने 80 एकड़ जमीन और खरीद ली। आज वह 150 एकड़ जमीन के मालिक हैं। उन्‍होंने बताया कि अदरक में उन्‍हें प्रत्‍येक एक एकड़ में 80 हजार रूपये का खर्चा आता है और मुनाफा एक लाख रूपये का होता है, इस प्रकार उन्‍हें एक एकड़ पर 20 हजार का फायदा होता है।

किसानों की आय दुगनी करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका

सफल किसान मधु धाकड़ जी ने यह भी बताया कि उनका उद्यानिकी फसल उगाने का उद्देश्‍य सिर्फ करोड़ों कमाना ही बस नहीं है, बल्कि इसके जरिये वह लोगों को रोजगार भी देना चाहते है। उन्‍होंने बताया की खेती के जरिये, उन्‍होंने लगभग 350 से भी ज्‍यादा लोगों को रोजगार दिया है।

मंत्री जी ने मध़ु धाकड़ जी को उनकी कामयाबी पर बधाई भी दी, उन्‍होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के पथ प्रदर्शन में देश के समस्‍त किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्‍य जो रखा गया है।

उस लक्ष्‍य को हासिल करने में मधु धाकड़ जी का परिवार एक उदाहरण के तौर पर सामने आया है। छोटे से गॉंव का यह परिवार लाखों किसानो का आगे पथ प्रदर्शन करेगा एवं किसान की आय दोगुनी करने के लक्ष्‍य को हासिल करने में मदद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here