मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में आयोजित हरियाणवी डांसर और बॉलीवुड एक्ट्रेस सपना चौधरी के शो में लोग बेकाबू हो गए। बेकाबू भारी भीड़ को देखते हुए चलते प्रोग्राम को मध्य में ही रोकना पड़ा था।प्रोग्राम के समय पुलिस ने जैसे-तैसे बेकाबू लोगो की भीड़ पर कंट्रोल पाया। लेकिन सपना चौधरी जैसे ही फिर मंच पर आईं। तो लोग एक बार पुनः बेकाबू होने लगे गए।
स्टेडियम में भगदड़ का शीन बन गया। जिस पर भारी संख्या में लोगो को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल इस्तेमाल करना पड़ था। जिला कृषि विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी द्वारा शहर के रेलवे स्टेडियम में संगीत संध्या का प्रोग्राम रखा गया था।
सूत्रों के मुताबिक हरियाणवी रंग से सराबोर मुरादाबाद की जनता ‘गोली चल जावेग’ song पर उनकी जोरदार एंट्री पर नाचने लगे। सपना चौधरी के डांस को देखकर वहाँ उपस्थित लोग बेकाबू हो गए।वहाँ ऐसा माहौल बन गया था कि पुलिस ने जो बेरीकेडिंग लगाई थी। उसे भी पार करके लोग स्टेज तक जाने लगे थे।
सपना चौधरी की सुरक्षा को लिए पुलिस ने स्टेज को चारो ओर से घेर लिया था। खवरो के मुताविक SDM सिटी और आयोजकों के समझाने पर भी लोग नही मान रहे थे। फिर पुलिस को उन्हें कंट्रोल करने के लिए लाठियां बरसानी पड़ीं। ऐसे में वहाँ मौजूद लोगों को मामूली चोट भी लगी है। पुलिस ने लोगो को प्रोग्राम समाप्त करने की धमकी दी जिससे दर्शको को देकर शांत किया गया।
इसके बाद स्टेज के चारो ओर पुलिस बल खड़े करके एक बार फिर सपना ने अपने हरियाणवी स्टाईल में ठुमके लगाना प्रारम्भ कर दिया ।लेकिन फिर वही माहौल बन गया जिसके बाद सपना चौधरी को रेस्ट करने के लिए बैक स्टेज पहुँचा दिया गया। लोगो मे वही उत्साह था कि सपना फिर से स्टेज पर ठुमके लगाने आएगी और कार्यक्रम फिर से प्रारम्भ होगा।लेकिन ऐसा नही हुआ फिर सपना चौधरी दोबारा स्टेज पर नजर नही आईं।



