अमिताभ बच्चन ने बिहार के गरीब किसानो के लिए वो किया, जो सरकार को करना चाहिए था

0
625
Amitab Bachchan
Amitabh Bachchan pays off loans of 2100 Bihar farmers. Amitabh Bachchan Pays Off Outstanding Loans of 2100 Farmers from Bihar. Amitabh Bachchan helping Bihar farmers.

फ़िल्म की दुनिया के शहंशाह और बॉलीवुड के स्टार अमिताभ बच्चन ने करीब 2100 किसानों का लोन से आजाद कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के माध्यम से स्वम इस बात की Information दी है। फ़िल्म जगत के शहंशाह और बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने करीब 2100 किसानों पर जो कर्ज था उसे चुका दिया है।

अमिताभ बच्चन ने कहा है कि “जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया है। बिहार के जिन किसानों पर लोन था। उनमें से 2100 किसानों का लोन चुका दिया है। लोन की पूरी रकम वन टाइम सेटलमेंट के माध्यम से आदा की गई है। इनमें से कुछ किसानों को जनक बंगले पर आमंत्रित करके बेटी श्वेता और बेटा अभिषेक के हाथों से उन्हें यह दिलवाया।”

खबरो के मुताविक इससे पहले अमिताभ बच्चन ने लिखा था की “जो लोग लोन की रकम चुका नहीं पा रहे हैं। उन किसानों के लिए मेरा गिफ्ट है। इस बार ये किसान बिहार से होंगे।” ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अमिताभ बच्चन ने किसानों की हेल्प की है। पिछले साल भी अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के लगभग एक हजार से अधिक किसानों के लोन से उनको मुक्त किया था।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में यह भी लिखा है कि “अभी एक और किया वादा पूर करना शेष है। पुलवामा अटैक में जिन बहादुर लोगों ने देश के लिए अपनी जान गंवा दी उनके परिवार और पत्नियों की आर्थिक रूप से मदद करनी है। सच्चे शहीद।” बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्मों में बिजी हैं।

अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ होंगे। किसानों के लिए किये जा रहे कामो के लिए अमिताभ बच्चन की प्रशंसा की जा रही है।किसानों को कर्ज मुक्त करके उनके चेहरे पर खुशी की लहर देने वाले अमिताभ बच्चन की किसान सराहना कर रहे है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here