Photo Credits: Twitter(@ESASolarOrbiter)
Delhi: कहते है सूरज हमारे ब्रमाण्ड का सबसे बड़ा तारा है। हम जानते है कि सूरज में उपस्थित हाइड्रोजन गैस नाभिकीय संलयन करते है ओर हीलियम गैस बनाते है। इस नाभिकीय संलयन कि क्रिया में काफी मात्रा में एनर्जी बनती है। जो कि ताप के रूप में दिखाई पड़ती है।
यही कारण है कि सूरज का तापमान इतना अधिक होता है। सूरज का तापमान इतना अधिक है कि इसके आस पास रह पाना काफी मुश्किल है। ऐसे में इसकी तस्वीर ले पाना ओर भी मुश्किल है। दूर से तस्वीर तो इसकी ली जा सकती है, लेकिन पास से सूरज कि लपटो वाली तस्वीर लेना नामुमकिन सा लगता है।
अभी जो फोटो (Photo) सामने आई है, उसने एक अलग ही इतिहास रच दिया है। जो तस्वीर सामने आई है, वह सूरज कि अब तक सबसे नजदीक की ली गई तस्वीर (Sun’s Most Detailed Image) है। इससे पहले सूरज की इतनी साफ तस्वीर नहीं देखी गई है।
7.40 करोड़ किलोमीटर कि दूरी से ली गई सूरज कि तस्वीर
जो तस्वीर आप इस समय देख रहे है दरअसल यह तस्वीर नासा तथा यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने 7 मार्च को सोलर आर्बिटर से ली है। यह तस्वीर एक तारे से ली गई है, जोकि सूरज से 7.40 करोड़ किलोमीटर कि दूरी पर है।
इस तस्वीर में सूरज एक फुल डिस्क गोले के समान दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर आज तक सूरज कि ली गई सभी तस्वीर में से सबसे नजदीक कि तस्वीर (Most Closest Pictures of Sun) है। इसे देखकर हर व्यक्ति आश्चर्यचकित है।
4 घंटे में ली गई सूरज की फोटो
वैज्ञानिको ने इस तस्वीर के विषय में बताया कि यह सूरज कि 25 फोटो वाला मोजेक उस समय लिया गया जब वह आर्बिटर सूरज तथा पृथ्वी के मध्य से गुजर रहा था। यह जो फोटो दिखाई दे रही है।
इसमें सूरज का बाहर का एटमोस्फियर तथा कोरोना दोनो ही दिखाई दे रहे है। वैज्ञानिक बताते है कि यह तस्वीर पूरे 4 घंटे में ली गई है। इस फोटो कि हर टाइल को बनाने में 10 मिनिट का टाइम लगा है।
तस्वीर कि विशेषताएं
इस फोटो कि विशेषताओ कि बात करे तो इसकी सबसे खास बात यह है कि इस फोटो में स्पष्ट रूप से बहुत सी अनगिनत पलटे दिख रही है। जिसे वैज्ञानिक आगे अंतरिक्ष मौसम कि भविष्यवाणी करने में उपयोग कर सकते है।
While it didn't win, I'm still proud my image of our sun "Fire and Fusion" was shortlisted for the Astrophotographer of the Year award. At the time, it was my most detailed image of the sun ever! The full size image is nearly 300 megapixels. pic.twitter.com/2UmYydIu37
— Andrew McCarthy (@AJamesMcCarthy) October 7, 2022
सूरज कि जो तस्वीर ली गई उसमें पर्पल कलर का एक गोला दिखाई दे रहा है। जो यह प्रदर्शित करता है कि हाइड्रोजन सूरज में काफी मौजूद है। इसका तापमान सूरज में 10000 डिग्री सेल्सियस है।
अलग अलग गैसो का अलग कलर एवं तापमान
वही सूरज का नीला दिखने वाली तस्वीर यह दर्शाती है कि सूरज में कार्बन मौजूद है, जोकि 32000 डिग्री सेल्सियस की है। वही सूरज में मौजूद 3.20 लाख टेम्परेचर वाली ऑक्सीजन को ग्रीन कलर में प्रदर्शित किया गया है। सूरज में मौजूद एक अक्रीय गैस नियॉन है, जोकि पीले गोले के रूप में दिखाई दे रही है। जिसका तापमान 6.30 लाख डिग्री सेल्सियस है।
50 साल में ऐसा पहली बार हुआ
आपको बता दे कि यह जो तस्वीर ली गई है, वह सोलर आर्बिटर में लगाये गये स्पेक्ट्रल इमेजिंग कोरोनल इनवायरमेंट पेलोड से ली गई है। यह तस्वीर इतनी खास इसलिये है, क्योंकि ऐसा 50 साल में पहली बार हुआ है कि इतने अधिक पास से सूरज कि तस्वीर ली गई है।
Zoom in to the incredible detail of your home star with the highest resolution mosaic of the full solar disc + solar corona yet! The 25-images were taken by @EuiTelescope 7 March when #SolarOrbiter was 75 million km from the Sun
Hi-res👉https://t.co/2vOYZ7aw92 #ExploreFarther pic.twitter.com/Og4iRVCP4P— ESA's Solar Orbiter (@ESASolarOrbiter) March 24, 2022
इस तस्वीर ने सूरज कि लपटे ओर सभी गैसो की मौजूदगी कि कलरफुल फोटो दिखाई दे रही है। सोलर आर्बिटर ने सूरज से निकलने वाली यूवी रेज (पराबैगनी किरणे) से बनने वाले लीमैन बीटा वेवलेंथ की फोटो भी केप्चर कर ली है।




