सिर्फ 8 साल के भारतीय बच्चे ने Kickboxing का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, 27 साल के रूसी खिलाड़ी को पछाड़ा

0
1923
Martine Malik Kickboxing
8 year old Indian boy Martine Malik broke world record and surpassed 27 year old Russian player in Kickboxing.

Sonipat: बच्चे जब छोटे होते है, तब से ही उनके अंदर की प्रतिभा दिखने लगती है। स्पोर्ट्स को पसन्द करने वाले बच्चे बचपन से स्पोर्ट्स में अच्छा प्रदर्शन करते है। आजकल वह समय नहीं रहा कि माता पिता बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान के लिए ही प्रेरित करे।

आज की हमारी कहानी एक ऐसे 8 साल के बच्चे की है। जिसने 8 साल की कम उम्र मे ही किक बॉक्सिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। किक बॉक्सिंग की बात कई तो रूस के 27 साल के खिलाड़ी पावेल के नाम पंचिंग बैग में 918 पंच सिर्फ 3 मिनट मे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था।

आपको जानकर हैरानी होगी इस वर्ल्ड रिकार्ड को हमारे देश भारत के हरियाणा राज्य के सोनीपत मे रहने वाले मार्टिन मलिक ने तोड़ दिया है। यह कारनामा करके मार्टिन ने पूरी दुनिया मे भारत देश का नाम रोशन किया है। सिर्फ 8 साल के मार्टिन मलिक (Martin Malik) ने रस्सी पर तथा पंचिंग पर अभ्यास करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

मार्टिन एक दर्जन रिकॉर्ड सिर्फ 8 साल की उम्र मे कर चुके है आपने नाम

मार्टिन की इस अनोखी प्रतिभा का उनके माता पिता को पता उस समय चला जब पूरे देश मे आपदा के कारण लॉकडाउन लगा हुया था। मार्टिन के पिता की बात करे तो वह खुद एक नेशनल एथलीट हैं। उन्हे स्पोर्ट्स में इंट्रेस्ट था। इसलिए उन्होंने अपने बेटे के सभी आवश्यक स्पोर्ट्स का सामान घर पर ही ला दिया था। उन स्पोर्ट्स के समान मे पंचिंग बैग शामिल था।

जब यह समान मार्टिन के पिता लेकर आए थे, उस समय मार्टिन सिर्फ़ साढ़े 6 वर्ष के थे। एक दिन मार्टिन खेलते हुए बॉक्सिंग (Boxing) कर रहा था। उसी समय मार्टिन के पिता जी आए। पंचिंग बेग पर मार्टिन की स्पीड देख कर उसके पिताजी हैरान रह गए।

पिता ने पहचानी बच्चे की प्रतिभा

मार्टिन की जो स्पीड थी, पंचिंग बेग पर बॉक्सिंग की वह दूसरे बच्चों से बहुत ही ज्यादा थी। बच्चे की प्रतिभा को देखते हुए उनके पिता ने कई जांच पड़ताल की। मार्टिन के पिता ने पाया कि बॉक्सिंग रिकॉर्ड (Boxing Record) में मार्टिन ने किसी ट्रेनिंग के बिना ही दो रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। लगातार अभ्यास करते हुए मार्टिन ने सिर्फ 3 साल के अंदर ही लगभग एक दर्जन नैशनल तथा इंटरनेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किए।

3 मिनिट मे 1105 पंच कर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

मार्टिन मे जो प्रतिभा थी उसके चलते सिर्फ और सिर्फ आठ साल मे ही मार्टिन ने 27 साल के रूसी बॉक्सिंग खिलाड़ी जिनका नाम पावेल है। उनके विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम कर लिया। पावेल का किक बॉक्सिंग मे 3 मिनट में कुल 918 पंच करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। परंतु इस वर्ल्ड रिकार्ड को सिर्फ आठ वर्ष के मार्टिन मलिक ने तोड़ दिया।

मार्टिन ने पंचिंग बैग में 1105 पंच सिर्फ 3 मिनट में मारकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। सिर्फ यही नहीं मार्टिन ने इसके अलावा भी एशिया के दो तथा भारत के 2 रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसी तरह और भी रिकार्ड मार्टिन ने अपने नाम किए।

नीरज चोपड़ा भी बुला चुके हैं डिनर पर

मार्टिन मलिक की जब प्रतिभा के बारे मे ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट बॉय नीरज चोपड़ा को पता लगा, तो मार्टिन की प्रतिभा से प्रभावित होकर नीरज चोपड़ा ने मार्टिन को साथ मे डिनर करने के लिए आमंत्रित भी किया।

नीरज ने मार्टिन के साथ मे किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस भी की और कहा कि अगर मार्टिन इसी तरह आगे भी खेलते रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब भविष्य में वह बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मार्टिन की प्रतिभा को देखकर कई बार मार्टिन को सम्मानित भी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here