Delhi: बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस सुलझने के बजाये अब और उलझता जा रहा है। हर रोज़ नए नए बयान और सुशांत से जुडी बायतें सामने आ रही है। सोशल मीडिया में हर हर सुशांत सिंह राजपूत को इन्साफ दिलाने के लिए नए नए ट्रेंड चलाये जा रहे है। देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से तक इस मामले में CBI जाँच की मांग की गई है।
मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक 34 लोगों से पूछ ताछ करके उनके बयान दर्ज किये जा चुके है। वहीं, सुशांत के फैंस इस केस को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब, भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत के संबंध में संभावित सीबीआई जांच के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी के लिए एक वकील को नियुक्त किया है।
भाजपा नेता और देश के जाने माने वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, ‘मैंने इशकरण को सुशांत सिंह राजपूत के मामले में संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल के लिए प्रॉसेस शुरू करने के लिए कहा है।’ स्वामी ने अपने ट्वीट में बताया कि इशकरण सिंह भंडारी संभावित सीबीआई जांच की मांग और पीआईएल फाइल करने के कार्य के लिए डेटा एकत्र करेंगे।
I have asked Ishkaran to look into facts of Sushant Singh Rajput death case & see whether it's a fit Case for CBI investigation. Then accordingly to see justice is done. For Updates follow @ishkarnBHANDARI
— Subramanian Swamy (@Swamy39) July 9, 2020
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुब्रमण्यम स्वामी की तरफ से संभावित सीबीआई जांच को किये गए इस प्रयास की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। यूजर सुब्रमण्यम स्वामी को धन्यवाद और शुभकामनाये दे रहे हैं। ताकि वे सुशांत सिंह राजपूत ला सच सामने लाकर उन्हें इकसाफ दिला सके। आपको जानकरी हो की बॉलिवुड में नेपोटिजम को सुशांत सिंह राजपूत से जोड़कर देखा जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। वहीं, नेपोटिजम को लेकर अनेक सिलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके है।
पूरे देश में बॉलीवुड (Bollywood) में फैले नेपोटिज्म अर्थात भाई-भतीजावाद को लेकर विरोध और रोष जारी है। सोशल मीडिया पर फिल्मी इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर काफी गंभीर चर्चा का दौर ज़ारी है। अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangna Ranaut) ने भी इस गुटबाजी और भाई-भतीजावाद के खिलाफ अपना विरोध जताया है। कंगना की इस हिम्मत पर पूरे देश और सोशल मीडिया का समर्थन कंगना को मिला है।
आपको बता दे की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी पर कंगना रनौत ने दुख जताते हुए बॉलीवुड को आड़े हांथो लिया है। कंगना रनौत का आरोप है कि बॉलीवुड में बाहरी लोगों के काम की कभी सराहना नहीं की जाती और ना ही उन्हें सपोर्ट किया जाता है। आगे उन्होंने कहा की उन्हें ऐसा फील कराया जाता है कि वह किसी काम के नहीं हैं।
बबीता फोगाट ने अपनी बात रखने के लिए एक ट्वीट करते हुए लिखा की ‘अब समय आ गया है फिल्म इंडस्ट्री को चुनिंदा परिवारों की गिरफ्त से बाहर करवाया जाए। सभी देशवासियों को एकजुट होकर भाई-भतीजावाद करने वालों की फिल्मों को देखना बंद किया जाए, नहीं तो फिर पता नहीं कितने छोटे शहरों से गए लोगों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।’ बबीता ने सीधा करण जोहर (Karan Johar) को पॉइंट किया है।
आपको बता दे की सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप में काम किया था और फिर बाद में एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से उनको खासी पहचान मिली। इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं थी। इसके बाद ‘काय पो छे’ में सुशांत मुख्य अभिनेता में रहे थे और उनके अभिनय की हर तरफ प्रसंशा भी हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत हाल ही में फिल्म केदारनाथ में नजर आए थे। इसके अलावा सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के भी जाम कर चुके है। सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका रोल निभाया था।



