
Patna: प्रेम शब्द काफी पवित्र और भावनाओं से भरा शब्द है। इस के अनेकों नाम है और इसकी मिसाल दुनिया में ढेरों है। प्रेम के चलते ढेरों आशिक इस दुनिया से चले गए परंतु पीछे अपना नाम छोड़ गए। हीर रांझा, पारो देवदास, लेला मजनू आदि। इन सब में सबसे ऊपर नाम पारो और देवदास का है।
कुछ लोग कहावत में कह देते हैं कि क्यों बैठा है देवदास की तरह इस बात का सार यह है कि जब देवदास और पारो का वियोग हुआ था तो देवदास काफी उदास और निराश हो गए थे, जिसके चलते आज लोग मजाक में दोस्तों को कुछ ऐसा बोलते हैं कि देवदास से संबंधित हो जाता है।
वर्तमान समय में अब पहले की तरह कुछ भी नहीं है आज कल का रिश्ता हफ्ते 15 दिन का होता है। 100 में से 75 प्रतिशत युवा प्यार में धोखा खा कर बैठा है। आज हम एक ऐसे युवक की बात करेंगे, जिसने प्यार में धोखा खाया परंतु उसने इस बात को हथियार की तरह इस्तेमाल किया और रोजगार कमाने के लिए निकल पड़ा।
मामला है बिहार का
हम बात कर रहे हैं बिहार राज्य की जहां एक युवक ने प्यार में धोखा खाकर निराश ना होने की वजह उस बात को सकारात्मक तरीके से लिया और रोजगार के लिए प्रयत्न किया। इस युवक की बात से हर कोई हैरान है, क्योंकि सभी लोगों को प्यार में धोखा (Betrayal I nlove) खाने के बाद टूटते बिखरते देखा है।
इस युवक ने प्यार में टूट कर बिखरने की वजह खुद को संवारा है इससे बड़ी बात कुछ हो ही नहीं सकती। बिहार के इस आशिक ने प्यार में धोखा खाने के बाद एक टी स्टॉल (Tea Stall) खोला जिसका नाम बेवफा चायवाला (Bewafa Chai Wala) है। उसके इस टी स्टॉल पर हर दिन दिल टूटे आशिक जरूर आते हैं।
बिहार का यह टी स्टॉल इस समय है सुर्खियों में
बताया जा रहा है कि यह टी स्टॉल बिहार राज्य के सिवान रेलवे स्टेशन में स्थापित है। इस टी स्टाल का नाम बेवफा चायवाला रखने के पीछे काफी इंटरेस्टिंग कहानी है। आपको बता दें बेवफा चाय वाले के मालिक का नाम भोला (Bhola) है और वह एक दिल टूटा आशिक है।
Bewafa Chai Wala ☕
Credit @the_lost_travellers
.
.
.#bihar #biharspecial #bihari #patna #morningvibes #morning #biharsehai #biharexplore #bihardiaries #patnalikes pic.twitter.com/yfkNVM0QDH— Bihar Special (@bihar_special) May 23, 2022
भोला अपनी चाय की दुकान में 10 RS कप प्यार में धोखा खाए लोगों को चाय बेचता है और जो प्रेमी जोड़े (Loving Couple) होते हैं, उन्हें 15 RS के हिसाब से चाय देता है। भोला की दुकान उस इलाके में काफी प्रसिद्ध है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग उसकी दुकान से चाय पीकर जाते हैं और उसकी कहानी जानते हैं।
भोला के टूटे दिल की कहानी
भोला ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह 5 वर्ष पहले डीएवी स्कूल के विद्यार्थी थे। जब वे शिक्षा प्राप्त कर रहे थे उसी दौरान उन्हें इंटर की एक छात्रा से मोहब्बत हो गई। 4 वर्षों तक उस लड़की के साथ भोला का रिश्ता काफी अच्छा चला।
My shop is bewafa chai wala in patna first branch open in 8/02/2021 it's very popular in patna bihar and also city and etc plz visit and koi bhi mere pass aaye or mera BEWAFA CHAI WALA shop ka promotion ho jayega q ki larka ka koi support nhi krta h isi liye bol raha hu koi hero pic.twitter.com/98vtdS8L68
— SANDEEP ROY (@SANDEEP00498068) August 7, 2022
उसके बाद उस लड़की ने अपने माता-पिता के द्वारा खोजे हुए लड़के से शादी कर घर बसा लिया। भोला इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था और वह लगभग पागल होने की कगार में था। तब उसने होश संभाला और व्यापार प्रारंभ।
सदमे से उबरने के लिए शुरू किया टी स्टाल
प्यार में पड़े भोला को जब धोखा मिला तो वह काफी ज्यादा परेशान हो गया इस हालत से निपटने के लिए भोला ने कुछ करने का विचार किया और उनके दिमाग में यह बात भी आए की उसकी तरह ढेरों लोग होंगे, जिन्होंने प्यार में धोखा खाया है, इसीलिए वह देवदास नहीं बनेगी, बल्कि वह कुछ ऐसा कर दिखाएंगे कि लोगों को उनसे प्रेरणा मिले। इसलिए उन्होंने बेवफा चायवाला के नाम से टी स्टॉल खोला।