
Mumbai: सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को कौन नहीं जानता। देश का हर बच्चा क्रिकेट खेलते हुए यही सपना देखता है की एक दिन सचिन जैसा मास्टर ब्लास्टर बनना है। सचिन तेंदुलकर अपने खेल में इतने माहिर हैं कि एक समय उनके परफॉर्मेंस को देखते हुए फैंस उन्हे क्रिकेट के भगवान (God Of Cricket) का दर्जा देने लगे।
क्रिकेट में उनकी सफलता के चलते धीरे-धीरे एडवर्टाइजमेंट और ब्रांड एंडोर्समेंट की लाइन लग गई। देश की सारी बड़ी कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड का एंबेसडर बनाना चाहती है। सचिन तेंदुलकर ने एडवर्टाइजमेंट की दुनिया से ढेरो पैसे कमाए।
क्या आप जानते हैं सचिन की नेट वर्थ 150 मिलियन डॉलर अर्थात करीब एक हजार एक सौ करोड़ रुपए है। लेकिन यह सब इतनी आसानी से हासिल नहीं हुआ, इसके पीछे है, उनकी अटूट मेहनत और अपने खेल के प्रति समर्पण का जुनून।
कहते हैं वो रोज सुबह अपनी बैटिंग की प्रैक्टिस के दौरान कम से कम 300 बॉल्स खेला करते थे और मानसिक तौर पे भी स्वयं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पूरा समय सिर्फ क्रिकेट को दिया। इतनी मेहनत का नतीजा है की वो अपनी फैमली के साथ सपनो का जीवन जी रहे। आज हम आपको उनके घर की एक झलक दिखाने वाले हैं।
जानिए सचिन तेंदुलकर एवं उनकी फैमिली
दोस्तों सचिन तेंदुलकर अपने क्रिकेट के कैरियर के दौरान ही 1995 में अपनी पत्नी अंजलि संग विवाह के डोर में बंधे थे। शादी के 2 साल बाद ही सचिन एवं उनकी पत्नी के जीवन में उनकी बेटी सारा (Daughter Sara Tendulkar) ने कदम रखा जिनका जन्म 1997 में हुआ था।
वही फैमिली को आगे बढ़ाते हुए उनके जीवन में बेटे अर्जुन (Son Arjun Tendulkar) का प्रवेश हुआ जिनका 1999 में जन्म हुआ था। अब सचिन तेंदुलकर अपने क्रिकेट के करियर से संन्यास ले चुके हैं। और अपने बेटा, बेटी एवं पत्नी के साथ एक सुकून की रिटायरमेंट जिंदगी जी रहे हैं। और यह रिटायरमेंट के पल उनके सपनों के घर में किसी जन्नत से कम नहीं है।
“एक महल हो सपनों का” जैसी ही हवेली में रहते हैं
सचिन तेंदुलकर के घर की बात आपको बताना चाहेंगे। यह किसी सपनों के महल से कम नहीं है। दरअसल सचिन तेंदुलकर ने जिस हवेली को 2007 में खरीदा था, वह 1926 में बनाई गई थी जिसे “दोराब हवेली” (Dorab House) के नाम से जाना जाता था। यह वेस्ट बांद्रा के पेरी रोड पर स्थित है। यह मुंबई का सबसे पॉश एरिया माना जाता है।
सचिन ने इस हवेली को 2007 में 39 करोड़ रुपए में खरीदा था। हवेली पूरे 6000 स्क्वायर फीट एरिया में फैली है। आप स्वयं सोच सकते हैं, इतने बड़े एरिया में बनाई गई हवेली कितनी विशाल एवं महल नुमा होगी। हालांकि पूरे 4 साल लगे इसे रिनोवेट करने में जिस वजह से सचिन और उनकी फैमिली ने 2011 में अपने इस नए घर (Sachin Tendulkar House) में गृह प्रवेश किया।
लिविंग रूम और उसकी शानदार सजावट
इस घर में कई मंजिलें हैं, एवं एक बेसमेंट भी बनाया गया है। घर के एंट्रेंस की बात करें तो एक खूबसूरत लकड़ी के गहरे डिजाइन वाले दरवाजे से होती है। दरवाजे के चारों ओर लगाए गए पेड़ पौधे एवं फूल इसकी सुंदरता को दुगनी कर देते हैं। अंदर आने पर पहुंचते हैं लिविंग रूम में जिसे ब्राउन कलर के कॉन्बिनेशन की थीम में तैयार किया गया है।
#OnThisDay in 2011, Sachin moved into his Dream Home in Bandra Mumbai.@sachin_rt Celebrated This With Kids, Distribute sweets & Celebrate 'Grah Pravesh' in his New House.
How Many of You Visited Here. pic.twitter.com/GJJdWB2IYe
— CrickeTendulkar 🇮🇳 (@CrickeTendulkar) September 28, 2022
इसका फर्श हल्का क्रीम कलर का है, जो चमकदार संगमरमर की वजह से बहुत एलिगेंट फील करवाता है। इस कमरे को सजाने में सभी एलीट किस्म की चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जो काफी महंगी आती है। जैसे हाथी दांत के लैंप, ओरिजिनल लेदर से फिनिश्ड सोफे एवं बेहतरीन रेशम एवं धागों से तैयार किया गया। इसी रूम में सचिन के सारे अवॉर्ड्स भी सजाए गए हैं।
ताड़ के पेड़ों, फूलों से सजा खूबसूरत गार्डन एरिया
सचिन तेंदुलकर ने अपने गार्डन एरिया को बहुत ही बेहतरीन तरीके से सजाया हुआ है। यहां बड़े-बड़े ताड़ के वृक्ष एवं हर तरह के खुशबूदार फूल लगे हुए हैं। एक छोटा सा तालाब भी डिवेलप किया गया है।
Ganpati pooja at Sachin Tendulkar's house. The silver chaurang for Bappa is so charming. My Aai had a similar one.#GanpatiBappaMorya pic.twitter.com/hsLbVtnXd8
— Smita Deshmukh🇮🇳 (@smitadeshmukh) September 4, 2022
सचिन के हिसाब से गार्डन उनको घर का सबसे बेस्ट प्लेस लगता है। जिस वजह से वह अपने परिवार के साथ अक्सर यहां पर समय बिताते हैं। कहते हैं मुंबई की बारिश का सही मजा उन्हे अपने गार्डन में ही मिल जाता है। आप उनकी इंस्टाग्राम पर उनके लिविंग रूम एवं गार्डन की फोटोस आए दिन देख सकते हैं।