रेलवे गार्ड का बेटा बना ISRO में वैज्ञानिक, देश में टॉप कर इस प्रकार हासिल की सफलता: Success Story

0
1019
Topper Scientist exam ISRO
Son of railway guard topped in ISRO Scientist exam. Success Story of Ashutosh Kumar from Dhanbad who is topper of Scientist exam in ISRO.

Dhanbad: परिस्थिति कितनी भी विकट क्यो ना हो परिश्रम करने वाला व्यक्ती अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर सफलता हासिल कर ही लेता है। धनबाद (Dhanbad) के सरायढेला विकास नगर के निवासी रेलवे गार्ड चंद्रभूषण सिंह (Chandra Bhushan Singh) का पुत्र आशुतोष कुमार (Ashutosh Kumar) का चयन इसरो (ISRO) में वैज्ञानिक (Scientist) के पद पर हुआ है।

इसरो की चयन प्रकिया में आशुतोष का नाम देश में सबसे शीर्ष (Top) स्थान पर आया है। परिवार के साथ साथ पूरे धनबाद (Dhanbad) जिले में उत्साह का माहौल है। धनबाद में रेल्वे गार्ड (Railway Gaurd in Dhanbad) की नौकरी करने वाले के बेटे आशुतोष कुमार ने किया इसरो की चयन प्रक्रिया में कमाल पूरे देश में टॉप रैंक की हासिल परिवार में उत्साह का माहौल।

कौन है आशुतोष कुमार

धनबाद सरायढेला के विकास नगर के निवासी चंद्र भूषण सिंह धनबाद रेल मडंल में मेल एक्सप्रेस के गार्ड के रूप मे तेनात हैं। उनके सुपुत्र आशुतोष कुमार इसरो (ISRO) में वैज्ञानिक के तौर पर चयनित हुए है। जिससे सम्पूर्ण धनबाद (Dhanbad) जिले में हर्ष का माहौल है।

जानकारी हेतु आपको बता दें कि आशुतोष (Ashutosh Kumar) की प्रारंभिक शिक्षा डिनोबिली से हुई है। बाद में उन्होंने दुन पब्लिक स्कूल से अपनी पाढ़ी की, फिर बीआईटी मेसरा और फिर आशुतोष ने आईआईटी आइएसएम (IIT-IIM) से अपनी बाकी शिक्षा हासिल की।

सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया

आशुतोष का कहना है कि मैं देश के लिए कुछ करने चाहता था और ISRO का सदेव ही देश के विकास और तरक्की मे एक अति महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान रहता है। इसलिए बचपन से ही आशुतोष की इच्छा थी कि वह इसरो (Indian Space Research Organisation) का एक सदस्य बनकर देश की सेवा करु, उन्होंने बताया कि उनके दादा जी की भी यही इच्छा थी कि वह इसरो में वैज्ञानिक बने। अब वे इसरो टीम का हिस्सा बनने जा रहे है।

उन्होंने बताया कि मुझे मेरा मुकाम हासिल करना के लिए मेरे माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा। वहीं दूसरी ओर आशुतोष के माता-पिता का कहना है कि हर मां-बाप की ख्वाहिश होती है कि उसका बेटा बहुत आगे निकले देश और समाज के लिए काम करके अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करे।

इसरो की चयन प्रक्रिया

इसरो मे शामिल होने की प्रक्रिया 12वीं में भौतिक विज्ञान (Physics) रसायन विज्ञान (Chemistry), गणित (Maths) से करना आवश्यक है। इसके पश्चात बीटेक न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

लिखित परीक्षा (Written Exam) होती हैं, जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न आते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिये न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद साक्षात्कार (Interview) होता है। दोनों के बाद अंतिम मे मेरिट के आधार पर आपका सिलेक्शन होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here