ट्रेन का सफर करने वालों को अब यह लक्ज़री व्यवस्था मिलेगी, कीमत चुकाकर ले ऐसी सुविधायें

0
762
Indian Railway News
Indian Railway luxurious train journey will start again soon. Do Indian Railways still provide blankets and bed sheets again. You can buy travel kit.

Presentation File Photo

Patna: भारत की अधिकांश जनता ट्रैन में ही सफर करती है और भारतियों के लिए कही यात्रा करने का मतलब रेलगाड़ी से कही जाना होता है। कुछ लोग तो स्कूल, कॉलेज और नौकरी ले लिए डेली ट्रैन से उप डाउन सफर भी करते हैं। एक भारतीय अगर कुछ दिन तक ट्रैन में सफर ना करे को उसे पैरों में खुजली होने लगती है और उसे समझ आ जाता है की रेलगाड़ी बुला रही है। ऐसे में एक यात्री को यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा और सस्ता जरिया भारतीता रेलवे की ट्रैन ही भाती है।

बीते साल महामारी और लॉक डाउन के कारण भारतीय रेल ने अपने सभी वातानुकूलित ट्रेनों से कंबल, चादर व तकिया को हटवाया दिया था। इसका कारण था की संक्रमण न फैले। भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक नई पहल आरम्भ की है। अब वातानुकूलित (AC) ट्रेनों में यारत्र करने वाले यात्रियों को कंबल, चादर और तकिया (Blankets, Bed sheets and Pillow) की सुविधा फिरसे मिल जाएगी।

खबर आ रही है की हाल ही में पटना (Patna) से आने-जाने वाली ट्रेनों में यह सुविधा दुबारा से आरम्भ की है। जिसके तहत वातानुकूलित ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री रेलवे स्टेशन से ही अपनी सुविधानुसार कंबल, चादर और तकिया ले सकते हैं। अब कुछ ही दिनों में यह सुविधा देश भर में लागू करने की योजना है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

मीडिया में खबर आ रही है की ट्रैन से सफर करने वाले लोगो को कंबल, चादर और तकिया के लिए इसकी पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को 50 रुपये में दो चादर, मास्क और सैनिटाइजर प्रदान किया जाएगा।

बताया गया है की 100 रुपये में दो चादर, मास्क और सैनिटाइजर के अलावा एक कंबल भी उपलब्ध करवाया जाएगा। 200 रुपये में 2 चादर के साथ मास्क, सैनिटाइजर के अलावा कंबल और तकिया (Blankets, Bed Sheets and Pillow) उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे यात्रियों को रात्रा करने में ही आसानी और सुविधा मिल सकेगी।

भारतीय रेल में यात्रा के दौरान यात्री कंबल, चादर, तकिया को अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग करेंगे। यात्री संबधित सामानों की पूरी कीमत चुका कर खरीद सकते हैं। इसके बाद यात्री यूज एंड थ्रो सिस्टम के तहत सभी चीजों को ट्रेन में ही छोड़कर या उसे डस्टबिन में ही ड़ाल कर जा चले जायेंगे। हालिया समय में उक्त सुविधा को रेलवे अपने सभी प्रमुख स्टेशनों में शुरू करने जा रही है। आगे पूरे देश में इसे लागु कर दिया जायेगा।

अब महामारी के आने के बाद देश की परिस्थिति कुछ सुधरती दिख रही है और ऐसे एम् भारतीता रेलवे भी यात्रियों को आकर्षित करने के लिए योजना पर कार्य कर रही है। हालाँकि अभी भी महामारी के संक्रमण का एक भय है, जिसे देखते हुए चादर, कम्बल और तकिये जैसी चीज़े कीमत चुकाने पर उपलब्ध हो जाएँगी और फिर इसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here