स्टूडेंट्स का जवाब पढ़कर हैरान हुए टीचर, सोशल मीडिया पर Viral हुई छात्र की Answer शीट मज़ेदार

0
1199
Funny Answer Sheet
Student's answer sheet went viral on social media. School Student answer on Bhakra Nangal Project was so funny. most crazy answer.

Bhopal: आज वर्ष 2021 में भी भारत में 80, 90 के दशक के तरीकों से ही पढ़ाई की जाती है और हम सभी को कभी न कभी कई एसा व्यक्ति जरूर मिलता है, जो परीक्षा के विषय में कहता की कभी उत्तर पत्रिका खाली मत छोडना जाँच करने वाला उपर की कुछ लाइन पढ़ता है, बीच की कुछ और अंत की लाइन क्योंकि उसके पास जांचने के लिए काफी सारी उत्तर पत्रिका (Answer Sheet) होती है।

आज का लेख एक एसे बच्चे के बारे में है, जिसने लगता है, इस बात को जादा ही गंभीरता से ले लिया, जिसे पढ़ने के बाद शिक्षक भी लिखते हैं, शिक्षक कोमा में है। दरअसल परीक्षा में विद्यार्थि ने भाखड़ा नांगल परियोजना (Bhakra Nangal Project) से संबंधित एक प्रशन पूछा गया था।

ऐसे में छात्र ने शुरुआत में तो लिखा है कि बांध सतलुज नदी पर बना हुआ है, लेकिन जैसे-जैसे वह आगे लिखता है, उसे पढ़कर आपकी हंसी छूट सकती है। दरअसल छात्र ने अपने उत्तर पत्रिका को सरदार पटेल से लेकर जवाहरलाल नेहरू और गुलाब की खेती से लेकर लंदन जर्मनी और विश्व युद्ध तक ले गया।

इस उत्तर पत्रिका में सबसे जरूरी बात तो यह है कि बच्चा प्रारंभ में तो बाँध के विषय में बात करता है, लेकिन उसके बावजूद बीच-बीच में कुछ भी लिख देता है और उसके बाद में अंत में पंजाब और सतलुज नदी से होते हुए बाँध के विषय में बता देता है और इस प्रकार से अपना उत्तर कंप्लीट भी कर देता है। वही शिक्षक भी बच्चे का यह आंसर देख कर अपना माथा पकड़ लेता है और छात्र को 10 में से 0 नंबर देकर नीचे लिख देता है टीचर कोमा में है।

लिखा गया उत्तर कुछ इस प्रकार हैं

भाखड़ा नांगल बाँध सतलज नदी पर बना हुआ है। सतलज नदी पंजाब में है। पंजाब सरदारों का देश है। सरदार पटेल भी एक सरदार थे। उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है। लोहा टाटा कंपनी बनती है। लेकिन टाटा हाथ से किया जाता है और कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं।

जवाहरलाल नेहरु भी कानून जानते थे। उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे। चाचा नेहरू को गुलाब बहुत पसंद था। गुलाब 3 प्रकार के होते हैं। पीने वाला शरबत, खिलने वाला और गुलाबरी होता है। गुलाबरी बहुत मीठा होता है। मीठी तो चीनी भी होती है। चीनी अक्सर चींटी खाती है। हाथी को चींटी से सख्त नफरत है।

लंदन का हाथी बहुत प्रसिद्ध है। लंदन जर्मनी के पास है और जर्मनी का वार मशहूर है। वार 8 प्रकार के होते हैं सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार, और वर्ल्ड वार। विश्व युद्ध बहुत खतरनाक होते हैं। खतरनाक तो शेर भी होता है। शेर का भी मन होता है। मन बहुत चंचल होता है। चंचल मेरे पीछे बैठती है।

Bhakra Nangal Project paper

चंचल मधुबाला की छोटी बहन है। मधुबाला ने फिल्म ‘शक्ति’ में काम किया था। शक्ति मुट्ठी में होती है। छोटे-छोटे झगड़ों में मुट्ठी बांधकर मारने का शौक पंजाबियों को होता है। पंजाबी पंजाब में रहते हैं और पंजाब में ही भाखड़ा नांगल बाँध है।

इस छात्र द्वारा भाखड़ा नांगल बांध परियोजना पर दिए गए इस उत्तर (School Student funny answer on Bhakra Nangal Bandh) को अभी भी साँझा और पसंद किया जा रहा है। लोग इस फनी उत्तर पर अपनी अपनी राये भी कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं। आप भी इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में आपकी राये जरूर दें और छात्र के भोलेपन और काबिलियत को भी सराहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here