NDA(UPSC) परिणाम: देहरादून के रिपुंजय रहे ऑल इंडिया टॉपर। सफलता का मन्त्र जानें

0
528

नेशनल डिफेंस एकेडमी व नेवल एकेडमी Exam का मंगलवार को परिणाम घोषित हो गया है। उत्तराखंड के दून के रहने वाले रिपुंजय नैथानी ने मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा का दिया। प्रदेश वासियो को उन पर गर्व है। रिपुंजय वर्तमान में RIMC के स्टूडेंट्स हैं। RIMC के दो और कैडेट टॉप चार अपनी जगह बना पाए हैं।

वहीं संस्थान के 18 स्टूडेंट्स ने कामयाबी के झंडे गाढ़ दिए है। रिपुंजय के मेरिट सूची में टॉप आने पर उनके माता-पिता ने खुशी इजहार की है। उन्होंने इसका पूरा श्रेय रिपुंजय की मेहनत और RIMC को दिया है। UPSC की ओर से NDA व NA का Exam 21 अप्रैल 2019 को आयोजित किया गया था।

मंगलवार को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में 450 विद्यार्थियों ने कामयाबी प्राप्त की है। मूल रूप से उत्तराखंड के पौडी गढ़वाल के रहने वाले व वर्तमान में दून के बसंत विहार निवासी रिपुंजय नेगी ने परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल करके प्रदेश का नाम रौशन कर दिया है।

रिपुंजय नेगी के पिता राजेश नैथानी वर्तमान में सेना में कर्नल के Post पर है, और अभी असम में तैनात हैं। जबकि माता पूजा नैथानी हिल फाउंडेशन स्कूल इंदिरा नगर में प्रिंसिपल के Post पर है। रिपुंजय ने मैरिट में टॉप स्थान पर अपना नाम दर्ज करने का श्रेय RIMC और उनके माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि पहले ही प्रयास में उन्होंने NDA में TOP किया है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनकी इच्छा आर्मी में जाने की थी।

वर्ष 2013 में उन्होंने RIMC की परीक्षा पास कर वहां प्रवेश लिया था। वह मौजूदा समय में कैडेट कैप्टन हैं। डिवेट, राइडिंग, स्वीमिंग,रीडिंग, बॉक्सिंग उनकी चुनिंदा हॉबी है। उन्होंने कहा कि सेना में जाकर वह एक अच्छा अफसर बन देश, प्रदेश और माता-पिता का नाम गर्व से रोशन करेंगे। अपने बचपन के सामने को आज पूरा होता देख खुशी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here