प्रतापगढ़ में “राजा भईया” ने जरूरतमंद बच्ची की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर मिशाल पेश की

0
803
Raja Bhaiya News Hindi
Raghuraaj Pratap Singh Raja Bhaiya started to help of 6 year old cancer patient Vidushi Bajpayee in Pratapgarh Uttar Pradesh: Ek Number News

चाट की दुकान से अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले अमित वाजपेयी की छोटी सी बेटी विदुषी जो कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रही है। विदुषी के ट्रीटमेंट में आने वाले पूरे खर्च की जिम्मेदारी प्रतापगढ़ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भईया” ने उठाने की घोषणा है।

राजा भईया (Raja Bhaiya) के इस फैसले के बाद एक बार फिर जनसेवा के प्रति उनके इस स्नेह और उदार भाव वाला हृदय का विराट व्यक्तित्व जनता के सामने आया है। ऐसा पहली बार देखने को नही मिला है, जब राजा भैया किसी की सहायता के लिए आगे आये है, ऐसे हज़ारो मामले दिखाई देंगे, जिसमे राजा भैया ने नगर वासियों की Help की।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ शहर में वाजपेयी चाट भंडार प्रसिद्ध है। चौक घंटाघर के पास श्याम बिहारी गली में अमित वाजपेयी का परिवार बहुत टाइम से चाट की दुकान लगाकार परिवार का पालन पोषण कर रहा है। वाजपेयी परिवार का व्यवहार सभी के प्रति स्नेह और प्रेम रखता है।

आज उनकी बेटी Vidushi उस गंभीर बीमारी का शिकार हो गई है। उसके इलाज के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे नही है, जिससे वो अपनी बेटी का इलाज करवा पाए। दुर्भायवश अमित वाजपेयी की मासूम बेटी इस समय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है।

इसका ट्रीटमेंट कराने में जो पैसा लग रहा है, अमित वाजपेयी का परिवार उसके लिए खुद को सक्षम नही पा रहा है। उन्होंने सहायता के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उसे Social Media पर Viral किया, लेकिन वहां से कोई भी उम्मीद की किरण नही दिखाई दी। लोंगो तक इसकी जानकारी पहुच तो गई थी, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नही आया।

बुधवार को जब इसकी इन्फॉर्मेशन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर रघुराज प्रताप सिंह (Raghuraaj Pratap Singh) “राजा भईया” को दी गई। तब राजा भैया ने बिना कोई देर किए, उस बेटी की ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। बच्ची के प्रति स्नेह रखते हुए मासूम विदुषी वाजपेयी का ट्रीटमेंट कराने में आने वाले खर्च की जिम्मेदारी लेने का ऐलान किया है।

राजा भईया ने सभी से कहा है कि वे मासूम विदुषी के स्वास्थ होने की ईश्चर से कामना करें। उसके ट्रीटमेंट में आने वाले खर्च के लिए परिवार को चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं। बच्ची विदुषी की जान बचाना उनका मूल कर्तव्य है अब। इसके ट्रीटमेंट में जो खर्च आयेगा उसे वह राजा भइया देंगे। सोशल मीडिया पर राजा भैया की इस काम के लिए बहुत तारीफ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here