ट्रेन में पीछे वाले डिब्बे पर X क्यों लिखा होता है, इसका कारण जानकर कहेंगे की अरे यह बात थी

0
1033
X symbol on train
Reason of cross sign at the end of trains. Meaning of X on the back side of train compartment. The X indicates the last coach of the train.

Jabalpur: अक्सर ही हम घूमने फिरने के समय ट्रेन का उपयोग सबसे ज्यादा करते है। ऐसा इसलिये है क्योंकि ये सबसे सस्ता और आसानी से हर क्षेत्र में मिल जाने वाला साधन होता है। जब भी कोई ट्रिप हमारे द्वारा प्लान हो तो सबसे पहले हम ट्रेन की ही टिकट बुक कर लेते है।

इसमें सफ़र करना आरामदायक तथा बहुत सस्ता होता है। जेसे ही हमारी टिकट बुक हो जाती है उसके बाद जब जाने का वक्त आता है, तो लोग फटाफट ट्रेन के डिब्बे में अपने बुक सीट में जाकर आराम से बैठ जाते है।

जब हम ट्रेन में सफर करते है, तो इतना टाइम भी नहीं होता है कि आसपास की चीजों को गोर से देखे। क्योंकि हम लोगों का पूरा ध्यान तो बस अपनी पसन्द की जगह में जल्द से पहुचने में होता है। ट्रेन में पीछे एक्स का निसान (X Sign) अपने कभी ना कभी तो जरूर से देखा होगा।

Indian Railway File Photo Credits: Pixabay.

अगर नहीं देखा तो अब जब भी ट्रेन में सफर करे तो जरूर देखियेगा। यह निसान हमेशा ही ट्रेन के पीछे दिखाई देता है। पर क्या आपको इस एक्स का मतलब पता है। अगर नहीं तो आज से इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप जरूर जान जाएंगे।

ट्रेन के लास्ट डिब्बे में बने एक्स का यह होता है अर्थ

आपको बता दे ट्रेन के पीछे जो एक्स (X Symbol on Last Coach of Train) बना होता है। उसका विशेष अर्थ यह होता है कि यह ट्रेन का अंतिम कोच (Last Train Compartment) है। इस निशान को बनाने का उद्देश्य सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही अहम है। इसे हमेशा से ही ट्रेन के पीछे सफेद पीले रंग में प्रिंट किया जाता है।

जब यह निसान बना पीछे से मास्टर देख लेता है, तो उसे पता हो जाता है कि यह पूरी की पूरी ट्रेन स्थान से निकल चुकी है। जी हां इसका संकेत होता है कि ट्रेन के सारे डिब्बे प्लेटफॉर्म से गूजर चुके है। इसके साथ ही आसपास खड़े सभी यात्रीयो को भी यह मालूम हो जाता है कि ट्रेन अब प्लेटफॉर्म के काफी आगे जा चुकी है।

निसान ना दिखने पर मास्टर रोक देता है ट्रेन

अगर मास्टर को यह निसान ट्रेन में नहीं दिखता है, तो वह यह बात समझ जाता है कि अभी पूरी ट्रेन नहीं गुजरी है। इसके और भी कोच सामने से गुजरने बाकी है। यह एक्स का निसान जब मास्टर को नहीं दिखता तो वह वायरलेस संदेश के माध्यम से अन्य बचे हुए कोच को ढूंढने का प्रयास करता है।

Railway Train

जब उसे इस ट्रेन के अन्य डिब्बों की जानकारी नहीं मिलती है, तो वह आगे के अन्य ट्रेन कोच को भी उसी जगह में रुकने का आदेश जारी कर देना है। उसे आगे बढ़ने नहीं देता। फिर जानकारी मिलने के बाद मे आगे की कार्यवाही पूरी होती है।

एक्स के अलावा ट्रेन में दिखने वाली बिलिंक लाइट का यह होता है अर्थ

इस एक्स के अलावा ट्रेन में पीछे की तरफ में एक प्रकार की जलती बुझती लाइट भी देखने मिलती है। जिसे आपने सायद ही कभी देखा होगा। अगर नहीं देखा तो अब जब भी आप ट्रेन में सफर करे इस पर ध्यान जरूर देखियेगा।

यह जो ट्रेन के पीछे जलती बुझती बिलिंक करती हुई लाइट होती है, उसका भी एक विशेष अर्थ होता है। अगर आपको अब कभी ये लाइट दिखे तो आप समझ जाइएगा कि इस ट्रेन के आगे कोई और अन्य ट्रेन भी जा रहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here