छोटे बच्चो की माँ ने IT कंपनी की जॉब छोड़ी और परीक्षा में टॉप किया, अब प्रदेश में DSP बनने जा रही है

0
2626
Rashmi Sharma Himachal
Mandi's Rashmi Sharma left Infosys company job and cleared HAS exam, now she will be DSP. Rashmi Sharma will sit on DSP post in Himachal.

Photo Credits: YouTube Video Crap

Mandi: आज के समय में लड़के और लड़की में कोई भेद करे यह जमाना नहीं रहा। दोनों समान रूप से कंधे से कंधा मिला कर चलने में सक्षम है। अब वह समय नहीं रहा जहां लोग कहे कि बेटी को सिर्फ घर में रहना चाहिए। हर क्षेत्र में लड़कियाँ आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही अपनी सफलता से लोगों की गलत धारणाओं को भी दूर कर रही है।

आज की हमारी कहानी जानकर आप भी मान जाएंगे कि लड़कीयॉ किसी से कम नहीं है। आज की हमारी कहानी देश की ऐसी बेटी की है, जिसने पुलिस सेवा देने का निश्‍चय किया और अपनी मेहनत से डीएसपी (DSP) की रैंक हासिल की। पुलिस सर्विस को कुछ लोग लड़को के लिए ही सही मानते है। लेकिन आज लड़की भी देश की सेवा में बढ़-चढ कर भाग लेती है।

रश्‍मि शर्मा एचपीपीएससी में 6वां स्‍थान हासिल किया

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) राज्‍य के मंडी (Mandi) में रहने वाली रश्‍मि शर्मा (Rashmi Sharma) का हिमाचल पब्‍लिक सर्विस कमीशन के द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में पुलिस सेवा के लिए डीएसपी पद में चयन हुआ है। रश्‍मि को इस परीक्षा में 6वां स्‍थान हासिल हुआ है।

इस स्‍थान के साथ रश्‍मि का चयन डीएसपी पद के लिए हो गया है। रश्‍मि शर्मा हिमाचल प्रदेश के शहर मंडी में रामनगर मंगवाई में निवास करती है। वह अभी चंडीगढ़ के एक फेमस इंजीनियरिंग कंपनी में सेवा दे रही है।

रश्‍मि का परिवार

रश्‍मि के पिता का नाम देवराज भरद्वाज है। रश्‍मि के पिताजी एसबीआई में मुख्‍य प्रबंध अधिकारी थे। वह रिटायर हो चुके है। रश्‍मि की मॉं का नाम मीनाक्षी भारद्वाज है। वह भी टीचर थी और रिटायर हो चुकी है। रश्‍मि के छोटे भाई प्रशासनिक सेवाओं के एग्‍जाम की प्रेपरेशन कर रहे है। रश्‍मि की एक बड़ी बहन भी है जोकि पशु चिकित्‍सक है।

पहले ही प्रयास में हुई सफल

रश्‍मि ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। उन्‍होंने यह सफलता कंपनी में बड़े पद पर कार्य करते हुए हासिल किया है। रश्‍मि ने कड़ी मेहनत की और प्री से लेकर मेन्‍स ओर फिर मेन्‍स से लेकर इंटरव्‍यू सभी पहले ही अटेम्‍प्‍ट में क्‍लीयर कर लिया। रश्‍मि की शुरूआती शिक्षा की बात की जाये उन्होंने अपने क्षेत्र रामनगर मंगवाई से ही अपनी प्रारंभिक शिक्षा कंपलीट की है।

रश्‍मि की प्रारंभिक शिक्षा

रश्‍मि ने स्‍वामी विवेकानंद स्‍कूल से अपनी स्‍कूलिंग की। इसके बाद स्‍नातक के लिए इंजीनियरिंग को चुना। उन्‍होंने बद्दी से इंजीनियरिंग की। यहा से ही उनका केंपस सेलेक्‍शन इंफोसिस कंपनी (Infosys Company) में हो गया। जिसक लिए वह चंडीगढ चली गई।

रश्‍मि की सफलता इसलिए ज्‍यादा मायने रखती है। क्‍योकिे रश्‍मि ने जॉब करते हुए इस परीक्षा को पास किया है। रश्‍मि की शादी हो चुकी है, उनके बच्‍चे भी है जिनकी जिम्‍मेदारी वह संभालती है। इसके साथ ही वह कंपनी में उच्‍च पद पर भी कार्यरत है। इतनी बिजी जिंदगी होने के बाद भी रश्‍मि ने सारी जिम्‍मेदारी सम्‍हालते हुए बिना कोचिंग के पहले ही प्रसास में डीएसपी का पद हासिल किया।

पूरा शहर दे रहा है बधाई

रश्‍मि की इस सफलता पर पूरा परिवार खुशियॉं मना रहा है। जैसे ही रिजल्‍ट घोषित हुआ छटवी रैंक देख कर पूरा परिवार खुशी से फूल गया। सबने रश्‍मि को बधाई दी। धीरे धीरे यह बात उनके रिश्‍तेदार और दोस्‍तो को पता लग गई। सभी ने रश्‍मि के घर आकर उन्‍हें बधाई दी। रिजल्‍ट के आने के बाद ही पूरे शहर में इस बात की चर्चा होने लगी और सभी ने रश्‍मि की सफलता पर उन्हें बधाई दी।

रश्‍मि के लिए यह एक बहुत ही बड़ी उपब्धि है। क्‍योंकिे पहले ही प्रयास में इसे क्‍लीयर कर पाना उनके लिए बहुत ही कठिन था। आपको बता दे की इस परीक्षा में कुल 16 पद थे। जिसमें से रश्‍मि ने 6वॉ पायदान हासिल किया। हिमाचल पब्‍लिक सर्विस कमीशन (Himachal Pradesh Public Service Commission) की परीक्षा में पास करके डीएसपी के पद (DSP Post) के लिए रश्‍मि चयनित हो चुकी है।

अब लड़कीयॉ नहीं है किसी से कम

रश्‍मि की सफलता इस बात का सबूत है कि अगर आपमे किसी चीज को पाने के लिए जज्‍बा और लगन है। तो कितनी भी जिम्‍मेदारी आपके कंधे में हो कितनी भी कठिनाइयॉं आपके जीवन में आये, एक दिन आप उसमें सफल हो ही जाते है।

मेहनत से सफलता जरूर मिलती है, लेकिन शर्त यह है की आप ईमानदारी से उसके लिए मेहनत करे। अपनी सफलता से रश्‍मि ने साबित कर दिया कि लड़की और लड़के मे अब कोई भेद नहीं रह गया है। अब लड़की हर जिम्‍मेदारी को उठाने में सक्षम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here