फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं चाहती हूं मुझे बैन करो। फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और पत्रकार संघ के बीच की बहस कम ही नही हो रही। एक दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग लड़ रहे है। ये बहस सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। दोनों के बीच बहस कम होने का नाम नही ले रही है, अब तो आलम ये है कि इनका झगड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
यह बहस इस कदर बढ़ गई कि Entertainment Guild of India ने कंगना रनौत के गलत व्यवहार और अपशव्द वार्तालाप के चलते उनका बहिष्कार कर दिया, जिसके चलते कंगना रनौत ने अपना एक Video सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस video में कंगना रनौत ने इंडियन मीडिया के बारे में वार्तालाप करते हुए कुछ मीडियाकर्मियों को देशद्रोही ही नही आपूति उन्हें दोमुंही बातें करने वाला और कुछ रुपयों में बिकने वाला बोला है।
इसके अतिरिक्त कंगना रनौत ने अपने video में किसी भी पत्रकार का नाम लिए बिना उनपर कई आरोप भी थोप दिए हैं। कंगना रनौत ने सोशल media पर साझा किए इस Video में पहले Media को उन्हें उत्साहित करने के लिए उनका अभिवादन किया। लेकिन इसके बाद कंगना ने media के दूसरे पार्ट को दीमक की तरह देश की प्रतिभा को ठेस पहुंचाने वाला बता दिया।
कंगना रनोत ने अपने Video में मीडियाकर्मियों की आलोचना करते हुए कहा की “ये media देश के लिए अपशव्द बुरे विचार भावना फैलाने का काम करता है” इसके साथ ही देश के खिलाफ बोलने बालो को आगे बढ़ाते है। देश की भावना पर प्रहार करते हैं। Video में कंगना रनौत ने कहा कि मैंने एक पत्रकार को अपने काम की, Event और फिल्म का मजाक उड़ाते देखा था।
इनके पास अपने कोई तर्क-वितर्क या शव्द नहीं होते हैं। ये तो फ्री के खाने का लुप्त उठाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाते है। इसी पर बात खत्म नही होती है कंगना रनौत ने अपने Video में उन्हें नालायकों और पचास रुपए में बिकने वाले जर्नलिस्ट भी बोला है।
अपने Video में कंगना रनौत ने Media से स्वम को बैन करने की विनती करते हुए बोला कि ‘मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से तुम्हारे घर में चूल्हा जले, इसलिए मेरा बहिष्कार करो’ इसके अतिरिक्त कंगना ने अपने Video में बोला कि मेरे पास किसी भी प्रकार के देश के खिलाफ बोलने वालों के लिए थोड़ी सी भी सहनशीलता नहीं है।
आपको बना दे की अभिनेत्री कंगना रनौत को पत्रकारों के बहिष्कार से कोई फर्क नहीं पड़ा है, क्योंकि रंगना को सोशल मीडिया पर भारी समर्थन मिल रहा है, ऐसे में अब मीडिया और कुछ पत्रकारों को यह चिंता सत्ता रही है की उनके धंधे पर सोशल मीडिया का डंडा चल गया है।



