खेत में खुदाई चल रही थी और हनुमान जी की प्राचीन मूर्ति निकल आई, जानें अजीब घटना: Video

0
3540
Hanuman Found In Bhopal
Old Hanuman Statue found near Bhopal Madhya Pradesh. Hanuman Statue found during digging in farmar feild of barkhedi near Bhopal MP.

Photo & Info Credits: Nai Dunia (Youtube)

एक ऐसी घटना जिसको देखकर सभी हैरान हो गए, भोपाल शहर से समीप 25 किमी. दूर स्थित ग्राम बरखेड़ी अबदुल्ला में एक खेत में खुदाई के वक्त बजरंगबली की मूर्ति जमीन के नीचे दिखाई दी। एक महात्मा उस स्थान में बहुत समय से आश्रम बनाने का विचार कर रहे थे। हनुमान जी की मूर्ति को देखकर पुष्टि की गई है कि हनुमानजी की यह मूर्ति बहुत पुरानी है।

हनुमान जी की मूर्ति के दिखाई देने की खबर आग की तरह पूरे गांव में दूर दूर त फेल गई है जिसको सुन लोग हनुमान जी के दर्शन करने भारी संख्या में आ रहे है बहा। भारी भड़ी को देखकर वहाँ किसी प्रकार की कोई घटना ने हो इसलिए पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। निवासी मिनाल मन्नत बाबा मशहूर संत हैं। उन्होंने बहुत समय पूर्व ग्राम बरखेड़ी अबदुल्ला में 4.50 एकड़ जमीन ली थी।

सूत्रों की खवरो के मुताविक 4-5 वर्ष पहले संत ने वहां पर विशाल यज्ञ का आयोजन भी किया था। गुरुवार शाम को तकरीबन 4 बजे के आसपास खेत के समीप पौधे रोपण करने के लिए जेसीबी से खुदाई का काम किया जा रहा था। खुदाई के वक्त पत्थर से बानी हनुमानजी की मूर्ति दिखाई पड़ी। गड्ढे से हनुमानजी की मूर्ति निकलने की बात सारे गांव में आग की तरह फैल गई। यह सुन दूर दूर से लोग हनुमानजी की मूर्ति के दर्शन के लिय भारी संख्या में लोगों का तांता लगने लगा।

इस बात की जानकारी मिलने पर CSP अयोध्या नगर सुरेश दामले मौके पर पहुँचकर अपनी उपस्थिति दी। उन्होंने कहा कि मन्नत बाबा ने बोला कि वह बहुत समय से इस जगह पर बड़ा आश्रम बनाने का सोच रहे थे। और गुरुवार को स्वंय भगवान हनुमानजी की प्रतिमा जमीन से प्रकट हो गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से विशेष अनुष्ठान का आयोजन प्रारम्भ होगा।

CSP के अनुसार धार्मिक स्थल पर आयोजित आयोजन में भारी भीड़ को देखते हुए वहाँ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हनुमानजी की प्रतिमा किसी भी प्रकार से खण्डित नही है।प्रतिमा पूरी तरह साफ सुथरी है। इसकी प्राचीनता की सूचना पुरातत्वेत्ता ही दे सकते हैं। यह हनुमान मूर्ति निकलने का वीडियो समाचार पत्रिका नई दुनिया (Nai Dunia) ने अपने Youtube Channel पर अपलोड किया है।

जमीन में खुदाई के दौरान प्रतिमा निकलने की खबर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। शुक्रवार को बरखेड़ी अब्दुल्ला गांव में लोगों की बहुत भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार बाबा की स्वंय की जमीन से मूर्ति निकली है। इसलिए इस घटना में किसी तरह का कोई विवाद होने की सम्भवना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here