यहाँ के लड़के ने बड़ी सफलता पाई, NIT हमीरपुर से मिल मैडल मिला और MNC कंपनी में में जॉब भी पाई

0
7288
NIT Hamirpur Alok Gupta
Himachal Pradesh student got job in MNC company and medal from collage. NIT Hamirpur student Alok Gupta got job in MNC.

Hamirpur: भारत का हर नागरिक अपनी ज़िन्दगी में सफल कामयाब इंसान बनना चाहता है, लेकिन जीवन में सफल होने के लिए हर बच्चे को को खूब मेहनत करने की जरूरत होती है और मेहनत के साथ-साथ ये भी निर्भर करता है की उसे जीवन में क्या करना है, इसके लिए अच्छी सोच और समझ होना भी बहुत ज़रूरी है। वैसे ये देखा गया है।

अधिकतर हमारे देश में हर माता पिता अपने बच्चो को डॉक्टर या इंजीनियर बनते देखना चाहते हैं। उनका ऐसा सोचना होता है कि डॉक्टर या इंजीनियर बन कर ही बच्चे लाखों रुपए कमा सकते हैं। लेकिन वो ये नहीं समझते कि इंजीनियर या डॉक्टर बनना सिर्फ उसी बच्चे के हाँथ में है, जो इंजीनियर या डॉक्टर बनना चाहते हैं, इंजीनियरिंग या डॉक्टर की पढाई और तैयारी करने में लाखों रुपए खर्च आता है।

इंजीनियरिंग या डॉक्टर बनने का सपना देखना

आप जानते हो होंगे कि इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन हो जाना आसान नहीं है। इस कारण से जिन लोगो के पास पैसे होते हैं, वे लोग अपने बच्चो का प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन करवाते हैं।

हम आपको आज एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एनआईटी हमीरपुर (NIT Hamirpur) में अपने बच्चे का एडमिशन करवाया है ये बात हैं संजय कुमार गुप्ता की जो हिमाचल प्रदेश में रहते हैं, संजय कुमार गुप्ता (Sanjay Kumar Gupta) एक बिज़नेस मैन हैं। पर वह एक समय चाहते थे की अपने बेटे आलोक गुप्ता (Alok Gupta) को भी अपने कारोबार में शामिल कर लेंगे, लेकिन आलोक का सपना बचपन से ही इंजीनियर बनना था।

मेहनत से सब किया जा सकता है हासिल

संजय कुमार गुप्ता पैसे से इतने संपन्न नहीं थे की अपने बेटे का किसी भी प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन करवा पाते, लेकिन आलोक गुप्ता जो पढाई में बहुत होशियार था, उसने मेहनत कर के जेईई मेंस की परीक्षा क्लियर करके एनआईटी हमीरपुर में एडमिशन प्राप्त कर लिया।

उसने ये पढ़ाई कंप्यूटर साइंस में पूरी की। कॉलेज में आलोक को कैंपस प्लेसमेंट (Campus Placement) में एक अच्छी कंपनी में सिलेक्शन मिल गया है। इसके साथ ही उसके परिवार की ख़ुशी तब दुगुनी हो गयी, जब एनआईटी हमीरपुर ने भी अलोक को कांस्य पदक से सम्मानित किया।

अलोक के परिवार को मिली दोगुनी कीमत

इस साल एनआईटी हमीरपुर में कैंपस के दौरान 160 के आसपास कंपनिया जॉब प्लेसमेंट के लिए छात्रों के पास आयीं। उनमे से ही एक बहुत बड़ी एमएनसी कंपनी (MNC Company) ने आलोक गुप्ता का सिलेक्शन कर लिया।

इस खबर से आलोक गुप्ता का पूरा परिवार आपस में खुशियां मना रहा है, लेकिन बस यही नहीं परिवार की खुशी तब दोगुनी हो गई, जब आलोक गुप्ता को एनआईटी हमीरपुर की तरफ से कांस्य पदक दे कर सम्मानित किया गया।

मेहनत और लगन से किया काम हमेशा कामयाब होता है

कहते हैं ना जहाँ चाह होती है वहीँ राह होती है अपने सपनो को पूरा करने का जूनून और हौसला जिनके पास होता है। वही लोग अपनी सपनो की मंज़िल तक पहुँच पाते हैं। फिर चाहे इसके लिए कितना भी कष्ट उठाना पड़े कितनी भी कुर्बानिया देनी पड़े न जाने ऐसे कितने ही बच्चे होंगे, जिनके पास रहने का ठिकाना नहीं।

ऐसे कितने ही बच्चे होंगे, जिनके पास खाना खाने तक के पैसे नहीं, फिर भी मेहनत मजदूरी कर के भी पढाई का दामन जिन्होंने नहीं छोड़ा, ऐसे बच्चो को उनकी मंज़िल मिल कर ही रहती है। माँ बाप भी कितने ही गरीब हो, चाहते है जो गरीबी उन्होंने देखि वो उनके बच्चे न देखे, इसलिए वो बेचारे भी अपने बच्चो की पढाई लिखाई में कोई कसर नहीं छोड़ते ताकि उनके बच्चे पढ़ लिख कर जीवन में कामयाब हो पाएं।

टैक्सी चलाने वाले की लड़की बड़ी अफसर बनी स्टेशन में कुली का काम करने वाले आदमी के बेटे ने हाई कोर्ट में जज बन कर अपना सपना पूरा किया, तो किसी मजदुर के बेटे ने डॉक्टर बन के अपना सपना सच किया ऐसे ही न जाने कितने बच्चो के उदाहरण है, अपने देश में जिन्होंने अपने सपनो के आगे किसी और चीज़ को आने नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here