यह डिजिटल बैंक नया एफडी Shagun 366 लाया, इसमें अन्न बैंक की तुलना में कहीं ज्यादा ब्याज मिलेगा

0
4082
FD interest rate unity small finance bank limited launches Shagun 366 fixed deposit scheme. This will you more interest rate.

Presentation File Photo Used

Bhopal: बैंक में पैसे निवेश कर अच्‍छा खासा ब्‍याज कौन नहीं पाना चाहता। अच्‍छा ब्‍याज मिले, इसलिए निवेशक हमेशा से ही बैंक की बेहतरीन स्‍कीमों को तलाश करते आये है। ऐसे में आपकी इस समस्‍या का निवारण करने के लिये बैंक की एक बहुत ही शानदार स्‍कीम की जानकारी हम आपके लिये लेकर आये है।

यूनिटी स्‍मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank Limited) द्वारा अभी हाल ही में एक नया एक साल का एफ डी प्‍लान (फिक्‍सड डिपॉजिट प्‍लान) लॉन्‍च किया गया है। जिसका नाम शगुन 366 है। यह फिक्‍सड डिपॉजिट प्‍लान (Fixed Deposit Plan) बैक की स्‍कीम है। जिसमें निवेश करने पर आम ना‍गरिकों को पूरे 366 यानि की 1 साल 1 दिन के निवेश पर पूरे 7.80 प्रतिशत का व्‍याज मिलेगा।

वही वह नागरिक जोकि वरिष्‍ठ है, उनको पूरे 8.30 प्रतिशत का ब्‍याज मिलेगा। इस नई स्‍कीम (New Scheme) की जानकारी बैंक ने अपने टविटर अकांउट पर ट्वीट करके दी है। आइये इस स्‍कीम को विस्‍तार से जानते है।

शगुन 366 स्‍कीम जिसके ब्‍याज दर में हुई बढोत्‍त्‍री

आपको बता दे कि अभी हाल ही में आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने रेपो रेट में बढोत्‍तरी की है, जिसके बाद से सभी प्राइवेट और सरकारी बैको ने अपने डिपॉजिट रेट बढ़ाये है। वही लोन की दरो मे भी बढ़ोत्‍तरी हुई है। स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक यह सब वह बैंक है, जिन्‍होंने अपनी बहुत सी एफडी दरो को बढ़ाया है।

Business Idea Money
Business and money presentation photo.

आपको जानकारी के लिये बता दे‍ कि नये रेपो रेट से यूनिटी स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के सभी ब्‍याज रेट में बढ़ोत्‍तरी हुई है। लेकिन सभी बैंक के ब्‍याज दर की बात करे, तो सबसे बड़ा सरकारी बैंक जिसे हम स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया के नाम से जानते है, उसकी ब्‍याज दर सभी प्राइवेट बैक जैसे आईसीआईसीआई बैंक इन सभी से ज्‍यादा है।

एसबीआई की दरे है अन्‍य बैंको से अधिक

अभी की बात करे तो एसबीआई 1 तथा 2 वर्ष की जो एफडी है, उन पर आम नागरिको को पूरे 6.10 प्रतिशत का ब्‍याज दे रही है, वही बात की जाये सीनियर सिटीजन की तो उनको एसबीआई 6.60 प्रतिशत का ब्‍याज देती है।

वही प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक की बात करे तो यह 1 साल की एफडी पर आम नागरिक को तथा सीनियर सिटीजन दोनो को ही समान दर से ब्‍याज दे रहा है। 389 डेयज के फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर आईसीआईसीआई बैंक सभी को समान 6.50 प्रतिशत का ब्‍याज देता है।

आईसीआईसीआई बैंक की ब्‍याज दरो मे भी हुई बढ़ोत्‍त्‍री

प्राइवेट सेक्‍टर का बैंक आईसीआईसीआई बैंक की बात करे तो इसका एफडी प्‍लान (FD Plan) में अभी काफी बढ़ोत्‍तरी हुई है। इसकी नई दरे इसी साल 1 नवंबर 2022 से प्रभावी हो चुकी है। बैंक की जो ऑफिसियल वेबसाइट है, उसके मुताबिक बात करे तो अगर इस बैंक में 2 करोड़ से ज्‍यादा तथा 5 करोड़ रूपये से कम का फिक्‍सड डिपॉजिट किया जाता है तो अलग अलग समय के लिये अलग अलग ब्‍याज दर मिलती है।

समय के अनुसार होती है अलग ब्‍याज दरे

अगर आईसीआईसीआई में 7 से 14 से लेकर 15 से 19 दिन का फिक्‍सड डिपॉजिट किया जाता है, तो एफडी में 3.75 प्रतिशत का ब्‍याज बैंक द्वारा दिया जाता है। वही अगर 30 से 45 दिन का फिक्‍सड डिपॉजिट हो तो 4.75 प्रतिशत का ब्‍याज बैंक देती है। 46 से लेकर 60 दिन की एफडी पर 6 प्रतिशत, वही 61 से 90 दिन की एफडी पर 5.35 प्रतिशत की ब्‍याज दर बैंक द्वारा दी जाती है।

Money Presentation Photo.

इसके अलावा 90 से 120 दिन पर 5.50 प्रतिशत, 121 से 150 दिन के एफडी पर भी 5.50 प्रतिशत, 151 से लेकर 184 दिन पर भी 5.50 प्रतिशत का ब्‍याज बैंक द्वारा दिया है। इस प्रकार अगर ब्‍याज दर की गणना करे तो हर दिन का अलग अलग ब्‍याज बैंक द्वारा मिलता है।

फिर आगे 185 से लेकर पूरे 1 साल के समय तक बैंक द्वारा 5.75 प्रतिशत का ब्‍याज बैंक प्रदान करती है। अत: स्‍पष्‍ट तौर पर कह सकते है कि बैंक की फिक्‍सड डिपॉजिट स्‍कीम शगुन 366 (Shagun 366 Fixed Deposit Scheme) सभी आम नागरिक के लिये बहुत फायदेमंद स्‍कीम है। इसलिए अगर आप अपने पैसो से पैसा बनाना चाहते है, तो आज ही शानदार स्‍कीम शगुन 366 पर अपनी जमा पूँजी निवेश करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here