Indore: लॉटरी (Lottery) नाम सुनते ही मन में ख्याल आता है कि काश हमारी भी ऐसी कोई लॉटरी लग जाती जिससे हमारे सारे सपने पूरे हो जाते। जॉब करते-करते हमारा बहुत टाइम निकल जाता है। जिस कारण हम अपने सपनो को पूरा नहीं कर पाते।
ऐसे में यदि आपने कोई लॉटरी टिकट लिया और अचानक आपको खबर मिले की आपकी लॉटरी लग गई है तो आप खुशी से झूम उठेंगे। ऐसी ही एक महिला है, जो की ग्रेट ब्रिटेन की है। हाल ही मे इनकी लाटरी 30 हजार पाउंड की निकली है।

उससे भी डबल खुशी की बात तो यह है की उनके साथ साथ उनके बेटे की भी 30 हज़ार पाउंड की लॉटरी लगी है। दोनों मां और बेटे की जीती हुई रकम 60 हज़ार पाउंड है। 60 हज़ार पाउंड भारतीय मुद्रा का 60 लाख रुपए होता है।
केथलीन मिलर और बेटे पॉल ने जीती लॉटरी
आपको बता दे पीपल्स पोस्टकोड (peoples postcode) लॉटरी में दोनो मां-बेटे ने इतनी ज्यादा लॉटरी जीता है। लॉटरी जीतने की रकम 30,000 पाउंड थी। दोनों मां और बेटे की जीत की रकम को एक साथ देखे तो 60 हजार पाउंड होते है। जो लगभग 60 लाख के करीब है।

केथलीन और उनके बेटे जॉब करके भी इतनी रकम जुटा नहीं पाते। दोनों इस जीत से उत्साहित हैं। कैथलीन मिलर की उम्र 60 बर्ष बताई जा रही है तथा उनके बेटे की लगभग उम्र 35 वर्ष की है।
बेटे ने मनाया अपनी मां को टिकट लेने के लिए
कैथलीन मिलर ने ये जुआ अपने बेटे के कहने पर खेला पॉल पहले से ही साइन अप कर चुके थे। पॉल ने अपनी मां को भी साइन अप (Sign Up) करने के लिए मनाया। लॉटरी एक प्रकार से जुआ है, पीपल्स पोस्टकोड एक मेंबरशिप लॉटरी है। जिसमे आपको ऑनलाइन साइन अप करना पढ़ता है।
पीपल्स पोस्ट कोड में पिनकोड दिया जाता है। ये पिनकोड यदि और भी अन्य सदस्य के पास है मतलब अगर सेम पिनकोड की लॉटरी है। तब अन्य सदस्य भी इस जीत में रकम ईनाम के रूप में प्राप्त करते हैं।
10 पाउंड हर महिने देना होता है टिकट के
पीपुल्स पोस्टकोड लॉटरी के लिए 10 पाउंड हर सदस्य को देना होता है। 10 पाउंड देने के बाद हर दिन विजेता चुने जाते है। जीते गए ईनाम मे से 33 प्रतिशत चैरिटी में जाता है अभी तक 75 करोड़ पाउंड से भी ज्यादा चैरिटी के लिए दिए गए हैं।
पीपुल्स पोस्टकोड लॉटरी “जुआ अधिनियम 2005” के तहत खेला जाता है। जिसमे पहले ही लिखा हुआ है कि ये एक जुआ है लग गई तो लाख की वरना। इस मामले में कैथलीन और पॉल ने अपनी किस्मत आजमा कर देखा। इसमें वे दोनों सफल हुए और वो भी एक साथ।
खुद मैट जॉनसन दोनों के पास गए चेक देने
लॉटरी की तरफ से कम्पनी के एंबेसडर मैट जॉनसन ने अपने हाथों से ईनाम की रकम चैक के रूप में मां बेटे को दी। जीती हुई रकम को देना या लेना एक खास मूमेंट होता है। जिसे तीनो केथलीन, पॉल तथा मैट जॉनसन ने एक चाय पीकर इंजॉय किया।
मैट जॉनसन ने बड़े ही इतमिनान से उनकी योजना/स्कीम की जानकारी दी। जिसे दोनों मां बेटे ने सुना और समझा। क्रिसमस अभियान का ये एक हिस्सा है जिसमे पर कंडीडेट 30,000 पाउंड ईनाम घोषित किए जाते है।
मेट जॉनसन कहते है कि वह इन दोनों माँ बेटे की जीत से बहुत खुश है। कैथलीन ने बताया कि जब इस लॉटरी का Announcement हुआ उस समय वह अपनी बहन के पास अबू धाबी में थी। वो कहती है कि जब मुझे यह पता लगाने की मुझे इतनी सारी लॉटरी की रकम मिलेगी।
यह जानकर मुझे बहुत ही ज्यादा अच्छा लगा। क्योंकि वहां से वापस आने के बाद मे मुझे किसी भी प्रकार से पैसे की चिंता नहीं होती। वह कहती है कि बेटे की जीत ने मेरी खुसी को 10 गुना कर दिया है। अब हम मिलकर एक साथ इस लम्हे का जश्न मना पाएंगे।





