
Photo Source: Eviation Aircraft Ltd.
Delhi: आज के समय में ईधन वाले वाहन सड़कों पर कम होते जा रहे है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी जगह अब इलेक्ट्रिक वाहनो ने ली है। यह इलेक्ट्रॉनिक वाहन कार, बाइक, ऑटोरिक्शा, साइकिल, बस इन सभी के रूप मे होते है। इन सभी Vehicles के इलेक्ट्रिक होने की बात तो हमने सुनी भी है और इसमें बहुत बार हमने सवारी भी की है।
क्या आपने कभी किसी हवाई जहाज के इलेक्ट्रिक होने को बात सुनी है। जी हां इलेक्ट्रिक हवाई जहाज। खबर है कि अब इस दुनिया को पहला इलेक्ट्रिक हवाई जहाज (All Electric Airplane) मिलने वाला है। इस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज को एलिस नाम से जाना जाएगा। आपको बता की इस Electric Airplane जिसका नाम एलिस है उसने अभी कुछ दिनों पहले ही अमेरिका के वाशिंगटन में उड़ान भरी है। जो कि सफल रहा है।
एलिस ने 8 मिनट तक भरी सफ़लतापूर्वक उड़ान
खबर है कि इस एलिस नाम के ऑल इलेक्ट्रिक हवाई जहाज को इज़रायल देश की कंपनी जिसका नाम इविएशन एयरक्राफ़्ट (Aviation Aircraft) है। उसने तैयार किया है। एलिस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज ने एयरफ़ील्ज के पूरे दो चक्कर लगाए है। इस Airplane ने 3500 फीट की ऊंचाई तय की।
Alice has taken flight, marking a beautiful, new dawn in aviation – the #electric era is here and we are proud to lead the way! This historic achievement wouldn’t have been possible without our incredible team – thank you! #electricaviation #zeroemissions pic.twitter.com/slHbb68SkB
— Eviation Aircraft (@EviationAero) September 27, 2022
वही करीब 8 मिनट फ़्लाइट करने के बाद हवाईजहाज सफलतापूर्वक नीचे आया। एलिस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज ने वाशिंगटन के एयरपोर्ट जिसका नाम ग्रैंड काउंटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। वहां पर एक सफल उड़ान भरी। इस उड़ान के साथ ही एलिस ने इतिहास रच दिया।
बैटरी तकनीक पर चलती है, इलेक्ट्रिक हवाई जहाज एलिस
इजरायल के इविएशन एयरक्राफ़्ट के जो CEO और प्रेसिडेंट है उनका नाम ग्रेगरी डेविड हैं। उनका कहना है कि यह पल पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक पल है। उनका कहना है कि इसी प्रकार की एक नई टेक्नोलॉजी आखिरी बार आंखों के सामने दुनिया ने 1950 के समय में देखा था।
आपको बता दे कि एलिस नाम के इस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज में 9 यात्री बैठ पाएंगे। यह एक प्राइवेट जेट के समान है। वही बैटरी की बात करे तो जिस प्रकार इलेक्ट्रिक कार में बैटरी का Use होता है। उसी तकनीक का इस्तेमाल इस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज में भी होता है।
क्या लंदन से पैरिस तक का सफर इसमें तय किया जा सकता है? जाने
इसकी विशेषताएं की बात करे तो यह सिर्फ तीन मिनट के चार्ज करने पर पूरे 1 घंटे की उड़ान भर सकता है। लेकिन ज्यादा दूरी एलिस तय नहीं कर सकता। एलिस का डिजाइन लंबी दूरी के हिसाब से नहीं तैयार किया गया है। लेकिन इसकी रेंज इतनी है कि यह आराम से लंदन और पैरिस तक का सफर तय कर सके। इसके अलावा यह एम्सटर्डैम और ज़्यूरिक का सफर भी तय कर सकता है।
287 मील प्रति घंटा होगी एलिस की स्पीड
एलिस हवाई जहाज की स्पीड की बात करे तो इसकी स्पीड आज के समय की पैसेंजर जेट्स से बहुत कम है। बोइंग की स्पीड प्रति घंटे में 588 मील होती है। वही एलिस की स्पीड की बात करे तो वह प्रति घंटे 287 मील है। वही एलिस में कम्बश्चन इंजन भी नहीं लगा है। यही कारण है कि इसमे सफ़र करना दूसरे हवाई जहाज़ के Comparison में काफी शांत होगा।
एलिस के बनाये गये 3 कन्फ़ीगरेशन, 2027 तक आ जाएगी बाजारों मे
वही कंपनी ने यह भी दावा किया है, कि एलिस नाम के इस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज़ के मेन्टेनेंस में पेसे भी आपको खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। कंपनी के द्वारा इस एयरक्राफ़्ट के कन्फ़ीगरेशन 3 बनाये गए हैं। पहला है कम्युटर, दूसरा है एक्ज़ेकेटिव और तीसरा है कार्गो।
Eviation debuted its all-electric aircraft named ‘Alice.’ The plane produces no carbon emissions pic.twitter.com/0fG2w1V1rL
— Reuters (@Reuters) September 28, 2022
कम्युटर कन्फ़ीगरेशन की बात करे तो इसमे 9 यात्री बैठ सकते है तथा 2 पायलट भी सफ़र कर सकते हैं। दूसरे प्रकार में जिसका नाम एक्ज़ेकेटिव हवाई जहाज़ है। उसमें केवल 6 यात्री सफर कर सकते हैं। कंपनी एविएशन एयरक्राफ़्ट ने यह भी दावा किया है, कि 2027 तक इस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज़ को बाज़ार में बेचा जाने लगेगा।



