इस राज्य की सरकार ने घर की छत पर 500 रूपए तक मे सोलर पावर सिस्टम लगाने की सुविधा दी

0
1537
Solar Rooftop Yojana
Rooftop solar system file photo.

Patna: इस बढ़ती मंहगाई में सबसे ज्यादा घर का बजट बिगाड़ने में रोजमर्रा के घरेलू खर्च के साथ घर का बिजली बिल भी शामिल होता है। कभी कभी बिजली बिल भी इतना आ जाता है कि हमारे महीने का बजट गडबडा जाता है।

ऐसे में खबर है कि लोगों को राहत देने के लिए बिहार राज्य के बिजली विभाग (Electricity Department) वालो ने घर की छत पर 500 रूपए तक मे सोलर पावर सिस्टम लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। जी हां यह खबर पूरी तरह सच है।

आपको बता दे सोलर सिस्टम उत्पन्न करने की एक ऐसी प्रक्रिया है। जिसमे सूरज की किरणों से बिजली उत्पन्न की जाती है। इस सिस्टम को सोलर पावर प्लांट (Solar Power Plant), सोलर पावर सिस्टम (Solar Power System) के नाम से भी जानते हैं।

सोलर सिस्टम लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की मिल रही सुविधा

अगर आप भी बिहार राज्य से है और इस सुविधा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो साउथ बिहार Power डिस्ट्रिब्यूशन एवम नॉर्थ बिहार Power डिस्ट्रिब्यूशन के बेवसाइट में जाकर आप अवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आपको बिजली विभाग से एक लिंक दिया जाएगा। जिससे आप एप्लीकेशन फॉर्म को भर कर आवेदन जमा कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने के बाद 500 रूपये का भुगतान करना होगा। मात्र 500 रूपए में आपकी अपनी निजी छत पर सोलर पावर सिस्टम लगा हुआ मिलेगा।

सूर्य की ऊर्जा को बिजली में कन्वर्ट कर देता है सोलर पावर प्लांट

बिहार (Bihar) में कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सोलर सिस्टम का लाभ ले सकता है। यह सुविधा सभी के लिए लाभदायक है। हम जानते है कि सूर्य की किरणों की गर्मी या ऊर्जा को एकत्रित कर उसे बिजली में बदला जा सकता है।

इस सुविधा के अंतर्गत आप अपने घरों मे 1 से 10 किलो वाट तक पावर का सोलर सिस्टम लगवा सकते है। जबकि एक सोसाइटी के अन्दर 500 kw तक Power का सोलर पावर प्लांट लगवा सकते हैं। इंडियन गवर्नमेंट के नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने नेशनल रूफटॉप सोलर लॉन्च किया है। 30 जुलाई को सोलर Rooftop Portal सब्सिडी स्टार्ट कि गई है।

आवेदन करने की लिए कौन कौन से Document है आवश्यक

बिजली बिल में उपभोक्ता नंबर होता है। इस नंबर को अवेदन फॉर्म वाली बेवसाइड पर डालते ही आपका आवेदन भरने का कार्य सुरू हो जायेगा। आवेदन की प्रक्रिया में आपको अपना आइडेंटिटी कार्ड, बिजली बिल, अपनी फोटो इत्यादि आपसे संबंधित पर्सनल जानकारी अपलोड करना होगा तथा निर्धारित राशि 500 रूपये का भुगतान भी करना होगा।

आपका आवेदन स्वीकारने के बाद वे आपको एक लिस्ट देंगे। जिसमे सोलर पावर प्लांट के वेंडरों(Vendor) का नाम होंगा। जिसमे एक का आपको चयन करना होगा।

आवेदन करने के बाद बिजली विभाग करेगा जगह का निरीक्षण

बिजली एजेंसी के वर्कर आपके घर या आप जहा पर सोलर सिस्टम लगवाना चाहते है। उसका निरिक्षण करने आयेंगे। फिर जिस कंपनी का सोलर आपने लिस्ट में से चुना है, उसी कंपनी का सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा।

सोलर पावर प्लांट लग जाने के बाद मे आपके घर मे होने वाली बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। साथ मे आपके बजट मे पड़ने वाले महीने का बिजली बिल के ख़र्चे से भी आपको थोड़ी राहत मिलेगी। कुल मिलाकर ये नई स्कीम बिहार के लोगों के हित मे है। जिसका लाभ सभी ले सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here