कंपनी जॉब छोड़ मोमोज़ बेचना शुरू किया, आज है करोड़ों का कारोबार, मोमोज़ वाली मैडम की कहानी

0
1506
Momos Wali Madam Pooja
Momos wali Madam Pooja Mahajan Success Story of Momos Business. Pooja Mahajan's Unitas Foods Pvt. Ltd. Manufacturer, Supplier of Veg Momos, Chicken Momos, Spring Rolls based in New Delhi. Unitas Foods Manufacturer from Ghitorni, New Delhi.

File Edited Image

Delhi: भारत (India) एक ऐसा देश है, जहां के खाने का स्वाद और उनकी खुशबु हर किसी की भूख बढ़ा देती हैं और मुंह में पानी आने को मजबूर कर देते हैं। भारत के बाजार में कई ऐसे व्यंजन उपलब्ध है कि जिनको देख कर हर किसी को इन्हें खाने का मन करने लगता है। यहां के हर व्यंजन का अपनी एक अलग खुशबु और स्वाद है, जो शायद किसी अन्य देश के व्यंजनों में नहीं है।

पूरी दुनिया में भारत (Bharat) का स्ट्रीट फूड फेमस (Famous Street Food ) है। स्ट्रीट फूड सिर्फ खाना नहीं है, बल्कि उस जगह या शहर के कल्चर को भी परिभाषित करता है। साथ ही उस जगह की कुकिंग स्टाइल कैसी है इस बारे में भी बताता है। हर शहर का अपना कोई एक फेमस स्ट्रीट फूड जरूर होता है, जो उस शहर की पहचान होता है। दुनिया भर के देशों की ही तरह भारत के भी हर राज्य का अपन कोई न कोई फेमस स्ट्रीट फूड जरूर है। ऐसे में अगर आप भी बहुत बड़े फूडी हैं तो इन्हें एक बार तो टेस्ट करना चाहिए।

देश की राजधानी दिल्ली स्ट्रीट फूड (Delhi Street Food) के लिए फेमस है, ऐसा कहा जाता है कि यहां कि गलियां चटोरे लोगों के स्वाद का पूरा ख्याल रखती है। अब स्ट्रीट फूड की बात हो रही है तो ऐसे ही एक स्ट्रीट फूड और उसको बनाने वाली की बात करेंगे, जिनके स्वाद ने इन दिनों हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। यहाँ बात हो रहगी है पूजा महाजन (Pooja Mahajan) की जो आजकल ‘मोमोज वाली मैडम’ (Momos Wali Madam) बनकर काफी फेमस है। दरअसल पूजा महाजन के मोमोज दिल्ली (Delhi) में इन दिनों काफी लोगों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं।

कई मीडिया अख़बार और वेबसाइट में यह महिला अपनी जगह बनने में सफल हो गई है। पूजा के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। पूजा महाजन ने कॉलेज के बाद 1998 में कॉरपोरेट कंपनी की नौकरी की, परन्तु कुछ समय बाद ही उन्हें खुद का बिज़नेस शुरू करने का मन हुआ। 2004 में नौकरी छोड़ उन्होंने गुड़गांव के डीएलएफ मॉल में बॉम्बे चौपाटी नाम से एक छोटा रेस्टोरेंट खोला।

कुछ समय बाद यहीं उन्होंने मोमोज ट्रॉली शुरू कर दी। 2-3 साल मोमोज ट्रॉली चलाने के बाद 2008 में पूजा ने लोन लेकर दिल्ली के घिटोरनी में खुद की मोमोज फैक्ट्री (Momos Factory) लगाई। आईडिया कामयाब हुआ। मोमोस फैक्ट्री लगाने के बाद अब हर रोज वहां हज़ारों मोमोज बनने लगे, जिन्हें देशभर के रेस्टोरेंट में भेजा जाने लगा।

पूजा एक अख़बार को बताती है कि आज उनकी फैक्ट्री में हर महीने करीब 10 से 12 लाख मोमोज बनते हैं, जो देश के कोने कोने में भेजे जाते हैं। पूजा महाजन आज देश के करोड़पतियों के लिस्ट में जगह बना गई है। अब पूजा एक सफल बिज़नेस वुमन बन कर उभरी है और अन्न लोगो के लिए मिसाल है।

पूजा महाजन बताती है कि उनके लिए नौकरी छोड़ कर व्यवसाय शुरू करना आसान नहीं रहा, उन्हें शुरूआती दिनों में बिल्कुल भी ऑर्डर (Order) नहीं मिलते थे। वह बताती है समय के साथ लोग मेरे से जुड़ते गए और आज मेरे साथ करीब 24-25 लोगों की एक टीम काम करती है। सभी इस काम में खुश है और मोमोस का स्वाद (Test Of Momos) बरक़रार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here