डिलीवरी के 14 दिन बाद ही IAS अफसर नवजात शिशु के साथ काम पर लौट बखूबी निभाया अपना फर्ज

0
2028
SDM Soumya Pandey
Modi Nagar SDM Saumya Pandey joind office 14 days after her delivery. SDM Soumya Pandey of Modinagar in Ghaziabad, who is coming to office with a new born baby.

Modi Nagar, Ghaziabad: किसी ने कहा है कि मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। अपनी ड्यूटी पर सराहनीय योगदान देने वाली मोदीनगर की SDM सौम्या पांडे (SDM Saumya Pandey), जिन्हें इस जुलाई में गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में आपदा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, बच्ची को जन्म देने के 14 दिन बाद ही कार्यालय पहुंच कर अपना काम करने लग गईं। मैं एक IAS अधिकारी हूं, इसलिए मुझे अपनी कार्य को बखूबी निभाना होगा।

कौन है सौम्या पांडे

मूल रूप से प्रयागराज (Prayagraj) की रहने वाली सौम्या पांडेय 2017 बैच की आईएएस अफसर (IAS Officer) हैं। फिलहाल गाजियाबाद में मोदीनगर एसडीएम (Modi Nagar SDM) के पोस्ट पर तैनात थीं। सौम्या पांडे ने नियुक्ति के बाद से ही इस आपदा काल में भी बखूबी अपने कर्तव्य को ईमानदारी के साथ अदा किया।

उन्होंने इसी दौरान एक बिटिया रानी को जन्म दिया। सौम्या (Woman SDM Saumya Pandey) ने बिटिया को जन्म देने के बाद सिर्फ 22 दिन की छुट्टी ली और फिर से अपना कार्यभार की जिम्मेदारी को अपने कंधे पर उठा लिया। अब वह अपने ऑफिस में बेटी को गोद में लेकर काम करते हुई नजर आ रही थीं। मैं एक IAS अधिकारी हूं इसलिए मुझे अपनी सेवा को देखना होगा। आपदा के कारण हम सभी पर बहुत ज़िम्मेदारी है।

उन्होंने बताया की ईश्वर ने औरत को बच्चे को जन्म देने और देखभाल करने की काबिलियत दी है। ग्रामीण भारत में, औरतें प्रसव के आखिर दिनों में प्रिग्नेंसी में अपने घर-गृहस्थी और जीवनयापन से संबंधित काम करती हैं, जन्म देने के बाद बच्चे की देखभाल करती हैं और अपने काम व घर को मैनेज भी करती हैं। ये ईश्वर की कृपा है कि मैं अपनी तीन हफ्ते की बेटी के साथ प्रशासनिक काम करने में सक्षम हूं।

परिवार का मिला समर्थन

उन्होंने बताया की मेरे परिवार ने मेरा बहुत साथ दिया है। मेरी पूरी तहसील और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने जो कि मेरे लिए एक परिवार की तरह है, ने मुझे गर्भावस्था और प्रसव के बाद अपना सहयोग दिया। साथ ही मैं जिला मजिस्ट्रेट और प्रशासन के कर्मचारियों के प्रति बहुत आभारी हूं।

ऑफिस में अपने कामकाज को करने के साथ-साथ वे मां होने का फर्ज भी वो बखूबी निभा रही हैं. सौम्या पांडेय मूल रूप से प्रयागराज जिले में रहने वाली है, और 2017 बैच की IAS अधिकारी हैं। जुलाई से सितंबर तक, मैं गाजियाबाद में सीओवीआईडी ​​के लिए एक नोडल अधिकारी थी।

परिवार के साथ देश सेवा जरूरी

उन्होंने बताया की सितंबर में मुझे अपने ऑपरेशन के दौरान 22 दिनों की छुट्टी आसानी से मिली। डिलीवरी के दो हफ्ते बाद मैंने तहसील वापस जॉइन कर ली। हर प्रेग्नेंट वुमन (Pregnant Woman) को आपदा पेंडेमिक में घर के बाहर काम करते समय ज़रूरी सावधानियां बरतने चाहिए।

आईएएस सौम्या पांडेय (IAS Saumya Pandey) अपनी छोटी सी बच्ची के साथ प्रशासनिक काम पर लौटी थीं। जिसके बाद उनकी फ़ोटो सोशल मीडिया पर Viral हो गई थी। जिस पर लोग उनकी तस्वीर और वीडियो पर कमेंट करते हुए साझा कर रहे थे। सौम्या पांडेय से जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि परिवार के साथ देश सेवा भी सबसे महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here