
Gurugram: हमारे समाज में बहुत सारे रिश्ते अनेक धर्म, रीतिरिवाजों से बने हुए हैं जिसमें एक होता है, पति पत्नी का रिश्ता। पति-पत्नी के रिश्ते के लिए शादी जेसे रितिरिवाज बनाए गए हैं। किसी मनुष्य के भी जीवन में शादी का महत्व अलग है अगर आपका साथी अच्छा मिले तो वह शादी जीवन भर रेलगाड़ी कि तरह चलती है।
शादी ही एक ऐसा बंधन है, जो एक दूसरे के साथ-साथ दो परिवारों का भी मिलन होता है। परंतु कुछ ऐसी शादियां भी होती है , जिसे जोड़ियां बहुत ही अजीबो-गरीब होती है। इसी तरह के एक अनोखी जोड़ी का जिक्र आज हम करने जा रहे है, जिसमें एक रशियन लड़की ने हरियाणा के एक लड़के से प्रेम (Russian Girl Loves Haryana Boy) करके उसे शादी के बंधन में बांध दिया।
सोशल मीडिया से उस अनोखे रिश्ते की शुरुआत होती हैं
रमेश नाम का यह लड़का जो हरियाणा (Haryana) के एक छोटे से गांव में अपने परिवार के साथ रहता है, जिसने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई कि है। उसकी मुलाकात सोशल मीडिया साइट पर एक रुसी लड़की से होती है। उसके बाद वह दोनों आपस मे दोस्त बनते हैं फिर धीरे-धीरे उन दोनो कि दोस्तो प्यार मे बदल जाती हैं।
प्यार का इजहार पहले लड़के करता हैं, उसके बाद उस प्रस्ताव को रशियन लड़की (Russian Girl) स्वीकार कर लेती हैं। प्यार में प्रेमी सात समुद्र भी लांघ कर अपने मुकाम को पाते हैं, तभी तो रशिया की इवगिनिया पैट्रोवा अपने प्यार को पाने यहां पहुंच गई।
कुरुक्षेत्र के गांव बेरथली में रहने वाले छोरे विक्रम संग आठ माह पहले फेसबुक पर हुई, उसकी दोस्ती कब प्यार में बदल गई, खुद उन्हें भी पता नहीं चला। अब दोनों एक दूसरे के हमसफर बनने जा रहे हैं। पैट्रोवा को हमारा देहात और रीति रिवाज भी भा गए। लिहाजा वह हिंदू रिवाज से ही शादी करेगी। पैट्रोवा आठ जुलाई को यहां पहुंची।
डॉक्टरके सहायक को हुआ रूसी बाला से इश्क
बेरथलीके 26 वर्षीय विक्रम अमृतसर में एक बाल रोग विशेषज्ञ के पास बतौर सहायक कार्य करता है। उसके पिता राम कुमार जगाधरी कोर्ट में वैल्फ का कार्य करते हैं। विक्रम ने बताया कि उसने 2009 में फेसबुक एकाउंट बनाया था। अमृतसर में जाने के बाद उसे दोस्तों की कमी महसूस होती थी।
उसने पैट्रोवा काे फ्रैंडशिप की रिक्वेस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद चैटिंग होने लगी। इसी दौरान उन्होंने एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बनाने का फैसला कर लिया। विक्रम ने बताया कि उनकी शादी के लिए दोनों परिवारों की रजा मंदी है।
लड़की रमेश के गांव हरियाणा
कुछ समय बाद वह लड़की रमेश के गांव हरियाणा (Haryana) उससे मिलने के लिए चली आती है। यह देखकर रमेश के घर वाले और उसके आसपास के लोग यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर इतनी दूर विदेश से लड़की अपने प्यार के चलते उससे मिलने तक आ गई।
हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी
फिलहाल, लड़की रमेश के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी करने और गांव के देसी तरीके से ढलने को भी इच्छुक है। यहां तक कि वह चूल्हे में रोटिया पकाने से लेकर सब कुछ देसी लाइफसइल को सीख रही है। वाकई में यह बहुत ही दिलचस्प प्रेम कहानी है जो बहुत ही कम देखने को मिलती है या फिर बॉलीवुड मूवीओं में ही देखने को मिलती है।
पैट्रोवा का परिवार भी शादी को राजी
पैट्रोवा बताती है कि अभी वह कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए अकेले ही भारत आई है। उसके फैसले से परिवार भी राजी है। शादी में उसके पिता सेरगेव पैत्रोव, माता एकेगैरिना, भाई ईलिया बहन वसिटीसा भी भारत आएंगे। उसके पिता का फूड प्रोडक्शन का काम है और वह चकचक हावोरस आदि प्रोडक्ट्स बनाते हैं।
रूस भारत के कल्चर में जमीन आसमान का फर्क
इवगिनिया पैट्रोवा बताती हैं कि उसने भारत के बारे में सुना था। यहां आई तो इस देश ने उनके दिल को छू लिया। हालांकि रूस भारत के कल्चर में जमीन आसमान का फर्क है। रचने-बसने में उसे थोड़ा समय लगेगा। पैट्रोवा ने बताया कि उसने स्कूल स्तर की शिक्षा की है और सैंट पिटरबर्ग में विज्ञापन बिक्री का कार्य करती हैं।
यहां उसे आम, लीची, आड़ू, आलू बुखारा, तरबूज केला काफी पसंद आए हैं। वह शादी को लेकर उत्सुक है। अभी कानूनी प्रक्रिया के तहत एक माह तक नोटिस लगवाया है। इसके बाद शादी की तिथि तय करेंगे। पैट्रोवा ने बताया कि शादी के बाद वह चाहती है कि अपने पति संग रूस में रहे। विक्रम भी इसके लिए राजी है और वीजा का प्रबंध कर रहा है।



