अगर विदेश यात्रा में बजट की दिक्कत है, तो जाने इन देशों के बारे में, जहां कम बजट में बेज़ा इंजॉय करेंगे

0
3097
Low Cost Foreign Trip
Low Cost Foreign Trip Info. 6 Cheapest Places to Travel For Indians. If you are planning low budget foreign trip, when visit these countries.

Jabalpur: विदेश यात्रा तो हर भारतीयों का सपना है, परंतु इन सपनों के आगे बजट आ जाता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि इतना कमाया है और यदि आने वाली पीढ़ी के लिए नहीं जोड़ा तो फिर क्या कमाया। इसीलिए अक्सर भारतीय लोग भारत में ही घूम कर रह जाते हैं। विदेश जाने के बारे में तो सोच ही नहीं पाते।

भारतीय लोग सोचते हैं कि विदेश यात्रा वही लोग कर सकते हैं, जो अच्छा खासा पैसा कमाते हो और खर्चे से ना डरते हैं। कुछ भारतीय तो ऐसे भी होते हैं, जो अपने ही क्षेत्र और समाज के बीच सिमट कर रह जाते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपने बजट में बेहतरीन से भी बेहतरीन यात्रा कर सकते है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि हमारे पड़ोसी देश यात्रा के दौरान काफी कम पैसों में अच्छी और विदेशी यात्रा करा देते हैं। तो आइए विस्तार से जाने उन देशों (Low Cost Foreign Trip Countries) के बारे में।

भारत का पड़ोसी देश नेपाल

नेपाल (Nepal) भारत का पड़ोसी देश है जो उत्तर दिशा में स्थित है। यह देश अपने आप में ही काफी खूबसूरत और कम खर्चे वाला है। इस देश में जाने के लिए आपको केवल पासपोर्ट की आवश्यकता पड़ती है। वीजा के लिए आपका खर्चा बच जाता है।

इस देश में भी घूमने के लिए काफी कुछ है जैसे बर्फ की चादर, खूबसूरत मंदिर, एवरेस्ट की चोटी, हिल स्टेशन, बर्दिया नेशनल पार्क, पाटन बोघनाथ स्तूप, गार्डन ऑफ ड्रीम्स और विश्व का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ जी का मंदिर। नेपाल के प्रसिद्ध डिशेस अपने आप में ही यूनिक होती हैं।

नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर विश्व का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है, इसीलिए हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोग आते हैं और अपनी मुराद भगवान पशुपतिनाथ के सामने रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर आने के बाद लोगों की मनोकामना बहुत जल्द पूरी हो जाती है।

भूटान देश

भारत के उत्तर पूर्व में बसा भूटान (Bhutan) देश भारत का पड़ोसी देश कहलाता है। यह देश भारत पाकिस्तान की सीमा पर बसा हुआ है। यह देश प्राकृतिक सुंदरता और अपने संस्कृति के लिए विश्व विख्यात है। इस देश का पर्यावरण काफी शुद्ध और साफ है इसीलिए भी यह देश चर्चा में रहता है।

इस देश की प्रमुख जगह कीचु लखांग, पारो, टाइगर नेस्ट और बौद्ध मठ आदि है। यह देश खर्चे के मामले में काफी किफायती है मात्र 5000 RS प्रतिदिन के हिसाब से इस देश में खर्चा होता है और विदेश यात्रा भी हो जाती है।

श्रीलंका

श्रीलंका (Sri Lanka) समुद्री इलाके में आता है। यह भी खर्चे के मामले में काफी किफायती देश है। भारतीय यात्री इस देश में काफी मात्रा में देखे जाते। मात्र 7 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 1 यात्री बहुत ही आराम से अपनी यात्रा कर सकता है। समुद्री बीच बीज और समुद्री भोजन और यहां की संस्कृति पूरे विश्व में चर्चाओं में है। यापुहवा रॉक किला, जाफना किला, श्री महाबोधि स्थल, सिगिरिया रॉक किला इस देश के प्रमुख स्थान।

मालदीव (Maldives)

भारत के अलावा यदि कोई विदेश में एडवेंचर का लुफ्त उठाना चाहता है, तो मालद्वीप उसके लिए सबसे बेहतरीन जगह साबित होने वाली है। यह देश पूरी तरह पर्यटन व्यापार पर ही आधारित है, क्योंकि इस देश के आस पास केवल समुद्र ही है जहां तरह-तरह के मरीन एडवेंचर किए जा सकते हैं। यूरोप के देशों से भी कम खर्चे पर यहां आप अनेक एडवेंचर का फायदा ले सकते हैं।

थाईलैंड और सिंगापुर (Thailand And Singapur)

थाईलैंड एशिया के पूर्वर्ती एरिया में स्थित समुद्र से घिरा एक खूबसूरत देश है, जहां पर रहना और खाना दोनों ही बहुत सस्ता है। यहां पर इंडियन टूरिस्ट बहुतायत पाए जाते हैं। यह छोटे-बड़े कई तत्वों से मिलकर बना है इसलिए वाटर स्पोर्ट्स के ढेर सारे ऑप्शन साहब को यहां देखने मिल जाते हैं जैसे अंडर वॉटर पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज आपको जीवन भर की यादें दे देंगे।

वही सिंगापुर की बात करें तो यह एक आर्थिक राजधानी कहीं जा सकती है, जहां से दुनिया भर के बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां अपने व्यापार को मैनेज करती है। यह दुनिया का सबसे महंगा देश है जहां पर एक फ्लैट खरीदना आपके जीवन भर की कमाई से भी ज्यादा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here