उड़ीसा के इन 6 समुद्र तटों के सामने गोवा भी फेल है, यहाँ घूमना भी बहुत सस्ता पड़ेगा, जानें डिटेल्स

0
834
Odisha Beach
List of Beautiful Beaches in Odisha where you will Forget Goa beaches. You will make best holiday trip in Odisha beaches like Bhubaneswar Beach.

Puri: हम भारतवासी कुछ मामलों में दुनिया के बाकी देशों से अत्यधिक किस्मत वाले हैं। जहां सुंदर रेगिस्तान, बर्फीले पहाड़ के साथ-साथ हजारों किलोमीटर का लंबा समुद्र तट (Sea shore) भी है। ऐसे में लोग समुद्र तट का मजा लेने के लिए अक्सर गोवा (Goa) भागते हैं। परंतु हम आपको बताने वाले हैं, उड़ीसा के वो छह शानदार समुद्र तट (Odisha Beautiful Beaches) जो आपको दुनिया के सभी सी बीच भूलने पर मजबूर कर देंगे वो भी रीजनेबल बजट के अंदर।

इस कड़ी मे सबसे पहले है, जगन्नाथ प्रभु की नगरी में बसा पूरी समुद्र तट, यह खूबसूरत समुद्र तट सूर्य मंदिर से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित है एवं उड़ीसा का सबसे स्वच्छ एवं पवित्र तट माना जाता है। यहां कई वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं, जैसे स्कूबा ड्राइविंग, ऊंट की सवारी एवं शाम के वक्त प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भी आपको यहां मिल सकते हैं।

पूरी (Puri) एक जाना माना प्रसिद्ध तीर्थ है, तो यहां पहुंचने के लिए रेल एवं हवाई मार्ग दोनों ही उपलब्ध है। एवं रुकने के लिए आपको ढेरों लॉज से लेकर बेहतरीन होटल तक के ऑप्शन मिलते है। आप बजट के अनुसार अपना स्टे चूस कर सकते हैं।

दूसरा बंगाल की खाड़ी से सटा अस्तरंगा समुद्र तट

अस्तरंगा समुद्र तट भुवनेश्वर (Bhubaneswar) से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित है। यह अपनी खूबसूरत शाम के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां जाने वाले लोगों का कहना है की शाम को ढलने वाला सूरज का केसरी रंग पूरे आसमान एवं समुद्र जल को केसरी बना देता है।

यह काफी रोमांटिक एवं खूबसूरत होता है, जिस वजह से कपल यहां हमेशा से आकर्षित होते रहे हैं। फोटोग्राफी के दीवानों के लिए तो यह एक आइडिया है। यहां रुकने के लिए सन प्लाजा होटल, सूर्य लॉज, लावण्या लॉज, सन टेंपल होटल काफी प्रसिद्ध है। इनमें आप अपनी बजट के अनुसार कमरे पसंद कर सकते हैं। अस्तरंगा पहुंचने के लिए भुवनेश्वर से सड़क मार्ग द्वारा करीब 3 घंटे का समय लगता है। भुवनेश्वर ही सबसे करीबी एयरपोर्ट है।

तीसरा बंगाल की खाड़ी से ही गोपालपुर सी बीच

पूरे भारत में आने वाले सभी पार्टियों समुद्र तटों में गोपालपुर समुद्र तट (Gopalpur Beach) का अलग ही जलवा है। यहां समुद्र का स्वच्छ एवं साफ जल अपनी रेट के साथ एक एक अनोखी सुंदरता देता है। जिस वजह से सैलानी साल भर यहां आकर्षित होते हैं।

यह भी रुकने के लिए आपको बजट अनुसार ढेरों होटल के ऑप्शंस मौजूद है। इनमें कुछ प्रसिद्ध नाम है, स्वस्ति पाम रिसोर्ट, द रोहिणी होटल, कंट्री साइड रिसोर्ट एवं होटल सागर श्री। यहां पहुंचने के लिए सबसे सुगम रास्ता भुवनेश्वर से ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन जाना होगा जिसका किराया सिर्फ 250 RS है।

चौथा सूर्य मंदिर का चंद्रभागा समुद्र तट

उड़ीसा का सबसे प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है चंद्रभागा समुद्र तट (Chandrabhaga Beach)। चंद्रभान नदी अपना लंबा सफर तय करते हुए इसी स्थल पर समुद्र से मिलन करती है, जिस वजह से इस समुद्र तट का नाम चंद्रभान पड़ा।

यहाँ कि सुनहरी रेत, नारियल के पेड़ों के साथ स्वच्छ समुद्र तट की सुंदरता का आनंद आपको अभिभूत कर देगा। यहां कम बजट में रुकने के लिए पगोरा इन, होटल मनुहार या सूर्या बीच मैं बुकिंग करवा सकते हैं। यह भुवनेश्वर से सड़क मार्ग द्वारा मात्र 2 घंटे की दूरी पर स्थित है।

पांचवा चांदीपुर एवं छठवां रामचांदी समुद्र तट

बालेश्वर जिले के अंदर आने वाला चांदीपुर समुद्र तट अपनी एक अनोखी घटना के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। समुद्री ज्वार के चलते कई किलोमीटर दूर तक इसका पानी जब लौटता है, तो रिसाव के कारण एक अलग ही सुंदरता देखने को मिलती है, प्यार के दीवाने जोड़े आपको यहां अक्सर देखने को मिलेंगे।

यहाँ जाने के लिए 4 घंटे लगेंगे आपको भुवनेश्वर से बालासोर रेलवे स्टेशन की ट्रेन पकड़नी होगी। वही भुवनेश्वर से 65 किलोमीटर दूर एवं कोणार्क मंदिर से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

हमारा छठवां चांदी समुद्र तट, यह अपनी प्राकृतिक सुंदरताओं के लिए प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां व्यवसायिक दृष्टि से प्रकृति का कोई भी दोहन नहीं किया गया। जिस वजह से हनीमून के भी कई कपल से हैं देखे जा सकते हैं। आप अपने नेक्स्ट होलीडे ट्रिप (Holiday Trip) में इन छह जगह को जरूर लिस्ट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here