
Demo File Photo Used
Jabalpur: रेल यात्रा की बात करें अगर, तो ये हर इंसान की लाइफ से जुडी है, हर किसी ने रेल यात्रा का अनुभव किया ही होगा, बचपन में गर्मियों की छुट्टी में ट्रैन से नानी या दादी के घर जाना हो या शादी विवाह में रिश्तेदारी में एक शहर से दूसरे शहर जाना हो, हर एक के जीवन की बहुत मीठी यादें रेल के सफर से जुडी हैं। कुछ लोग अपने काम के कारण रोज़ाना ट्रैन का सफर करते हैं।
कुल मिलकर देखा जाये तो रेल यात्रा हर इंसान के जीवन का एक हिस्सा बन चुकी है, कई बार ट्रैन छूटते छूटते पकड़ ली जाती है, तो कई बार ऐसा भी हुआ की किसी की ट्रैन छूट गयी (Train Missed) हो ऐसे में व्यक्ति का समय और पैसे दोनों का नुकसान हो जाता है।
ट्रेन छूट गयी, क्या इस टिकट से दूसरी ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं
कभी भी देखा जाये तो कोई नहीं चाहता की उसकी ट्रेन छूट जाये पर ऍन मौके पर कब क्या हो जाये कुछ नहीं कह सकते ऐसी स्थिति में हमें ये समझ नहीं आता की अब हम अपनी कन्फर्म टिकट का क्या करें (If you miss your train with a confirmed ticket then what to do) और क्या इसी टिकट में हम इसके बाद की किसी ट्रेन पर यात्रा कर सकते हैं क्या? क्या फिर से हमें टिकट बुक करनी होगी? ये निर्भर करता है आपकी टिकट कौन सी है।

अगर आपने जनरल टिकट खरीदी है, तो आप उस टिकट से दोबारा दूसरी ट्रेन से सफर कर सकते हैं, लेकिन उसकी एक शर्त ये है की यदि आपकी टिकट एक्सप्रेस ट्रेन की है, तो वो दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन पर ही चलेगी आप उस टिकट से सुपर फ़ास्ट ट्रेन या स्पेशल किसी ट्रेन से सफर नहीं कर सकते।
ऐसा करने पर आपको पेनल्टी लग सकती है और यदि आपकी मज़बूरी है की एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट है और अगली ट्रैन सुपर फ़ास्ट से ही सफर करना है, तो आप दोनों ट्रेनों की टिकट के बीच का डिफरेंस बनवा लीजिये ताकि आपको पेनल्टी न देनी पड़े।
कन्फर्म टिकट का क्या करें
यदी आपकी टिकट द्वितीय या प्रथम श्रेणी की है सीट कन्फर्म (Confirmed Ticket) है, तो आप दूसरी ट्रैन में सफर नहीं कर सकते और दूसरी ट्रेन से जाना हो तो आपको दोबारा टिकट लेना ही पड़ेगा तभी आपको आरक्षित जगह मिल पायेगी गर्मियों में या त्योहारों के समय कन्फर्म टिकट मिलने में बड़ा मुश्किल हो जाता है।

अगर जाना बहुत ज़रूरी हो तो वेटिंग टिकट से काम चलाना पड़ता है, अगर फैमिली साथ हो तो मुश्किल हो जाती है, आपकी जो कन्फर्म टिकट है, उसे आप कैंसिल करवा कर रिफंड ले सकते हैं। लेकिन उसकी कुछ कंडीशन होती हैं, आपको कितना रिफंड मिलेगा या कुछ नहीं मिलेगा (Indian Railway Train Ticket Refund and Cancellation Policy) इसको समझना बहुत ज़रूरी है।
टिकट्स का रिफंड कैसे मिलेगा
ट्रेन छूटने के बाद अक्सर खयाल आता है की टिकट का क्या होगा पैसे मिलेंगे या नहीं, तो हम आपको बताने वाले हैं की रेलवे बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के हिसाब से अगर आपकी ट्रैन छूट गयी है, तो आप अपनी टिकट का रिफंड ले सकते हैं।
आपको पैसे मिल सकते हैं, इसके लिए आपको रिफंड क्लेम करना होगा, बस आपको TDR (Ticket Deposit Receipt) File करना होता है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं, इसकी प्रक्रिया आसान होती है, बस आपको कुछ शर्तो के बारे में जानकारी होनी चाहिए इसकी जानकारी आपको आसानी से मिल जाती है।
रिफंड के प्रोसेस क्या है और कितना मिलेगा
आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होते हैं, यदि आपकी ट्रेन के छूटने के नियत समय से 48 घंटे पहले और 12 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल की जाती है, तो टिकट मूल्य का 25 प्रतिशत पैसा काटा जाता है।

यदि ट्रेन के छूटने के नियत समय से 4 घंटे पहले और 12 घंटे के अंदर टिकट रद्द करते हैं, तो टिकट मूल्य का 50 प्रतिशत पैसा काट के रिफंड किया जाता है। आप आईआरसीटीसी वेबसाइट पर जा कर अपनी आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर अपने अकाउंट के अंदर बुक की गयी टिकट में जा कर पीएनआर सिलेक्ट कर TDR फाइल भरना होगा।
फिर TDR फाइल सेलेक्ट पर क्लिक करें, आपको रिफंड का कारण लिस्ट में दिए हुए ऑप्शन से देना होगा। सारे ऑप्शन भरने के बाद OK पर क्लिक करना होगा। आपको रिफंड कब तक मिलेगा, इसकी जानकारी आपको मिल जाएगी।



