
Kochi: हम हमेशा ही अपने जीवन में कुछ बातों को लेकर परेशान रहते हे। हम सोचते है कि मेरी जिन्दगी में पता नहीं यह क्या हों है। कब मेरी जिंदगी सही तरीक़े से चलेगी। मेरी ज़िन्दगी से दुख के बादल कब कम होंगे। यह सवाल हमारे जहन में हमेशा चलते रहते है।
लोग भी हमारें बारे में तरह-तरह की बातें कहते है। जिसे सोचकर हम परेशान रहते है। लेकिन कब क्या हो जाये किसका जीवन सवर जाएं। इसका कोई भरोसा नही होता। इस विषय में कोई भी नहीं जानता कि कब किसकी जिदंगी नया मोड ले लेती है।
ऐसी ही एक कहानी राज्य केरल (Kerala) के एक शख्स की सामने आई हैं। इन व्यक्ति के जीवन में इतना अधिक कर्ज हों गया था, कि इनको अपना कर्ज़ चुकाने के लिए अपनी मेहनत से खड़ा किया गया, अपना मकान तक बेचना पड़ रहा था। लेकिन अचानक ही कुछ ऐसा हो गया कि इस व्यक्ति का जीवन ही पूरी तरह से बदल गया।
अचानक ही इस व्यक्ति के जीवन में इतने पैसे आ गये कि इसकी ज़िंदगी पूरी तरह से बदल गई। आपको बता दे, जब यह व्यक्ति अपना कर्ज जो उसने लिया था, उसे चुकाने के लिए जब मकान बेचने जा रहा था। तब ही कुछ समय पहले उसकी लगभग 1 करोड़ रूपये की लॉटरी लग गई। यह सुनने में फिल्म की किसी स्क्रिप्ट की तरह लगता है लेकिन यह सच है।
बच्चो की शादी तथा मकान बनाने की वजह से डूबे थे कर्ज में
कहते हैं लोग अपने जीवन में जितना कर्ज लेते है। उतने ही उसमें डुबते चले जाते हैं। ऐसे ही इस व्यक्ति के साथ में हुआ। इन्होंने अपने जीवन के खर्जे को चलाने के लिए कर्ज लेते गये। बच्चों की शादी मकान बनाना इन सब के लिए उन्होंने इतना कर्ज कर लिया था कि उन्हें इस कर्ज को खतम करने के लिए अपना मकान तक बेचने की नौबत आ गई थी।
हम जिस व्यक्ति की बात कर रहे है, उनका नाम मोहम्मद बाबा (Mohammad Bava) है। जो एक पेंटर का वर्क करते है। मोहम्मद बाबा केरल के मजेश्वर में रहते है। वह अपनी जिंदगी के कर्ज से बहुत परेशान थे। उनके सर से कर्ज उतरने का नाम नहीं ले रहा था। मोहम्मद बाबा की हालत कर्ज की वजह से ऐसी हो गई थी की उन्हें इससे बाहर निकलने के लिए अपना घर अपने सपनो का घर तक बेचना पड़ रहा था।
50 लाख का था कर्ज
बाबा के परिवार के बारे में बात करें तो मोहम्मद बाबा का परिवार काफी बड़ा है। पेंटर बाबा (Painter Mohammed Bava) अपनी पत्नि मिस अमीना और अपने बच्चो के साथ रहते है। उनके बच्चों की बात करें तो उनका एक बेटा और चार बेटिया है। उनकी बेटिया बड़ी थी।
उन्होंने लड़कियों की शादी अपनी स्तिथि के हिसाब से जैसे तैसे कर्ज लेकर कि थी। मोहम्मद बाबा ने बच्चों की शादी करने के लिए बैंक से कई लाख रुपए लोन लिए थे। पेंटर बाबा ने अपने कई रिश्तेदारों से भी कर्जा लिया था। जिससे उन्होंने मकान बनाया था। इस वजह से वह पूरे ही कर्जदार हो गए थे।

बैंक से 10 लाख रूपये और रिश्तेदारों से 20 लाख रूपये कर्जा उन्होंने ले लिया था। इसी प्रकार उन्होंने और भी कई तरह के लोन लिये जिससे उनके ऊपर 50 लाख रूपये तक का कर्जा हो गया था।
कर्ज चुकाने के लिए घर बेचने का लिया डिसिजन
मोहम्मद बाबा ने अपने कार्य के लिए बैंक और रिश्तेदारों से कर्जा तो कर लिया था। लेकिन इस वजह से धीरे धीरे उनके पूरे परिवार में अशांति सी छा गई थी। हम यह बात बहुत अच्छे से जानते है कि जिनके जीवन में कर्ज होता है। वह व्यक्ति कभी भी चैन की नींद नहीं सो सकता।
कुछ ऐसा ही हो रहा था मोहब्ब्द बाबा के साथ में। उनके सर पर इतना कर्ज था, कि इससे बाहर निकलने के लिए उन्होंने अपने जीवन भर की कमाई के मकान को बेचने का डिसिजन कर लिया। इस घर को बेचने का उनका उद्देश्य सिर्फ यह था कि उनका परिवार कर्ज से बाहर निकल सके।
टोकन लेने वाले थे रविवार की शाम को
मकान को बेचने का डिसिजन ले चुके मोहम्म्द बाबा अपने 2000 वर्गफुट के सपनों के मकान के लिए उन्हें जो ग्राहक मिला था। उनसे टोकन लेने वाले थे। जिस पार्टी से उन्होंने सौदा किया था वह बाबा जी के मकान को 40 लाख रूपये में खरीदने वाली थी। हालांकि उनके घर की कीमत इससे ज्यादा थी।

उनके घर की कीमत की बात करें तो 45 लाख रूपये बाबा ने इसकी कीमत लगाई थी। लेकिन जितना भी सौदा हुआ उतने मे ही वह अपने घर को बेचने को राजी हो गये, क्योंकि उनके सर पर कर्जा बहुत ही ज्यादा था। मोहम्मद बाबा पर कर्ज इतना था कि वह अपने इस मकान को बेचकर ही कर्ज चुका पाते। इसलिए उनको अपने मकान की बोली लगानी पड़ी थी। वह दिन रविवार का था जब उनको शाम को टोकन मिलने वाला था।
लॉटरी लगने से जिंदगी सवर गई
मोहम्मद बाबा जी जिस दिन शाम को टोकन मिलने वाला था। उसकी दोपहर को वह बाजार चले गये। वह हमेशा ही केरल सरकार की 50-50 लॉटरी खरीदा करते थे। रविवार को भी उन्होंने लॉटरी की टिकट (Lottery Ticket) खरीद ली।
मोहम्मद बाबा हमेशा ही बाजार जाकर इस उम्मीद से टिकट लिया करते थे की कभी ना कभी तो मेरी जिंदगी सवर जाएंगी। कभी तो मेरी जिंदगी मे खुशियो की लहर आएगी। इसी ही उम्मीद से बाबा पिछले लगभग 4 माह से लॉटरी का टिकट खदीदा कर रहे थे।
1 करोड़ की लगी लॉटरी
जब बाबा जी ने रविवार को टिकट खरीदे तो उनकी एक झटके में ही जिंदगी बदल गई। हालांकि उन्हे इस बात का पता ही नहीं था कि उनकी जिंदगी इसी रविवार को बदल जायेगी। बाबा ने लॉटरी में एक करोड़ का जैकपॉट जीता।
जब बाबा को पता चला कि उनकी लॉटरी लग गई है, जिससे उनको बहुत सारे पैसे मिलेंगे, तो वह और उनका परिवार बहुत ही खुश हुआ। क्योंकि इस लॉटरी की वजह से उनको ना तो मकान बेचना पड़ेगा और ना ही कर्जे में सर से लेकर पाव तक डूबा रहना पड़ेगा।
आपको बता दे कि मोहम्मद बाबा ने जो 1 करोड़ रूपये की लॉटरी जीती (Won 1 Crore Ru lottery) है। उसमें से उन्हें टैक्स कट हो जाने के बाद 63 लाख रूपये हाथ में मिलेंगे। जिससे वह अपने 50 लाख का पूरा कर्ज चुका लेंगे साथ ही बची रकम से अपना जीवन यापन भी अच्छे से कर पाएंगे।



