
Patna: दोस्तों महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई जहां एक और फिल्म सिटी की वजह से जानी जाती है, वहीं दूसरी ओर शेयर मार्केट जैसा एक महत्वपूर्ण सेक्टर मुंबई में ही स्थापित है इसलिए इसे देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। यह एक ओर समुद्र से घिरा है। जिसके किनारे डिवेलप किया गया है मरीन ड्राइव को।
मुंबई जाने वाला हर एक पर्यटक अपनी ट्रिप का सबसे अधिक समय मरीन ड्राइव (Marine Drive) में ही बिताता है। कई किलोमीटर लंबे इस मरीन ड्राइव में साइकिलिंग ट्रैक, जोगिंग ट्रैक, समुद्र के किनारे बैठकर उसके नजारे को निहारना एवं खाने-पीने के ढेरों ऑप्शंस मिलते हैं। जिस कारण अक्सर लोग अपने काम से थक कर या परिवार के साथ एक अच्छा वक्त बिताने मरीन ड्राइव पर ही जाते हैं।
बिहार (Bihar) सरकार ने भी पटना के गंगा किनारे को मरीन ड्राइव (Patna Own Marine Drive) की तर्ज पर ही डिवेलप करने का निर्णय लिया है। इससे जहां एक और राजधानी की सुंदरता तो बढ़ेगी ही, पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसका काम चालू हो चुका है, आइए जानते हैं क्या कुछ होगा पटना के इस मरीन ड्राइव में।
पटना के गंगा किनारे तैयार हो रहा है मुंबई की तर्ज पर मरीन ड्राइव
दोस्तों जानकारी के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में स्थित पवित्र गंगा नदी (Ganga River) के किनारों को मुंबई से भी अधिक सुंदर मरीन ड्राइव की तर्ज पर डिवेलप करने का निर्णय लिया गया है। राजधानी के विकास एवं पर्यटन की दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण मानते हुए इस प्रोजेक्ट की समीक्षा स्वयं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कर रहे हैं।
पटना के गंगा पथ (मरीन ड्राइव) को अंतरराष्ट्रीय स्तर के रूप में विकसित करने के संदर्भ में आज पुन फॉलोअप मीटिंग की।
हमारी सरकार गंगा रिवर फ़्रंट पर स्टेडियम, मॉल, कल्चरल व रिक्रिएशनल सेंटर, म्यूजियम, पार्किंग, पार्क, वाटर स्पोर्टस एक्टिविटी तथा साइकिलिंग ट्रैक का निर्माण कराएगी। pic.twitter.com/Mtt2ePF7za
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 19, 2023
उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठकर इस पूरी परियोजना को समझा। इसे डिवेलप करने वाले जिम्मेदार संस्था ने डिप्टी सीएम को डिजिटल प्रेजेंटेशन के जरिए पूरे प्रोजेक्ट को विधिवत प्रजेंट किया। इस कार्य को युद्ध स्तर पर किया जाएगा जिससे जल्द से जल्द आम आदमी को इसका लाभ प्राप्त हो सके।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संवारा जाएगा पटना मरीन ड्राइव को
डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने अधिकारियों को हिदायत दी यह पूरी परियोजना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। इसलिए गंगा रिवर फ्रंट कि इस मरीन ड्राइव पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मॉल, म्यूजियम, एलिवेटेड पार्किंग, सुंदर गार्डन,साइकिलिंग ट्रैक, कल्चरल रिक्रिएशन सेंटर डिवेलप किए जायेंगे। इनके साथ ही वॉटर स्पोर्ट्स से संबंधित सभी प्रकार की फैसिलिटी उपलब्ध होंगी जिस वजह से पटना के लोगों को वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने अब गोवा या अंडमान निकोबार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बिहार की राजधानी को सुंदर बनाते हुए पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इस परियोजना में दो तरह के स्टेडियम बनाने का प्रपोजल दिया गया है, जिसमें एक स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए होगा। वही दूसरे स्टेडियम वह फुटबॉल जैसे खेलों के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इस वजह से परियोजना अधिकारियों का मानना है कि पूरे राज्य बल्कि देशभर से लाखों सैलानी पर्यटन की दृष्टि से यहां हर साल आएंगे।
According to Wikipedia Jp Ganga Path (Ganga Pathway) or Patna Marine Drive is an expressway.
But now it has become a Tourist attraction.#patna #Bihar pic.twitter.com/IuIPFsvLmi
— The Bihar Index (@IndexBihar) April 4, 2023
जिससे एक तरफ पटना शहर का रेवेन्यू बढ़ेगा, वही इससे जुड़े व्यापार एवं अन्य लोगों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा। इसीलिए इस परियोजना से जुड़े प्रत्येक कड़ी जैसे विधिवत पार्किंग, होटल, लॉन इत्यादि को पर्यटन की दृष्टि से सुविधाजनक रखा जाएगा।
रिवरफ्रंट डेवलपमेंट परियोजना पर राजधानी के घाटों को सवारने काम चल रहा
को बता दें पटना के रिवरफ्रंट परियोजना में करीब 20 घाटों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिवेलप किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इन 20 घाटों में से 16 घाट के सौंदर्यीकरण का काम पहले ही संपन्न हो चुका है।
बदलते बिहार का प्रमाण!
कभी सड़क के रास्ते पर भी सड़क नहीं होती थी, आज गंगा जी के किनारे और उनके ऊपर भी एक्सप्रेसवे तैयार है।
पटना में गंगा नदी के किनारे बने जेपी गंगा पथ का विहंगम दृश्य…#developingBihar#pragatikahighway pic.twitter.com/BthVHLMOCR
— Nitin Nabin (@NitinNabin) June 25, 2022
बाकी 4 घाटों का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस परियोजना को सफल बनाने के लिए पटना सरकार के नगर विकास आयोग, पर्यटन विकास विभाग एवं योजना पथ निर्माण विभाग एक साथ मिलकर इन सभी प्रोजेक्ट को डिवेलप करने में जुटे हुए हैं।



