पुलिस विभाग में कारपेंटर पिता की बेटी संगीता कालिया IPS बनने से पहले 6 नौकरियां छोड़ चुकी है

0
678
Sangeeta Kalia IPS
IPS Sangeeta Kalia Success story in Hindi. Sangeeta Kalia IPS has slammed Haryana BJP Minister two times and she got transfer. Dabang Lagy IPS of Haryana.

Photo Credits: Twitter

Karnal: आज हम एक तेज़ तर्रार महिला पुलिस अफसर के बात कर रहे है। हरियाणा की महिला आईपीएस अफसर संगीता कालिया (Sangeeta Kalia) की कहानी बहुत प्रेरणादायक है। उनके पिता पुलिस विभाग में कारपेंटर का काम किया करते थे। संगीता कालिया 6 नौकरियां छोड़कर आईपीएस (IPS) बनीं थी। पुलिस सेवा में SP पद पर रहते हुए 2 बार एक ही भाजपा मंत्री से भिड़ी और इसके लिए उन्होंने सजा भी झेली थी।

संगीता कालिया हरियाणा के भिवानी जिले के एक साधारण परिवार में जन्मी सामान्य लड़की थी। वे पढाई में बहुत अव्वल रही है। सबसे अच्छी बात यह रहे की जिस पुलिस विभाग में उसके पिता कारपेंटर हुआ करते थे, उसी विभाग में बतौर SP उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी। आईपीएस संगीता कालिया के पिता धर्मपाल फतेहाबाद पुलिस में कार्यरत थे और 2010 में रिटायर हुए।

संगीता ने अपनी पढ़ाई भिवानी से की और 2005 में पहली बार UPSC परीक्षा दी, पर हुआ नहीं। फिर 2009 में तीसरे प्रयास में परीक्षा पास करने के सफल रही। संगीता कालिया ने एक हिंदी अख़बार को बताया था की उन्हें पुलिस में आने की प्रेरणा उड़ान सीरियल देख कर और उनके पिता से मिली है। उनके पति विवेक कालिया भी हरियाणा में एचसीएस हैं। संगीता कालिया छह नौकरियों के ऑफर को छोड़कर पुलिस विभाग में आईं थी।

संगीता कालिया तब मीडिया की सुर्ख़ियों में आई थी, जब साल 2018 में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से विवाद हुआ था। अनिल विज फतेहाबाद में कष्ट निवारण समिति की बैठक ले रहे थे। नशे की बिक्री संबंधित एक शिकायत पर विज ने संगीता कालिया से जवाब मांगा।

तब संगीता कालिया ने जवाब दिया कि हमने शराब तस्करों पर साल में ढाई हजार मामले दर्ज कर दिए। पुलिस किसी को गोली तो मार नहीं सकती। इसी बात पर मंत्री विज व संगीता कालिया के बीच बहुत तू तू में में हुई थी। जिसके बाद बैठक बीच में ही रोकनी पड़ी थी।

इसके बाद दूसरी बार भी मंत्री विज से भिड़ने के बाद संगीता कालिया रेवाड़ी से ट्रांसफर होकर पानीपत आईं और पानीपत में फिर से उनका सामना मंत्री अनिल विज से हो गया। यहाँ भी वे मंत्री विज के गुस्से का शिकार हो गई। उन्होंने महिला एसपी की शिकायत सीएम खट्टर से कर दी। जिसके चलते एसपी कालिया का सवा 2 माह के भीतर दोबारा से ट्रांसफर कर दिया गया था।

बता दें कि आईपीएस संगीता कालिया मूलरूप से भिवानी जिले की रहने वाली हैं। फतेहाबाद के बाद उनका तबादला रेवाड़ी किया गया। उसके बाद कुछ समय तक भिवानी व पानीपत में रहीं। अब वह रेलवे में एसपी के तौर पर कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here