राजधानी दिल्ली का नाम बदला जाये, देश के बड़े वकील सुब्रमण्यम स्वामी की मांग

0
413
Swami Subramanaim
Subramanian Swamy tweets, Hindu Renaissance requires the renaming of New Delhi as Indraprastha. Research of Dr Neera Misra is sufficient for renaming. A great sage in Tamil Nadu told me that unless the Capital of India is named Indraprastha, we shall remain a nation in conflict.

Delhi: देश की सत्ता के काविज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जाने माने वकील सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) हमेशा अपने बयान और ट्वीट्स के माध्यम से मीडिया और सोशल मीडिया में छाए रहते है। स्वामी हमेशा अपनी बातों को बेबाकी से रखते हुए साबुत भी पेश करते हैं।

ऐसे में एक बार फिर से सुब्रमण्यम स्वामी सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस बार उन्होंने राजधानी दिल्ली का नाम बदलने की मांग कर दी है। ऐसा करने के पी पीछे स्वामी ने एक वजह भी बताई है। इसके लिए उन्होंने द्रौपदी ट्रस्ट की डॉक्टर नीरा मिश्रा द्वारा किए गए एक शोध का भी हवाला दिया है।

भाजपा नेता स्वामी ने दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ (Indraprastha) रखने की मांग को उठाया है, उन्होंने ट्विटर पर कि डॉ नीरा मिश्रा के शोध का जिक्र किया है। इसके अलावा ही डॉ स्वामी ने लिखा कि तमिलनाडु के एक महान ऋषि ने मुझे बताया कि जब तक दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ नहीं कर दिया जाता, तब तक देश में विवादों की स्थिति बनी रहेगी।

बता दें कि डॉक्टर मिश्रा ने शोध किए हैं, जिनसे यह तो प्रमाणित होता है कि वर्षों पहले मौजूदा दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ ही हुआ करता था। यह भी बताया गया है कि महाभारत में उल्लेख है। इसके अलावा साल 1911 में सरकार की अधिसूचना में भी इसका प्रमाण मिलता हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के रिकॉर्ड के साथ ही ब्रिटिश एवं मुगल शासन के रास्ता और अन्य रिकॉर्ड में भी इसका नाम इंद्रप्रस्थ होने का ही उल्लेख है।

बताया जाता है की दिल्ली का पुराना नाम “इंद्रप्रस्थ” था । जिसके साक्ष्य भारतीय महाकाव्य ‘महाभारत’ में मिलते हैं। उस समय यह पांडवों की राजधानी हुआ करता था। इंद्रप्रस्थ का मतलब होता है, इंद्रदेव का शहर, मतलब जहां पर इंद्र निवास करते हैं। दिल्ली 1483 वर्ग किलोमीटर में है। जो भारत का जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा महानगर है, जिसमें करीब दो करोड़ जनसंख्या निवास करती है।

दिल्ली भारत की एक प्रमुख यमुना नदी के किनारे पर स्थित बहुत ही प्राचीन नगर है जिसका इतिहास बहुत पुराना है। दिल्ली का प्राचीन नाम इंद्रप्रस्थ था, जो हस्तिनापुर की राजधानी थी। इसके बाद इसको यमपुरी भी कहा गया। इसका मध्यकालीन स्वरुप राजपूत राजा अनंगपाल के द्वारा स्थापित किया गया। आज हम इसे दिल्ली कहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here