
Noida: एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाले बच्चे को लेकर लोगों की यही राय होती है, कि वह एक दिन छोटा मोटा काम करेगा या फिर अपने पापा के छोटे से बिजनेस को आगे बढ़ाकर घर परिवार की मदद करके अपना जीवन सरल और साधारण तरीके से यापन करेगा।
गरीब माता पिता की हमेशा से यही चाहत रही है, कि उनका बच्चा कुछ ऐसा करे जिससे उनकी गरीबी दूर होये और उनके बच्चे का पूरा भविष्य सुरक्षित हो जाये। गरीब माता पिता भले ही कितनी भी परेशानी काट ले। लेकिन वह किसी भी कीमत पर अपने बच्चे को आगे बढ़ाते है।
माता पिता उनकी पढ़ाई लिखाई में कोई कमी नहीं रखते। वह भले ही भूखे सो जाते है, लेकिन अपने बच्चें को भूखे नहीं सोने देते। बच्चा जो करना चाहता है उसके लिए अपनी सारी पूँजी लगाने में भी गरीब माता पिता संकोच नहीं करते।
गरीब किसान के बेटे ने यूपीएससी पास की
आज की हमारी सक्सेस स्टोरी (Success Story) एक गरीब किसान के परिवार से संबंध रखने वाले आलोक भाटी (Alok Bhati) की है। आलोक भाटी जिनके परिवार ने अपने जीवन की सारी जमा पूंजी अपने बच्चे की शिक्षा में लगा दी। बस इस उम्मीद में कि एक दिन उनका बेटा जरूर सफल होगा।
आलोक ने भी अपने परिवार की उम्मीद को निराश नहीं किया ओर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करके इसमें सफलता प्राप्त की और 481 रैंक (UPSC 481 Rank) हासिल कर आईपीएस अधिकारी बन गये। गरीब परिवार मे जन्में आलोक के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।
आलोक ने इस परीक्षा की तैयारी में खुद को पूरी तरह झोंक दिया था, तब जाकर वह देश की सबसे कठिन परीक्षा को पास करने में सफल हो पाये है। सिर्फ पास ही नहीं किया बल्कि आलोक ने इसमें अच्छी रैंक भी हासिल की है।
पिता ने जीवन की सारी पूँजी बेटे की पढ़ाई में लगा दी
आलोक का परिवार शुरू से ही चाहता था कि उनका बेटा आनोखा काम करें। उनका सपना था कि उनका बेटा यूपीएससी की तैयारी करें। इसलिए उन्होंने कभी भी आलोक की पढ़ाई को लेकर कोई कमी नहीं की।
उन्होंने अपने जीवन की सारी पूंजी सिर्फ आलोक की पढ़ाई में लगा दी। आज की बात की जाये तो आलोक एक सफल आईपीएस अधिकारी बन चुके है। आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) बनकर उन्होंने अपने परिवार का नाम ऊँचा किया है। जिससे उनका पूरा परिवार बहुत ही खुश है।
आलोक ने ग्रेटर नोएडा से पूरी की प्रारंभिक शिक्षा
आलोक भाटी ग्रेटर नोएडा के एक छोटे से गॉंव चिरहैरा (Village Chithera) में रहते है। वह एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखते है। उनके पिताजी छोटी मोटी खेती बाड़ी किया करते है। इसे साथ ही उनके पिताजी दूध भी बेचने का काम करते है।
आलोक की शुरूआती पढ़ाई की बात की जाये, तो उन्होंने ग्रेटर नोएडा से ही अपनी स्कूलिंग की है। वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थे। इसकी वजह से वह कभी भी किसी भी परीक्षा में असफल नहीं हुए। आलोक ने अपनी पढ़ाई ग्रेटर नोएडा के ही दादरी में हिन्दी मीडियम स्कूल से की है।
स्नातक की पढ़ाई के दौरान की यूपीएससी की तैयारी
स्कूलिंग करने के बाद आलोक ने स्नातक के लिए आलोक ने ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में ही एडमिशन लिया। ग्रेजुएशन करने के साथ ही आलोक ने यूपीएससी की तैयारी करना प्रारंभ कर दिया था। आलोक बताते है कि उन्होंने अपने जीवन में पढ़ाई को भगवान की तरह पूजा है।
वह बताते है कि उन्होंने ईमानदारी के साथ हर एग्जाम की तैयारी की है। इस वजह से वह हमेशा ही सफल होते आये है। उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत की जिस कारण उन्हें इस परीक्षा में भी निराश नहीं होना पड़ा।
Congratulations to all candidates to cleard the most prestigious UPSC exam , specifically Mr Alok Bhati to Grab IPS resident of neighbor village Chithera . Wish you all for successful tenure ahed . pic.twitter.com/yNW3xXvIe1
— Arun Bhati (सत्यसाधक) (@ArunBha58038289) May 31, 2022
आईपीएस अधिकारी बनने वाले आलोक अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों के बारे में जानकारी देते हुए कहते है, कि देश की कठिन परीक्षा यूपीएससी की तैयारी करने के पहले वह एनडीए की तैयारी किया करते थे। लेकिन उनके दॉंतो में कुछ समस्या आने की वजह से उन्होंने इस तैयारी को छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा की भी तैयारी की। इसके लिए वह ट्रेनिंग भी लिया करते थे।
481 रैंक प्राप्त कर बने आईपीएस अधिकारी
आलोक बताते है कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी 2021 में शुरू की थी। इस परीक्षा की तैयारी उन्होंने पूरे फोकस के साथ में ईमानदारी से की। हर सब्जेक्ट को सही समय दिया। जिस वजह से कम समय में ही वह इस परीक्षा को क्लीयर कर पाये। उन्होंने पहले ही प्रयास में प्रारंभिक ओर मुख्य परीक्षा को निकाल लिया। परीक्षा पास करने के साथ ही अच्छी रैंक भी हासिल कर ली। 481 वी रैंक हासिल करके आलोक आईपीएस अधिकारी बन गये।
Congratulations… Alok Bhati
UPSC/413/IPS
Really proud moments ..to the family.
We wish you all success in life.
Best of luck….#AlokBhati pic.twitter.com/BtJz3rGK3v— Sumit Bhati (@sumitbhati2002) June 2, 2022
जब आलोक (IPS Alok Bhati) की सफलता के बारे में सबको पता लगा। तो सभी ने उन्हें बधाई दी। आलोक ने इस पद को हासिल करके अपने परिवार का जो मान बढ़ाया है, उससे उनका परिवार बहुत ही गर्वित महसूस कर रहा है। उनके परिवार का कहना है कि आईपीएस बनकर आलोक ने उनका सपना पूरा किया है। अपने बेटे की सफलता पर आलोक का परिवार बहुत ही खुश है।



