सड़क के कुत्ते की एक बच्चे से दोस्ती हुई, वह कुत्ता इस वजह से 5 KM तक दौड़ता रहा: Viral Video

0
16365
Dog Viral Video
Agra Dog Viral Video. A video showing a stray dog chasing a battery rickshaw for five kilometres went viral on social media.

Agra: जानवरो के जैसी वफादारी आजकल इंसानों में नहीं रही। इसानों से ज्‍यादा वफादार जानवर होते है, यह लाइन तो हमने सुनी है। पर आज हम जिस खबर को लेकर आये है, उसे जानने के बाद आप इस बात को मानने भी लगेगें। वैसे तो लगभग हर जानकर वफादार होता है। पर कुत्‍ते को दुनिया का सबसे वफादार जानवर माना जाता है।

कहा जाता है, कि अगर कुत्‍ते (Dogs) ने एक बार किसी को अपना मालिक मान लिया। तो वह उसके लिए सदैव ही वफादार बन जाता है। यहॉ तक की वह उसके लिए जान भी दे देता है। हमनें फिल्‍मों में भी ऐसी बहुत सी स्‍टोरी देखी है जिसमें कुत्‍तें आपने मालिकों से वफादारी करते हुए नजर आते है।

लेकिन आजकल के व्‍यक्‍तियों में कुत्‍तों की तरह बफादारी और दोस्‍ती निभाने का गुण नहीं रह गया है। कहते है कि मनुष्‍यों को कुत्‍तों से सीखना चाहिए। कि किस तरह दोस्‍ती और वफादारी निभाई जाती है।

अभी के समय में सोशल मीडिया पर वायरल एक कुत्‍ते का वीडियो (Dog Viral Video) बहुत ही वाहवाही लूट रहा है। इस वीडियों में कुत्‍ते की वफादारी और दोस्‍ती को दिख रही है। इस वीडियों में एक कुत्‍ता रिक्‍शा के पीछे भागता हुआ दिख रहा है।

कुत्‍ते ने 5 किलोमीटर तक किया ई रिक्‍शे का पीछा

हम जिस वायरल वीडियों (Viral Video) की बात कर रहे है वह उत्‍तरप्रदेश राज्‍य के आगरा में एक स्‍ट्रीट डॉग का है। इस वीडयो में एक कुत्‍ता बैट्री रिक्‍शा का पीछा कर रहा है। यह कुत्‍ता रिक्‍शा का 5 किलोमीटर तक पीछा करता है।

आपको बता दे, कि यह कुत्‍ता ऐसे ही इस रिक्‍शा के पीछे नहीं भाग रहा है। वह इसलिए इस रिक्‍शे के पीछे भा्ग रहा है। क्‍योंकि उस बैट्री रिक्‍शे (Battery Rickshaw) में एक परिवार अपने घर का सारा सामान लेकर जा रहा था। यह देखकर कि परिवार कही दूर जा रहा है, कुत्‍ता उस परिवार का पीछा करता है। आखिर क्‍यों कर रहा था कुत्‍ता उस परिवार का पीछा आइये विस्‍तार से जानते है।

अपने दोस्‍तों के खो जाने के डर से वह भागता रहा

यूपी (Uttar Pradesh) राज्‍य के आगरा (Agra) शहर के जगदीशपुरा में स्थित मारूति स्‍टेट चौराहे के नजदीक में एक परिवार किराये से रूम लेकर रहता था। वह परिवार अपना पुराना किराये का घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने जा रहा था। इसलिए वह परिवार अपने घर का सारा सामान रिक्‍शा में लेकर नई जगह जा रहे थे।

इस परिवार के बच्‍चे एक स्‍ट्रीट कुत्‍ते (Street Dogs) को काफी पसंद करते थे। वह हमेशा उनकी मदद किया करते थे और उनके साथ खेला भी करते थे। इस वजह से यह बच्‍चे वहा के उस स्‍ट्रीट डॉग से काफी घुल मिल गये थे। बच्‍चों ने कुत्‍ते के साथ में काफी समय भी बिता लिया था। जिस वजह से स्‍ट्रीट डॉग और परिवार के बच्‍चो के बीच में काफी अच्छी मित्रता हो गई थी।

सोशल मीडिया पर वीडियों हुआ खूब वायरल

जब यह परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहा था। तो रिक्‍शे में बच्‍चों को जाते हुए स्‍ट्रीट डॉग ने देख लिया। सामान को साथ में देखते ही कुत्‍ता समझ गया कि उसके दोस्‍त कही दूर जा रहे है। यह देखने के बाद कुत्‍ता उस रिक्‍शे की पीछा करने लगा।

वह कुत्‍ता बहुत देर तक उस रिक्शे के पीछे भागता रहा। बेट्री रिक्‍शे में बैठकर परिवार लोहामंडी साइड जा रहे थे। कुत्‍ता जब इनका पीछा कर रहा था। तब पीछे से आ रहे रवि गोस्‍वामी नाम ने शख्‍स ने कुत्‍ते को रिक्‍शा के पीछे भागता हुआ देखा और वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

परिवार ने रिक्‍शा रूकवा कर अपने साथ बिठाया

वह कुत्‍ता रिक्‍शे के पीछे तब तक भागा जब तक वह रिक्‍शा रूक नहीं गया। कुत्‍ता 5 किलोमीटर तक उस बैट्री रिक्‍शे के पीछे भागा। जब परिवार ने देखा कि कुत्‍ता उनका पीछा कर रहा है। तो उन्‍होंने रिक्‍शा रूकवा कर उस कुत्‍ते को उठाया और अपने रिक्‍शे में बैठाकर साथ में ले गये।

रवि से जब इस वीडियों के बारे मे जानकारी ली गई, तो वह कहते है कि कुत्‍ता बहुत दूर तक रिक्‍शा का पीछा करता रहा। जब परिवार ने कुत्‍ते को देखकर अपने ई रिक्‍शे को रोककर उसमें उसे बिठाया तब जाकर वह कुत्‍ता रूका।

बच्‍चों संग हो गई थी गहरी दोस्‍ती

आपको बता दे कि कुत्‍ता अपने दोस्‍तो कि वजह से रिक्‍शा का पीछा कर रहा था। परिवार के बच्‍चे कुत्‍ते को रोज रोटी दिया करते थे। इसलिए कुत्‍ते को उन बच्‍चो से बहुत ही लगाव हो गया था। बच्‍चे भी कुत्‍ते को बहुत पसंद करते थे। वह उसके साथ खेला करते थे।

ज्‍यादा समय बीताने की वजह से बच्‍चे और कुत्‍ते में एक बंधन बन गया था। इसलिए कुत्‍ते ने रिक्‍शा में सामान ले जाते हुए बच्‍चे के परिवार को देखा, तो वह ई रिक्‍शा के पीछे दौड़ लगाने लगा। कुत्‍ते ने भागते भागते 5 किलोमीटर (Dog Run For 5 KM) की दूरी तय कर ली थी।

कुत्‍ते को इस तरह रिक्‍शे के पीछे भागते हुए वीडियों में देखकर लोगों की आंखे नम हो गई। कुत्‍ते और बच्‍चे की यह दोस्‍ती बहुत ही इमोशनल है। बच्‍चे और कुत्‍ते के बीच के प्‍यार के इस बंधन को देखकर आपकी ऑंखे भी नम हो जायेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here