Photo Credits: ANI
भारतीय वायु सेना द्वारा बालाकोट में एयरस्ट्राइक के बारे में तो हर भारतीय को जानकारी है, पर ये बात हर कोई शख्स नहीं जानता की इस मिशन को अंजाम देने में एक भारतीय महिला अफसर भी मौजूद थी। ये भारतीय महिला अफसर भारतीय वायु सेना के बालाकोट हवाई अड्डे पर पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के दौरान उड़ान नियंत्रक के रूप में कार्य को अंजाम दे रही थी।
ये भारतीय महिला थी Squadron leader, मिंटी अग्रवाल। इन्हें वायुसेना द्वारा सम्मानित किया गया है। वायु सेना की अफसर मिंटी अग्रवाल ने कुछ दिन पहले ही मीडिया के द्वारा लिए गए इंटरव्यू में अपना एयरस्ट्राइक का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को हमने गैर-सैन्य शिविरों में बालाकोट मिशन को कामयाबी पूर्वक सफलता हासिल की।
भारतीय वायु सेना की महिला मिंटी अग्रवाल ने मीडिया में बताया
उन्होंने कहा कि हमें पाकिस्तान के द्वारा जवाबी कार्रवाई की आशा थी, हम इसके लिए पूरी तरह तैयार थे और उन्होंने केवल 24 घंटे में जवाबी कार्रवाई की। भारतीय महिला मिंटी अग्रवाल ने बताया कि हमारे पास कुछ Extra विमान थे जो पाक विमानों को पलटवार जवाब देने के लिए Ready थे और हमने बाद में पाक विमानों का मुकाबला करने के लिए इन Extra विमानों का उपयोग किया।
पाक विमान हमारे विमानों का नष्ट करने के इरादे से आए थे
पाकिस्तान के विमान हमारे विमानों का नष्ट करने के इरादे से आए थे, लेकिन हमारे नियंत्रकों, पायलटों और टीम की मजबूती के कारण उनके मिशन को सफल होने नही दिया गया। इस बार भी पाकिस्तान की नापाक चाल असफल रही थीं।
भारतीय महिला मिंटी ने बताया कि उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन की भी Help की थी। उन्होंने कहा कि मैं अभिनंदन को हवाई स्थिति की इन्फॉर्मेशन उपलब्ध करा रही था। इसके साथ-साथ शत्रु विमान के बारे में इन्फॉर्मेशन भी मेरे द्वारा अभिनंदन को दी जा रही थी।



