Prayagraj, UP: उत्तरप्रदेश की राजनीति का सितारा माने जाने वाले कुँवर रघुराज प्रताप सिंह(Raghuraj Pratap Singh) जो कि ‘राजा भैया’ के नाम से उत्तरप्रदेश में ही नही पूरे भारत मे प्रख्यात है, अब वे प्रताप गढ़ की राजनीति से बाहर निकल कर पूरे उत्तरप्रदेश में छा जाने के मकसद से आगे बढ़ रहे है। इसी सिलसिले में उनकी पार्टी जनसत्ता दल के अन्य कार्यलय उत्तरप्रदेश के अन्य शहरों में खोले जा रहे है।
वह दिन दूर नही जब राजा भैया (Raja Bhaiya) और उनकी पार्टी जनसत्ता दल उत्तरप्रदेश की राजनीति में नये झंडे गाढेगी। जनसत्ता दल (लो.) पार्टी, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैयाजी है, के पार्टी के प्रयागराज (इलाहाबाद)के कार्यालय का उद्घाटन व पार्टी सदस्यता अभियान दिनांक 13 अक्टूबर 2019 दिन रविवार सांय 3 बजे सिविल लाइन (पी. सी. ज्वेलर्स के पास) सुनिश्चित किया गया है।
राजा भैया की पार्टी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बड़े नेता आएंगे
इस उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय महासचिव डा. कैलाश नाथ ओझा, कुंवर अक्षयप्रताप सिंह (गोपाल जी) M.L.C., पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र कुमार,प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सरोज (विधायक बाबागंज) पूर्व विधायक हाजी मुन्ना साहब, जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतापगढ़ उमाशंकर यादव व कई ब्लॉक प्रमुखों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
राजा भैया के समर्थकों का जनता से आग्रह
राजा भैया के समर्थकों और उनकी पार्टी Jansatta Dal (Loktantrik) के कार्यकताओ ने सभी से निवेदन किया है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के साथ उपस्थित हो कर राजा भैया के हाथों को मजबूत बनाने का काम करें। राजा भैया के समर्थको ने यह निवेदन किया है कि इस कार्यक्रम में ज़ादा से ज़ादा संख्या में आकर राजा भैया को और भी मजबूत बनायें।
जनता को राजा भैया से है काफी उम्मीदें
जब हमारी टीम ने उत्तरप्रदेश के लोगो से चर्चा की तो लोगो ने राजा भैया के प्रयासों को सराहनीय बताकर उनकी तारीफ की। जानकरों के मुताबिक भविष्य में होने वाले चुनावों में राजा भैया को भारी समर्थन और भारी संख्या में बहुमत मिलने आसार जताए जा रहे है। कार्यक्रम के निवेदक मयंक प्रताप सिंह ने बताया भी वे और पार्टी कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा और जनता के प्रति सेवा भाव के साथ कार्य में तत्पर हैं और उन्होंने जनता से भारी तादाद में आने की अपील भी की है।




