
Babuganj, Uttar Pradesh: भदरी रियासत के संयोजन में प्रतिवर्ष बाबूगंज (कुण्डा) में लगने वाले ऐतिहासिक दुर्गा पशु मेले में विजयदशमी के दूसरे दिन आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में मा. श्री राजा भइया जी ने शामिल होकर सभी पहलवानो का सम्मान किया और उनको प्रोत्साहित किया।
राजा भैया भारतीय राजनीति खासकर उत्तरप्रदेश के बहुचर्चित राजनेता है। राजा भइया जी का मुख्य अतिथि के रूप में जोरदार स्वागत हुआ। माननीय राजा भइया जी ने प्रतियोगिता में पहुचकर पहलवानो का मनोबल बढ़ाया। राजा भइया के बारे में कहा जाता है कि उन्हें पहलवानी का बहुत शौक है। वे शुरू से ही पहलवानी के फैन रहे है।
आपको बता दें की राजा भैया को पहलवानी के अलावा घुड़सवारी का भी शौक हैं। उन्होंने अपने ट्विटर की कवर फोटो में भी घुड़सवारी करते फोटो लगाई हुई हैं। आज माननीय राजा भैया ने पहलवानों ने बीच दंगल में आकर सभी का मनोबल बढ़ाया।
विजयदशमी के दूसरे दिन आयोजित दंगल प्रतियोगिता
विजयदशमी के दूसरे दिन आयोजित भदरी रियासत के संयोजन में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी देशों के कोने-कोने से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता में कौशाम्बी के पहलवान रामकृष्ण ने बाजी मारी। भदरी मेला मैदान में दशहरे के मौके पर कुश्ती प्रतियोगिता हुई।
इसमें जिले के अलावा फैजाबाद, हरियाणा, कानपुर, आदि इलाकों से आए पहलवानों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कौशाम्बी के रामकृष्ण तिवारी का मुकाबला हरियाणा के पहलवान जैमल पठान से हुआ। इसमें पहलवान रामकृष्ण तिवारी ने जीत हासिल की। अंत में आयोजकों ने विजेता और उप विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कौशांबी के पहलवान रामकृष्ण तिवारी नें जीत दर्ज की
दंगल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कौशांबी के पहलवान रामकृष्ण तिवारी ने हरियाणा के पहलवान जैमल पठान को हराकर जीत दर्ज की। सभी मुकाबले रोमांचक रहे। मुकाबले में पहलवानों ने अपने अपने दांव पेच का प्रदर्शन कर वंहा उपस्थित सभी दर्शकों को रोमांचित किया।
चैम्पियन कुश्ती के लिए हरियाणा के पहलवान जैमल पठान अखाड़े में पहुंचे। दोनों कौशाम्बी और हरियाणा के पहलवानो बीच काफी देर तक कांटे का मुकाबला होता रहा। आखिर में रामकृष्ण ने जैमल को पटकनी देकर चैम्पियन शील्ड अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि ने कौशाम्बी के पहलवान रामकृष्ण तिवारी को चैम्पियन शील्ड और नकद पुरुस्कार से नवाजा।
मुकाबला इतना रोमाचित था कि सभी दर्शको की निगाहें कांटे के मुकाबले में पहलवान रामकृष्ण तिवारी पर लगी रही। आखिरकार उन्होंने पहलवान जैमल पठान को चित कर खिताब अपने नाम किया। कुश्ती के दोनों चैम्पियन को पूर्व मुख्य अतिथि ने शील्ड और पुरस्कार दिया। इस अवसर पर राजा भैया ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।



