2023 में अकेले ही ICC World Cup की मेजबानी करेगा भारत: Ek Number News

0
796

2019 के Cricket World Cup का खुमार अब समाप्त हो चुका है और 2019 के World Cup में विश्व को नया विश्व विजेता (England) भी मिल गया। खवरो के मुताविक इंग्लैंड को क्रिकेट का जन्मदाता भी माना जाता है, इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को मात देकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया है।इंग्लैंड ने प्रथम बार अपनी मेजबानी में World cup की ट्रॉफी पर अपनी मोहर लगा दी।

खास बात यह है कि इस बार का ICC World Cup टूर्नामेंट इंग्लैंड की मेजबानी में ही खेला गया था। इससे पहले के भी दो World Cup को भी मेजबान करने वाले देशों ने ही अपना कब्जा किया था।

2011 के वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत ने संयुक्त रूप से पाकिस्तान,श्रीलंका,और बांग्लादेश के एकजुट होकर की थी। अपनी इस संयुक्त मेजबानी में India टीम ने Cricket World Cup के खिताब पर अपना कब्जा बना लिया था।

2019 के बाद अब Next World Cup की मेजबानी की जिम्मेदारी भारत को दी गई है। भारत 2023 में होने वाले World Cup टूर्नामेंट की मेजबानी अकेले करेगा, लेकिन यह प्रथम बार ऐसा अवसर होगा, जब भारत इसकी मेजबानी किसी के साथ मिलकर नही करेगा अकेले ही इसका जिम्मा लेगा।
इससे पूर्व भी 1983,1996,और 2011 में भी भारत ने world cup की मेजबानी की थी। लेकिन इन तीनों ही बार भारत ने अकेले नही की थी मेजबानी संयुक्त रूप से पाकिस्तान,श्रीलंका,और बांगलादेश के साथ मिल कर world cup की मेजबानी की थी।

इस बार आईसीसी ने केवल भारत में ही 2023 के World Cup के आयोजन को करने का ऐलान किया है। आईसीसी ने यह ऐलान सुरक्षा मुद्दों को देखकर लिया है। बांग्लादेश,श्रीलंका,और पाकिस्तान के मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आईसीसी को यह लगता है कि world cup जैसे बड़े टूर्नामेंट का आयेजन फिलहाल उन देशों में कराना उचित नहीं होगा। भारत अकेले ही इसका जिम्मा ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here