एक किसान ने करोडो की जमीन दान की, ताकी गरीब बच्चे IAS बन सकें: Ek Number

0
463

निर्धन परिवार के बच्चों को IAS बनाने के लिए एक किसान ने अपनी 32 करोड़ की प्रॉपर्टी दान देकर रिकॉर्ड बनाया। कहावत है कि जिसका कोई नही होता, उसका भगवान होता है। आज किसान साक्षात भगवान बनकर गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रहा है। अपने बच्‍चों का भविष्‍य को अच्छा बनाने की पहल हर माता-पिता की होती है और इसके लिए वे हर मुश्किल से मुश्किल प्रयास करते हैं।

लेकिन जो गरीब निर्धन असहाय बच्‍चों का भविष्‍य बनाने के लिए बलिदान त्‍याग करता है, उसके व्‍यक्तित्‍व को शब्‍दों में बखान करना असंभव है।
आज महाराष्ट्र के एक किसान जिनका नाम काशीनाथ गोविंद पाटिल है इन्होंने ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। उन्‍होंने गरीब और असहाय परिवार के बच्चों को आईएएस बनाने की पढ़ाई के लिए अपनी 32 करोड़ की प्रॉपर्टी दान में दे है।

जिससे गरीब परिवार का बच्चा आईएएस बन सके उसकी पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई रुकावट ना आये। आज के दौर में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को आईएएस की तैयारी करने में बहुत प्रकार की मुश्किलों से झुझकर उनका सामना करना पड़ता था। जिसको देखकर उन्‍होंने ये अहम फैसला लिया, की वो हर गरीब बच्चों को आईएएस बनाने में मदद करेंगे।


महाराष्ट्र के काशीनाथ गोविंद पाटिल का कहना है कि उनकी इस पहल के चलते आने वाले दौर में उत्तर महाराष्ट्र से भी कई बच्चे आईएएस की list में अपना स्थान सुनिश्चित करेंगे। उनकी यह पहल गरीब बच्चों की आईएएस की पढ़ाई में बहुत मदद करेगी। पाटिल ने गरीब परिवार के बच्चों की कठिनाईयो को देखते हुए ही अपनी 32 करोड़ की कीमत वाली प्रॉपर्टी श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट को दान कर दी।

गोविंद ने बताया कि ये प्रोपर्टी 2017 में ही दान कर दिया था। ट्रस्‍ट अब इसमें आईएएस की तैयारी कराने के लिए एक संस्था बनाने की प्लानिंग पर कार्य कर रहा है। ये संस्था नासिक में शिरडी के पास एक कस्‍बे में स्थित होगी।

काशीनाथ गोविंद पाटिल साईं बाबा के बहुत बड़े साईंभक्त हैं। वे शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए आने वाले लोगों के लिए मुंबई-शिरडी मार्ग पर रहने की तमाम सुविधा की व्यवस्था कराते हैं। गोविंद पाटिल ने अपनी बिल्डिंग ट्रस्ट को Free में दान दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here