UPSC इंटरव्यू में पुछा गया की दिल्ली में बिजली फ्री देनी चाहिए या नहीं, इस जवाब ने बना दिया IAS अफसर

0
9764
IAS Utsav Anand UPSC
IAS Utsav Anand UPSC Crack Story In Hindi. He has secured AIR 26 in the UPSC IAS Civil Services Examination UPSC 2021.

Delhi: UPSC की परीक्षा देने वाला हर उम्मीदवार जानता है की यह बहुत कठिन परीक्षा है, इस परीक्षा में सफलता के लिए तीन चरणों को पास करना होता है पहला प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा मुख्य परीक्षा, और तीसरा साक्षात्कार, साक्षात्कार इस परीक्षा का मुख्य पहलू है इसके बाद ही रैंक निश्चित होते है।

इस परीक्षा में कई ऐसे प्रश्न पूछे जाते है, जिसका जवाब लगता तो सरल है, परंतु वो सच में बहुत कठिन होता है। साक्षात्कार के दौरान वे आपका आत्मविश्वास देखते है जो आईएएस के पद के लिए काफी ज्यादा अहमियत रहता है।

एक आईएएस अधिकार बनने के लिए उच्च निर्णय क्षमता का होना बेहद जरूरी है। उसी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है जिसमे कुछ युवा रह जाते है और कुछ अपनी समझदारी से बाजी मार जाते है। इन्हीं में से एक है बिहार के युवा जिन्होंने अपने प्रश्नों के उत्तर से इंटरयुवर का दिल जीत लिया और उन्होंने उन्हें 26वी रैंक दे दी इनका नाम उत्सव आनंद (IAS Utsav Anand) है।

UPSC HQ
Union Public Service Commission

उनसे वर्क फ्रॉम होम कल्चर और दिल्ली में फ्री बिजली देनी चाहिए या नहीं जैसे सवाल किए गए थे जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह संकर संस्कृति जैसा होना चाहिए। यानी आजादी मिले परंतु कार्यालय बंद न हो। इसके साथ एक और प्रश्न पूछा की आपदा काल ने नौकरी के सेक्टर में क्या बदलाव आए? जिसका उन्होंने बड़ी ही सलीनता से उत्तर दिया अब हम और उन प्रश्नों को जानेंगे जो इंटरव्यू के दौरान पूछे जाते है।

पहला प्रश्न: बिहार की समस्या

UPSC के 26 वि रैंक के मालिक आईएएस उत्सव से राष्ट्रीय सुरक्षा और बिहार की समस्या से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। इस पर उत्सव ने चाइना और भारत के संबंधों को जोड़ते हुए उत्तर दिया।

बिहार की समस्या के प्रश्न पर उत्सव का जवाब बाढ़ की समस्या और इंडस्ट्री का नहीं होना उत्तर था और उन्होंने इस समस्या से निदान के बारे में भी बताया। इंटरव्यू के दौरान उत्सव से कुछ ऐसे प्रश्न भी पूछे गए जो थोड़े कॉम्प्लिकेटेड भी थे, परंतु उत्सव ने अपनी शालीनता का परिचय देते हुए उनका उत्तर भी काफी खूबसूरती से दिया।

दूसरा प्रश्न: अफसर को सोशल मीडिया पर एक्टिव होना चाहिए या नहीं?

बिहार के ही एक और ऑफिसर जिन्होंने इंटरव्यू में 200 में से 179 अंक प्राप्त किए थे, उनका नाम शुभ्रा है और उनका इंटरव्यू करीब 30 मिनट तक चला था। इस दौरान उनसे काफी प्रश्न पूछे गए उनमें से कुछ इस प्रकार है कि प्रशासनिक अधिकारी को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना चाहिए या फिर नहीं? सुभ्रा ने बड़े ही सहज भाव से कहा की हां उन्हें एक्टिव रहना चाहिए और लोगो की गति विधि पर नजर रखनी चाहिए उनके कहे हर निगेटिव और पॉजिटिव पहलू पर ध्यान देना चाहिए।

तीसरा प्रश्न: आपदा काल का बेहतर विकल्प

भारत की ऑफिसर बिटिया अंकिता से भी काफी गहरे सवाल पूछे गए जैसे आपदा काल के दौरान आरबीआई के क्या कर्तव्य होना चाहिए, आपदा के चलते सरकार के द्वारा किए गए कार्य से क्या आप सहमत है, क्या इससे बेहतर भी कुछ और किया जाता था। क्या दिल्ली को मुफ्त में बिजली देना चाहिए, इन सब प्रश्नों का उत्तर अंकित ने बेहद अच्छे से दिया जिससे सारे इंटरव्यूअर संतुष्ट हो गए।

आईएएस श्रेया की लिखी कविता भी सुनी

बिहार की रहने वाली आईएएस अधिकारी श्रेया ने यूपीएससी में 71वीं रैंक हासिल की है। इंटरव्यू में उनसे भी काफी उल्झाने वाले प्रश्न पूछे गए थे। साथ ही उनसे कविता भी सुनी। श्रेया के लिए उनके प्रश्न इंटर नेशनल रिलेशन और सोशल मीडिया व देश की इकोनॉमी से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।

इंटरनेशनल रिलेशन पर किए प्रश्न पर श्रेया ने उत्तर दिया की विश्व के हर देश को आत्महित पर काम करना चाहिए, परंतु दुनिया के नियमों को तोड़े बिना ही। ये कुछ प्रश्न है जो आईएएस उम्मीदवार के लिए उपयोगी साबित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here