अब Delhi Metro में सफर करने के लिए Token या Smart Card की जरूरत नहीं होगी, नई व्यवस्था आयेगी

0
1682
Delhi Metro
Now the token and smart card will not be needed for traveling in the Delhi metro. DMRC is introducing new facility to payment.

Delhi: बड़े शहरों में अक्सर लोग अप डाउन करके ऑफिस या फिर अपने काम की जगह पर जाते है, शहर काफी बड़ा होता और उनको शहर के शहर में जॉब भी करना होता है तो भी लोगो को अपने घर से करीब 5 से 7 किलोमीटर तक सफर करके जाना होता है इसलिए वे मेट्रो ट्रेन की सुविधा लेते है।

हम बात कर रहे है दिल्ली मेट्रो ट्रेन (Delhi Metro Train) की जहाँ आज से पहले स्मार्ट कार्ड या फिर टोकॉन्स का इस्तेमाल करके बिल का भुगतान करना होता है, परंतु अब कुछ नियमो में बदलाव हुआ है। जिससे अब स्मार्ट कार्ड के साथ डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का भी उपयोग भुगतान में होगा।

यह दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिये खुशखबरी है। क्योंकि अब दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए उनकी यात्रा काफी आसान हो गई है। इस सुविधा के पीछे Delhi Metro Rail Corporation का हाथ है, जिसने नवीनतम स्वचालित किराया मशीनें लगाई और यात्रिओ को स्मार्ट कार्ड रिचार्ज से बचाया है तो आइए आगे जानते है क्या क्या फेसेलिटिस मिल रही है।

नए नियमो के अनुसार 44 स्टेशनों पर लगाए जा रहे है नये एएफसी

दिल्ली मेट्रो के द्वारा निकाले गए नए नियमो के अनुसार Smart Cards के साथ आप Debit और Credit Cards, नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी), QR code आधारित टिकटिंग मोबाइल फोन और पेपर क्यूआर टिकट के माध्यम से मेट्रो ट्रेन के किराए का भुगतान काफी आसानी से कर सकते है।

इसके लिए DMRC यानि दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने अपने चौथे चरण में 44 स्टेशनों पर Automatic Fair Collection (AFC) सिस्टम लगाना प्रारम्भ कर चूका है। हम कह सकते है कि बहुत जल्द हमें यह सुविधा का लाभ मिल सकेगा और इसके साथ ही वर्त्तमान में स्थापित स्टेशन पर लगे AFC गेट्स को भी अपडेट करने की तैयारी चल रही है।

यह सुविधा एयरपोर्ट लाइन पर भी उपलब्ध है

DMRC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि नई तकनीक cashless और मानवीय त्रुटि मुक्त लेनदेन की सेवा पर आधारित है, इनके अलावा भी कई सेवाए है, जो देश में Digitization को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है।

Metro Corporation, AFC firmware को भी अपग्रेड करने में भी मददगार है। इस तकनीक से यात्री अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को स्मार्ट कार्ड के जैसे उपयोग कर पाएगा। यह सुविधा हाल में केवल राजधानी के Airport Express line पर ही दी जा रही है।

कोई भी बैंक कार्ड से भुगतान होंगा आसानी से

मिली जानकारी से पता चला है कि वर्तमान में Kochi and Nagpur जैसे कुछ बड़े शहरों में यह सुविधा सुचारू की जा चुकी है। परंतु यहां कुछ विशेष बैंकों के Debit/Credit Cards से ही भुगतान मंजूर किया जा रहा है। और दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन RuPay पोर्टल से देश के किसी भी बैंक से किया गया भुगतान मंजूर करेगा। DMCR का क्षेत्र काफी विस्तृत होगा।

कुछ मेथड से भुगतान होगा और समार्ट कार्ड पेनाल्टी का निवारण होगा

आप कुछ विधि से भुगतान कर सकते है जैसे स्मार्ट कार्ड, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, मोबाइल ,आधारित एनएफसी, मोबाइल क्यूआर कोड, आधारित टिकटिंग, पेपर क्यूआर टिकटिंग आदि यह विधि आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

DMRC के श्रेष्ठ प्रवक्ता ने इस नए नियम की जानकारी देते हुए कहा कि Smart Cards के माध्यम से पेनाल्टी में कटौती भी हो सकती है। वर्तमान समय में Passenger के बाहर निकलने के बाद बढे हुए मूल्य का भी भुगतान करना पडेग। इसके लिए पैसिंजर को Customer Service Window में जाकर अपने भुगतान की राशि देनी होगी।

इस नई व्यवस्था के तहत केवल Smart Cards से ही पेनाल्टी का भुगतान किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार DMRC पहले और दूसरे चरण के स्टेशनों पर ग्राहक सेवा में टिकटिंग मशीनों और प्वाइंट ऑफ सेल (POS) टर्मिनल का भी इस्तेमाल करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here