जब फ़ूड डिलीवरी बॉय 9 KM साइकिल से खाना देने आया तो शख्श ने बाइक दिलवा दी: Emotional Story

0
616
food delivery boy Bike
Hyderabadis run campaign to gift bike to food delivery boy. Hyderabad: Zomato delivery boy who rode 9 km in 20 mins on cycle to deliver order gifted bike by people.

Hyderabad: आजकल बाहर से खाना बुलवाकर खाने का चलन सा हो गया है और लोग फ़ूड देलेवरी कंपनी के फ़ूड देलेवरी बॉय से खाना लेने में बहुत खुश होते है। परन्तु क्या कभी आपने उन फ़ूड डिलीवरी बॉय (Food delivery boy) के बारे में सोचा है, जो केवल 20 मिनट में आपको खाना पहुंचाते है। लोग घर बैठे खाने-पीने का खाना (Online Food) आर्डर कर देते हैं।

कुछ ही पल में कोई डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) उस भोपाल या फ़ास्ट फ़ूड को आप तक ले आता है, लेकिन इस दौरान वह किन परिस्थितियों में अपनी नौकरी करता है, ये कुछ ही लोग समझ पाते हैं। ऐसे में वे लोग उस डिलीवरी बॉय की मदद भी करते हैं।

ऐसा ही एक किस्सा बीते महिले हैदराबाद (Hyderabad) से आया। वहां फूड डिलीवरी बॉय 9 किलोमीटर साइकिल चलाकर खाना पहुंचाने आया था। जिसे उसने खाना पहुंचाया, उसने सोशल मीडिया के जरिये रुपये जुटाकर उसे एक बाइक गिफ्ट कर दी। इससे वह डिलीवरी बॉय बहुत खुश हो गया।

बता दें की सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस खबर के मुताबिक़ हैदराबाद के किंग कोटी में रहने वाले रॉबिन मुकेश (Robin Mukesh) ने पिछले दिनों फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो में खाना ऑर्डर किया था। लगभग 20 मिनट बाद डिलीवरी बॉय (Zomato delivery executive) उनका खाना लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गया।

डिलीवरी बॉय का नाम मो अकील अहमद (Mohd Aqeel Amhed) था। यहां रॉबिन ने नोटिस किया कि अकील 20 मिनट तक लगभग 9 किलोमीटर साइकिल (Cycle) चलाकर उनके घर तक पहुंचा था। यह बहुत ही मेहनत का टास्क था।

यह बात जानकर रॉबिन ने उसकी मदद (Help) करने का मन बनाया। इसके लिए रॉबिन ने अकील की एक फोटो खींची और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स देखकर रॉबिन ने सोशल मीडिया के जरिये अकील के लिए फंड जुटाना शुरू किया। देखते ही देखते लगभग 10 घंटे में 60 हजार रुपये इकट्ठे हो गए। इसके बाद रॉबिन ने फंड को बंद कर दिया। इस दौरान अकील के लिए 73,370 रुपये जमा हो गए थे।

रॉबिन ने इन रुपयों में से 65000 रुपये में अकील के लिए TVS-XL मोटरसाइकिल (Bike) खरीदी और उसे उपहार स्वरुप दे दी। जिससे अकील को अब साइकिल से फूड डिलीवरी में मुश्किल ना हो। इसके अलावा जो पैसे बचे थे, उसे उसकी कॉलेज की फीस भरने के लिए दे दिया गया। यह दिन फूड डिलीवरी बॉय के लिए बहुत खास बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here