लाल भिंडी की खेती कर किसान की किस्मत चमकी, 800 रु किलो बिक रही, जाने खेती करने की तरीका

0
1053
Red Bhindi Farming
Misrilal Rajput, a farmer of Khajuri Kalan area in Bhopal, is growing a variety of red okra (Red Lady Finger) in his fields that sells for up to Rs 800 per kg. MP farmer claims Red Bhindi sold for Rs 800 per kg.

Bhopal: यह खबर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल से आई है। यहाँ के किसान मिश्री लाल (Misrilal Rajput) आजकल सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। लाल भिंडी की खेती करके उन्होंने सबको हैरान कर दिया है। दूर-दूर से लोग उनके बगीचे में जाकर लाल भिंडी (Lal Bhindi) की खेती के बारे में जानने आ रहे हैं।

आस पास के किसानों में यह उत्सुकता इसलिए भी है, क्योंकि इस भिंडी की कीमत बाजार में 300 से 400 रुपए प्रति 250 ग्राम/500 ग्राम मिल रही है। मतलब 1 किलो लाल भिंडी की कीमत 800 रुपया लगाईं जा रही है। मतलब कीमत सामान्य भिंडी से कई गुना ज्यादा है।

भोपाल (Bhopal) के पास खजूरी कलां (Khajuri Kalan) के रहने वाले किसान मिश्रीलाल राजपूत ने ANI न्यूज़ को बताया कि वे एक बार ट्रेनिंग के लिए बनारस के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ वेजिटेबल रिसर्च सेंटर गये थे, वहीं उन्हें लाल भिंडी (Red Bhindi) के बारे में जानकारी हासिल हुई, वहां से उन्होंने इसकी खेती (Farming) का सही तरीका जाना है और फिर वापस भोपाल (Bhopal) लौटकर इसकी खेती शुरू कर दी।

लाल भिंडी वाले किसान बताते हैं कि मार्किट में इस भिंडी की कीमत सामान्य भिंडी से 5 से 7 गुना ज्यादा मिलती है। मॉल में तो लोग इसे 300-400 रुपए प्रति 250/500 ग्राम तक में खरीदने को तैयार हैं। इसका स्वाद भी अच्छा है, जिस कारण लोग इसे खाना पसंद कर रहे हैं।

उन्होंने बनारस से लौटने के बाद अपने बगीचे में भिंडी (Red Lady Finger) की खेती करने का विचार बनाया। इसके लिए बनारस से ही 2400 रुपए में लाल भिंडी का बीज लेकर आए। जब फसल पकने लगी तक किसान उनके बगीचे आने लगे और कुछ ही समय में यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। अब तो दूसरे किसान भी भिंडी की इस किस्म (Red Okra) की खेती करने का निर्णय ले रहे है।

लाल भिंडी की खेती की फायदे (Red Lady Farming Benefits)

इस भिंडी की फसल में खास बात यह है की इसमें मच्छर या अन्य कीड़े नहीं लगते, क्योंकि इसका रंग लाल है। हरे रंग की सब्जियों में क्लोरोफिल पाया जाता है, जो कीटों को पसंद होता आता है। यही कारण है कि इस लाल भिंडी में कीट नहीं लगते है।

इसके अलावा इसमें एंथोसाइनिन नाम का एक खास तत्व होता है, जो गर्भवती महिलाओं, चमकदार स्किन और बच्चों के मानसिक विकास के लिए उपयोगी है। यही नहीं लाल भिंडी से हृदय रोग, डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल की परेशानियां भी कम होती हैं।

लाल भिंडी की खेती और फायदेमंद है और कोई भी इसे कर सकता है। इस लाल भिंडी की खेती पहले यूरोपियन देशों में होती थी। भारतीय बाजारों में इसे इंपोर्ट किया जाता है। लाल रंग की भिंडी एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन और कैल्शियम सहित अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है, एंटी ऑक्सीडेंट तत्व इसे हार्ट हेल्थ के लिए उपयोगी बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here