इस राज्य में दो सिर और चार आँखों वाले बछड़े का जन्म हुआ, देखने वालों का तांता लगा, फोटो वायरल

0
814
Two-Headed Calf
Rajasthan: Buffalo Gives Birth To A Rare Two-Headed Calf. Buffalo gives birth to rare 2-headed calf in Rajasthan's Dholpur.

Dholpur: इस दुनिया में बहुत सी अजीब चीजें है, जिन्हे आज तब विज्ञान भी नहीं समझ पाया है और कुछ जानवर इस दुनिया स भी परे है। कभी कभी कुछ ऐसा दिखाई दे जाता है, जो किसी को भी हैरत में डाल देता है। बीते कुछ दिनों में एक ऐसी ही खबर लोगों की दिलचस्पी का कारण बनी हुई है।

अगर कोई आपसे पूछे कि क्या आपने कभी ऐसा बछड़ा देखा है, जिसके पास एक नहीं बल्कि दो सिर (Two-Headed Calf) हैं, तो आपका जवाब नहीं ही होगा। इसके उलट राजस्थान में एक ऐसे बछड़े का जन्म हुआ है, जिसके एक नहीं बल्कि दो सिर है और चार आँखे। यह बहुत ही हैरानी वाला मामला है।

भैंस ने 2 सिर और 4 आंखों वाला बछड़ा जन्मा

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है की राजस्थान के धौलपुर (Dholpur) ज़िले के पुरा सिकरौदा गांव में भैंस ने 2 सिर और 4 आंखों वाला बछड़ा जन्म दिया। इस अजीब बछड़े के दो मुंह, दो गरदन, चार आंखें हैं। ये दुर्लभ बछड़ा अब आसपास के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। इसलिए इस बछड़े को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इस तरह बछड़ा कैसे पैदा हुआ।

बता दें की जिस घर में ये बछड़ा पैदा हुआ है, वहां के लोग इसका काफी ध्यान रख रहे हैं। फिलहाल ये बछड़ा पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहा है। ये बछड़ा दोनों मुंह से ही दूध और पानी पी रहा है। स्थानीय पशु चिकित्सक के अनुसार, बीते सोमवार को जानवरों के स्पेशलिस्ट की मदद से इस बछड़े का जन्म हुआ। ये इस तरह का पहला मामला नहीं है, दुनियाभर से पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

बताया जा रहा है की इससे पहले भारत में भी तीन आंखों वालों बछड़ा जन्म ले चुका है। भारत में इस खबर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी और वायरल हुई थी, क्योंकि देशभर में कई लोग इस बछड़े को भगवान का अवतार मान रहे थे। हालांकि विदेशों में इस तरह के जानवरों को बाकी जानवरों जैसा ही समझा जाता है। भारत के ड्डूर दराज़ के क्षेत्रों में यही बात कौतुहल बन जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here